NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / चिनाब पुल से आगरा मेट्रो तक, चुनाव से पहले प्रधानमंत्री करेंगे इन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन
    अगली खबर
    चिनाब पुल से आगरा मेट्रो तक, चुनाव से पहले प्रधानमंत्री करेंगे इन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन
    लोकसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री मोदी 5 परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

    चिनाब पुल से आगरा मेट्रो तक, चुनाव से पहले प्रधानमंत्री करेंगे इन बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन

    लेखन महिमा
    Jan 03, 2024
    05:31 pm

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनावों से पहले देश को 5 बड़ी योजनाओं की सौगात देने वाले हैं। न्यूज 18 ने अपनी एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है।

    रिपोर्ट के अनुसार, इन 5 बड़ी परियोजनाएं में जम्मू-कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे पुल, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और आगरा मेट्रो शामिल हैं।

    आइए इन परियोजनाओं के बारे में जानते हैं।

    चिनाब ब्रिज

    चिनाब रेलवे पुल 

    चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन जल्द ही प्रधानमंत्री द्वारा किया जा सकता है।

    ये पुल पेरिस के एफिल टॉवर से भी ऊंचा है। इसकी ऊंचाई 359 मीटर और लंबाई 1,315 मीटर है।

    परियोजना की अनुमानित लागत 37,012 करोड़ रुपये है और ये उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक (USBRL) परियोजना का हिस्सा है।

    यह पुल जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बक्कल और कौरी को जोड़ता है।

     मुंबई

    मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक 

    मुंबई में भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) का उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया जाएगा।

    मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले इस पुल का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा।

    यह पुल 21.8 किलोमीटर लंबा होगा, जो मुंबई और नवी मुंबई के बीच के यात्रा के समय को घटाकर केवल 20-25 मिनट कर देगा।

    MTHL मुख्य मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा और यह 6 लेन का होगा।

    द्वारका एक्सप्रेस वे

    द्वारका एक्सप्रेस वे

    द्वारका एक्सप्रेसवे का गुरुग्राम भाग आम लोगों के लिए फरवरी में खोला जा सकता है। प्रधानमंत्री द्वारा जल्द ही इसका उद्घाटन किया जा सकता है।

    यह एक्सप्रेसवे 9,000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है और ये 34 मीटर चौड़ा है।

    एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर शिव मूर्ति से शुरू होगा और खेड़की दौला टोल प्लाजा पर खत्म होगा।

    इसमें 4 स्तर के रोड नेटवर्क होंगे, जिनमें फ्लाईओवर, सुरंग, अंडरपास, ग्रेड रोड और एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर शामिल हैं।

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे

    प्रधानमंत्री मोदी गुजरात और राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के 2 और हिस्सों का उद्घाटन कर सकते हैं।

    प्रधानमंत्री ने इससे पहले पिछले साल फरवरी में एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा-लालसोट भाग और अक्टूबर में मध्य प्रदेश स्थित मोदक-झाबुआ भाग का उद्घाटन किया था।

    यह एक्सप्रेसवे 1,386 किलोमीटर लंबा होगा, जो 5 राज्यों से होकर गुजरेगा। इनमें हरियाणा, राजस्थान , गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।

    इससे दिल्ली से मुंबई की यात्रा का समय 24 घंटे से घटकर 12 घंटे हो जाएगा।

    आगरा मेट्रो

    आगरा मेट्रो

    आगरा में मेट्रो का काम अभी चल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री ताजमहल तक जाने वाले अहम रूट पर 6 किलोमीटर लंबे ट्रैक का उद्घाटन फरवरी में कर सकते हैं। इसमें 3 किमी एलिवेटेड और 3 किमी भूमिगत ट्रैक रहेगा।

    आगरा में कुल 29.4 किमी लंबा 2 कॉरिडोर का मेट्रो नेटवर्क बन रहा है, जिसमें 27 स्टेशन होंगे।

    यह एक प्रतिष्ठित परियोजना है क्योंकि हर साल बहुत सारे पर्यटक आगरा आते हैं। मेट्रो बनने से यात्रियों की सुविधा बढ़ जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    मुंबई
    जम्मू-कश्मीर
    लोकसभा चुनाव

    ताज़ा खबरें

    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स

    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री की भाजपा सांसदों से अपील- मुझे 'आदरणीय मोदी जी' न कहें; जानें कारण भाजपा समाचार
    AI शिखर सम्मलेन 12 दिसंबर से होगा शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को किया आमंत्रित नई दिल्ली
    कांग्रेस सांसद से 200 करोड़ की नकदी बरामद, प्रधानमंत्री मोदी बोले- लूट की पाई-पाई लौटानी पड़ेगी  कांग्रेस समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी का दुनिया के लोकप्रिय नेताओं की सूची में पहला स्थान, बाइडन 8वें पायदान पर जो बाइडन

    मुंबई

    पेट्रोल-डीजल की कीमत: देश के प्रमुख शहरों में कितने बदले आज के दाम?  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमत: 1 दिसंबर के लिए जारी हुए दाम, जानिए कहां हुआ महंगा पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    पेट्रोल-डीजल की कीमत: 2 दिसंबर के लिए जारी हुई नई कीमतें, जानिए कितना हुआ बदलाव  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    मुंबई: वडाला में परिचित बना हैवान, 4 साल की बच्ची से रेप महाराष्ट्र

    जम्मू-कश्मीर

    लेफ्टिनेंट जनरल का बड़ा दावा, बोले- पाकिस्तान के सेवानिवृत्त सैनिक आतंकी बनकर कश्मीर आ रहे  पाकिस्तान समाचार
    राजौरी के शहीदों की दास्तां; घोड़ी चढ़ने वाले थे सचिन, मासूम बेटी छोड़ गए माजिद  भारतीय सेना
    शहीद की मां बेटे के लिए बिलख रहीं, मंत्री चेक देकर फोटो खिंचा रहे; देखें वीडियो  आगरा
    लश्कर-ए-तैयबा ने कराए थे राजौरी और पुंछ में हुए आतंकी हमले, NIA की जांच में खुलासा लश्कर-ए-तैयबा

    लोकसभा चुनाव

    #NewsBytesExplainer: भाजपा और विपक्ष की बैठकों में कितनी पार्टियां शामिल होंगी और कौन-सा पक्ष मजबूत? भाजपा समाचार
    मायावती नहीं करेंगी किसी से गठबंधन, BSP अकेले दम पर लड़ेगी चुनाव  बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: खत्म हुआ देश पर 10 साल राज करने वाला UPA, जानें इसका इतिहास  कांग्रेस समाचार
    #NewsBytesExplainer: कर्नाटक में भाजपा-JDS गठबंधन की चर्चा; लोकसभा चुनाव पर क्या होगा असर, क्या हैं चुनौतियां? जनता दल (सेक्युलर)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025