
पृथ्वी के ओर बढ़ रहा विमान जितना बड़ा एस्ट्रोयड, नासा ने दी चेतावनी
क्या है खबर?
नासा ने 2025 MG1 नामक एक बड़े एस्ट्रोयड के पृथ्वी की ओर तेजी से बढ़ने की पुष्टि करते हुए अलर्ट जारी किया है। यह शनिवार (12 जुलाई) को हमारे ग्रह के पास से गुजरेगी। यह अंतरिक्ष चट्टान एक बड़े विमान के हैंगर जितनी बड़ी है, जो लगभग 130 फीट चौड़ी है। एस्ट्रॉयड लगभग 25,822 किमी/घंटा की गति से पृथ्वी से लगभग 31.3 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगी, हालांकि इससे कोई खतरा नहीं है।
खतरा
नासा ने बताया कितना खतरनाक है एस्ट्रॉयड?
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यह एस्ट्रोयड खतरनाक श्रेणी के मानदंडों को पूरा नहीं करती है। इसके लिए, किसी एजेंसी का 74 लाख किलोमीटर के दायरे में आना और 85 मीटर से ज्यादा चौड़ा होना जरूरी है। MG1 आकार में तो बड़ा है, लेकिन यह पृथ्वी के ज्यादा करीब से होकर नहीं गुजरेगा। इसके बावजूद विशेषज्ञ इस पर नजर रख रहे हैं। कक्षा में थोड़ा-सा भी बदलाव अप्रत्याशित रूप से चीजें बदल सकता है।
ISRO
ISRO कर रही निगरानी
एस्ट्रोयड 2025 MG1 एटेन समूह का सदस्य है, जो पृथ्वी की कक्षा को पार करने के लिए जाना जाता है। इसलिए, इन पर नजर रखना जरूरी है, भले ही ये तत्काल खतरा न हों। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) पहले से ही आगे की सोच रही है। अब उसका ध्यान एक बहुत बड़े एस्ट्रोयड अपोफिस पर है, जिसके 2029 में पृथ्वी के करीब से गुजरने की उम्मीद है। इसके लिए वह दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है।