Page Loader
कोरोना वायरस: दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल हुए दिल्ली, मुंबई और चेन्नई

कोरोना वायरस: दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल हुए दिल्ली, मुंबई और चेन्नई

Jun 14, 2020
07:32 pm

क्या है खबर?

कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। अब देश के तीन महानगर दुनिया के कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित शहरों में शामिल हो गए हैं। 12 जून को नए मरीज मिलने के मामले में दिल्ली दुनिया में चिली के सैंटियागो, पेरू के लिमा और ब्राजील का साओ पाउलो शहर के बाद चौथे स्थान पर थी। वहीं चेन्नई छठे और मुंबई सातवें नंबर पर थी।

कोरोना वायरस

दक्षिण अमेरिकी और दक्षिणी एशियाई देशों में तेजी से फैल रहा संक्रमण

12 जून को दिल्ली, चेन्नई और मुंबई में क्रमश: 2,137, 1,526 और 1,372 नए मरीज मिले। पहले जहां यूरोप और उत्तरी अमेरिका इस महामारी का मूलकेंद्र बने हुए थे, वहीं अब दक्षिण अमेरिका और दक्षिण एशियाई मुल्क मामलों में तेजी से इजाफा देख रहे हैं। इन देशों में करोड़ों लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर बसते हैं। यहां जनसंख्या घनत्व भी काफी अपेेक्षाकृत ज्यादा है, जो कोरोना वायरस के फैलने के लिए मुफीद है।

कोरोना वायरस

शुक्रवार को सैंटियागो में मिले सर्वाधिक नए मरीज

इंडिया टूडे के अनुसार, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई के साथ भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां के तीन महानगर कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित शीर्ष देशों में शामिल हैं। बीते शुक्रवार को चिली के सैंटियागो में दुनियाभर के सर्वाधिक 5,559 मिले। सैंटियागो के बाद उस दिन लिमा में 3,060, साओ पाउलो में 2,546, दिल्ली में 2,137, मैक्सिको में 1,714, चेन्नई में 1,526 और मुंबई में 1,312 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

कोरोना वायरस

दिल्ली ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड

शुक्रवार को क्रमश: 2,137 और 1,526 नए मामलों के साथ शुक्रवार को दिल्ली और चेन्नई मुंबई से आगे निकल गए। 11 और 12 जून को दिल्ली में देश के सर्वाधिक 1,877 और 2,137 नए मामले सामने आए। देश में महामारी की शुरुआत के बाद किसी शहर में एक दिन में मिलने वाले मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या थी। इससे पहले 22 मई को मुंबई में 1,751 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

चिंता

रोज होने वाली मौतों के मामले में सर्वाधिक प्रभावित देशों के करीब दिल्ली

भारतीय शहर कुल मौतों के मामलों में दक्षिण अमेरिकी शहरों से पीछे है, लेकिन रोजाना होने वाली मौतों की संख्या आसपास ही ठहरती है। दिल्ली में शुक्रवार को साओ पाउलो से ज्यादा मौतें हुईं। 12 जून यानी शुक्रवार को दिल्ली में 129 मौतें हुईं जो साओ पाउलो की 123 से छह ज्यादा है। वहीं मुंबई की कुल मौतें (2,042) सैंटियागो (2,468) और लिमा (2,650) की कुल मौतों के पास पहुंच गई है। के पास पहुंच गई हैं।