Page Loader
चीन में दिखी इंसानी चेहरे वाली मछली, वायरल वीडियो देखकर लोग हुए हैरान

चीन में दिखी इंसानी चेहरे वाली मछली, वायरल वीडियो देखकर लोग हुए हैरान

Nov 11, 2019
03:20 pm

क्या है खबर?

ज़मीन की तरह ही पानी के अंदर भी तरह-तरह के जीव पाए जाते हैं। पानी की गहराई में कुछ ऐसे जीव भी हैं, जिनके बारे में अब तक लोगों को जानकारी नहीं है। जब कभी उन जीवों के बारे में लोगों को पता चलता है, तो लोगों की हैरानी का ठिकाना नहीं रहता है। हाल ही में एक ऐसे ही मामले में चीन में इंसानी चेहरे वाली मछली देखी गई, जिसके बाद से लोग हैरान हैं। आइए जानें।

मामला

गाँव के तालाब में दिखी इंसानी चेहरे वाली मछली

आपने जीवन में कई तरह की मछलियाँ देखीं, होंगी, लेकिन क्या आपने कभी किसी इंसान के चेहरे से मिलती-जुलती मछली देखी है? शायद नहीं देखी होगी। लेकिन हाल ही में चीन में एक ऐसी मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका चेहरा इंसानों की तरह है। 'द सन' की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी चीन के एक गाँव के पास तालाब में एक स्कूल टीचर क्यू झिंहुआ ने इंसानी चेहरे वाली मछली देखने का दावा किया है।

सोशल मीडिया

जिंहुआ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

झिंहुआ ने इसका वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में साफ़-साफ़ दिख रहा है कि पानी में एक मछली तैर रही है और उसका चेहरा थोड़ा बाहर निकला हुआ है। मछली के चेहरे पर दो काले डॉट दिख रहे हैं, जो आँख जैसी लग रही है। देखने में यह मछली बिल्कुल किसी इंसानी चेहरे जैसी दिखती है। झिंहुआ का कहना है कि उन्होंने तालाब के पास से गुजरते समय यह मछली देखी।

ट्विटर पोस्ट

मछली का वायरल वीडियो

कमेंट

मछली को एक यूज़र ने बताया अपनी बीवी की तरह

झिंहुआ ने बताया कि पहले वो मछली को खाने के लिए पकड़ना चाहते थे, लेकिन बाद में इसका चेहरा देखने के बाद उन्होंने इरादा बदल दिया। बता दें कि यह ख़बर लिखे जाने तक वीडियो को पाँच लाख से ज़्यादा व्यू मिल चुके थे। इसके अलावा 5,000 रीट्वीट और 17,000 से ज़्यादा लाइक भी मिल चुके थे। इस मछली के वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूज़र ने इस मछली को अपनी बीवी की तरह बताया।

जानकारी

मुझे मछली को देखकर डर लग रहा है- एक यूज़र

मछली को देखने के बाद कई लोग हैरान हैं, तो कई लोग डरे हुए हैं। एक यूज़र ने लिखा, 'मुझे मछली को देखकर डर लग रहा है।' वहीं, एक यूज़र ने लिखा कि ये संभव नहीं है, असल में ऐसी मछली नहीं हो सकती है।

अन्य मामला

मछुआरे ने पकड़ी थी डायनासोर जैसी दिखने वाली मछली

इससे पहले सितंबर में एक और समुद्री जीव ने लोगों को हैरानी में डाल दिया था। दरअसल, नार्वे के एक मछुआरे ने डायनासोर जैसी दिखने वाली एक मछली को पकड़ा था। उस मछली की विशाल और ख़ूँख़ार आँखों ने लोगों को हैरान कर दिया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि समुद्र में एक ऐसी मछली भी पाई जाती है, जो दिखने में काफ़ी ख़तरनाक होती है, इस वजह से उसका नाम घोस्ट फिश रखा गया है।