Page Loader
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर रवाना, जानिए इसके मायने
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर रवाना, जानिए इसके मायने

Apr 06, 2025
08:24 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को पुर्तगाल और स्लोवाकिया की अपनी आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए रवाना हुईं। वह सबसे पहले पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंचेंगी। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ संबंधों को मजबूत करना है। यह पिछले 27 सालों में किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की पहली पुर्तगाल यात्रा है। इस यात्र का उद्देश्य यूरोपीय संघ के दो महत्वपूर्ण देशों के साथ भारत के बहुआयामी संबंधों का और विस्तार करना है। आइए पूरा कार्यक्रम जानते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

कार्यक्रम

कैसा है राष्ट्रपति मुर्मू का यात्रा कार्यक्रम?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 7-8 अप्रैल को पुर्तगाल की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू अपने समकक्ष मार्सेलो रेबेलो डी सूसा से मुलाकात करेंगी और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। वह पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जोस पेड्रो एगुइर-ब्रैंको से भी मुलाकात करेंगी। यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब भारत और पुर्तगाल अपने राजनयिक संबंधों की पुनः स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

जानकारी

भारत-पुर्तगाल संबंधों को मिलेगी गति

भारत और पुर्तगाल के बीच ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं, जो पिछले कुछ वर्षों में आधुनिक और गतिशील साझेदारी में बदल गए हैं। ऐसे में राष्ट्रपति की पुर्तगाल यात्रा से दोनों देशों के बढ़ते संबंधों को और गति मिल सकेगी।

दौरा

29 साल बाद स्लोवाकिया की यात्रा पर भारतीय राष्ट्रपति

जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू 9-10 अप्रैल को स्लोवाकिया की यात्रा पर रहेंगी। उस दौरान वह स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी। भारत के किसी राष्ट्रपति की 29 साल में यह पहली स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा होगी। राष्ट्रपति की यह राजकीय यात्रा भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही स्लोवाकिया से द्विपक्षीय संबंध में मजबूत होंगे।