NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / #NewsBytesExplainer: भाजपा और विपक्ष की बैठकों में कितनी पार्टियां शामिल होंगी और कौन-सा पक्ष मजबूत?
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: भाजपा और विपक्ष की बैठकों में कितनी पार्टियां शामिल होंगी और कौन-सा पक्ष मजबूत?
    मंगलवार को भाजपा और विपक्ष दोनों की अहम बैठकें हैं

    #NewsBytesExplainer: भाजपा और विपक्ष की बैठकों में कितनी पार्टियां शामिल होंगी और कौन-सा पक्ष मजबूत?

    लेखन सकुल गर्ग
    Jul 17, 2023
    07:46 pm

    क्या है खबर?

    अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अधिकतर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    मंगलवार को एक तरफ केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठंधन (NDA) की दिल्ली में बैठक होगी, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियां बेंगलुरू में लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगी।

    NDA और विपक्ष दोनों ही इस मौके पर अपनी ताकत और एकता का प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी।

    बैठक 

    NDA की बैठक में शामिल होंगीं 38 पार्टियां

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि NDA की बैठक में शामिल होने के लिए 38 पार्टियों ने अपनी स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में NDA की पहुंच का दायरा लगातार बढ़ा है।

    बैठक में भाजपा के साथ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK), शिवसेना, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP), जननायक जनता पार्टी (JJP) और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी समेत अन्य कई पार्टियों के नेता शामिल होंगे।

    चुनाव 

    NDA ने पिछले लोकसभा चुनाव में जीती थीं 300 से अधिक सीटें 

    वर्तमान में NDA का हिस्सा पार्टियों ने 2019 लोकसभा चुनाव में 318 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

    इनमें से 303 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। लोक जनशक्ति पार्टी ने 6 सीटों, अपना दल (सोनेलाल) ने 2 सीटों और AIADMK ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।

    बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ रहीं कई पार्टियां NDA से अलग हो चुकी हैं।

    बैठक 

    विपक्ष की बैठक में 26 पार्टियां हो रहीं शामिल 

    बेंगलुरू में आज से शुरू हुई विपक्ष की महाबैठक में करीब 26 पार्टियां शामिल हो रही हैं। इनमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), समाजवादी पार्टी (सपा), जनता दल यूनाइडेट (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), आम आदमी पार्टी (AAP) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) आदि शामिल हैं।

    द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (CPM), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेता भी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

    आंकड़ा 

    पिछले लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियों का कैसा प्रदर्शन रहा था?

    आंकड़ों के मुताबिक, बेंगलुरू में 2 दिवसीय बैठक में शामिल हो रही विपक्षी पार्टियों ने 2019 में हुए पिछले लोकसभा चुनाव में कुल मिलाकर 144 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इनमें कांग्रेस ने सर्वाधिक 52 सीटों पर जीत हासिल की थी।

    अन्य प्रमुख पार्टियों में DMK ने 23 सीटों, TMC ने 22 सीटों और JDU ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा सपा ने 5 सीटों और NCP ने 4 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

    दूरी 

    कई पार्टियों ने दोनों गठबंधन से बनाई है दूरी 

    कई पार्टियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने सत्तारूढ़ पक्ष या विपक्ष के गठबंधन में शमिल होने से दूरी बनाई है।

    इनमें उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा), ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की YSR कांग्रेस पार्टी प्रमुख हैं।

    भारत राष्ट्र समिति (BRS), तेलुगू देशम पार्टी (TDP) और शिरोमणि अकाली दल ने भी अपनी स्थिति साफ नहीं की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भाजपा समाचार
    लोकसभा चुनाव
    कांग्रेस समाचार
    #NewsBytesExplainer

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार

    भाजपा समाचार

    #NewsBytesExplainer: जीतनराम मांझी के भाजपा से हाथ मिलाने की अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? #NewsBytesExplainer
    नीतीश कुमार ने क्यों कहा समय से पहले हो सकते हैं लोकसभा चुनाव? नीतीश कुमार
    मोदी सरकार के नेहरू संग्रहालय का नाम बदलने पर छिड़ी सियासत, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने  जवाहरलाल नेहरू
    ट्वीट को लेकर तमिलनाडु भाजपा के सचिव एसजी सूर्या गिरफ्तार, क्या है पूरा मामला तमिलनाडु

    लोकसभा चुनाव

    भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- लोकसभा चुनाव के लिए हर मतदाता तक पहुंचें भाजपा समाचार
    रिमोट वोटिंग और इससे संबंधित RVM क्या है, जिसका कई पार्टियों ने किया विरोध? चुनाव आयोग
    न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न का इस्तीफे का ऐलान, कहा- अब ऊर्जा नहीं बची न्यूजीलैंड
    न्यूजीलैंड: नए प्रधानमंत्री की तलाश शुरू, जेसिंडा अर्डर्न के उत्तराधिकारी की रेस में ये नाम आगे न्यूजीलैंड

    कांग्रेस समाचार

    उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी में पुलिसकर्मी ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, कांग्रेस ने घेरा उत्तर प्रदेश
    #NewsBytesExplainer: विलफुल डिफॉल्टर को लेकर RBI का सर्कुलर क्या है और क्यों हो रहा विरोध? भारतीय रिजर्व बैंक
    मणिपुर हिंसा: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, लोगों ने जलाए रेडियो मणिपुर
    गीता प्रेस को मिला गांधी शांति पुरस्कार, कांग्रेस बोली- ये गोडसे को सम्मान देने जैसा  केंद्र सरकार

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: क्या है जेनिन कैंप, जहां इजरायल के हमले में 12 फिलिस्तीनी मारे गए? इजरायल
    #NewsBytesExplainer: भारतीय सिनेमा की विदेश में शूट हुई पहली फिल्म थी 'संगम', जानिए क्या थीं चुनौतियां बॉलीवुड समाचार
    #NewsBytesExplainer: क्या उद्धव ठाकरे के खेमे में वापस जा सकते हैं एकनाथ शिंदे गुट के विधायक? महाराष्ट्र
    #NewsBytesExplainer: NCP का अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया क्या है और क्या अजित ने इसका पालन किया? राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025