Page Loader
मुंबई: वडाला में परिचित बना हैवान, 4 साल की बच्ची से रेप
मुंबई के वडाला में 4 साल की बच्ची से रेप

मुंबई: वडाला में परिचित बना हैवान, 4 साल की बच्ची से रेप

लेखन गजेंद्र
Dec 04, 2023
05:28 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वडाला में एक 4 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। रेप का आरोप बच्ची के परिचित पर लगा है। टाइम्स नाऊ के मुताबिक, बच्ची की मां ने टीटी पुलिस थाने में 23 वर्षीय आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उसे धारा 376 और POCSO अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

रेप

जांच पूरी होने तक हिरासत में रहेगा आरोपी

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि जांच जारी रहने के दौरान संदिग्ध हिरासत में रहेगा। पुलिस मामले में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने वारदात को क्यों अंजाम दिया। पुलिस ने अभी बच्ची की स्थिति की जानकारी नहीं दी है। आरोपी बच्ची के घर के पास का ही रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बच्ची की मां की सूचना के बाद ही पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

वारदात

ठाणे में नाबालिग के रेप के आरोप में युवक गिरफ्तार

मुंबई के ठाणे में एक अलग घटना में एक और 23 वर्षीय युवक को 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के रेप और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी को गोवंडी से पकड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कम उम्र की लड़की से दोस्ती कर उसका कई बार रेप किया, जिससे लड़की गर्भवती हो गई। परेशान लड़की ने 28 नवंबर को आत्महत्या कर ली।