NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से हुई पहली मौत, संपर्क में आए दो लोग मिले संक्रमित
    अगली खबर
    मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से हुई पहली मौत, संपर्क में आए दो लोग मिले संक्रमित
    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट से हुई पहली मौत।

    मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से हुई पहली मौत, संपर्क में आए दो लोग मिले संक्रमित

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 13, 2021
    01:28 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप थमा भी नहीं कि अब वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट ने लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है।

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत का मामला सामने आया है। वहां एक 63 वर्षीय महिला की 27 जुलाई को संक्रमण के बाद मौत हुई थी।

    जीनोम सीक्वेसिंग में उसके डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।

    जानकारी

    क्या है कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस वेरिएंट?

    भारत में महामारी की दूसरी लहर के बाद सामने आया अत्यधिक संक्रामक डेल्टा प्लस वेरिएंट AY.1 या B.1.617.2.1) डेल्टा के म्यूटेशन से ही बना है।

    भारत में अब तक इस वेरिएंट से सैकड़ों लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है। अकेले त्रिपुरा में 200 से ज्यादा लोगों को इस खतरनाक वेरिएंट से संक्रमित पाया जा चुका है।

    विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस का यह वेरिएंट विभिन्न वैक्सीन और पुराने वेरिएंटों के खिलाफ बनी एंटीबॉडी से भी बच सकता है।

    मौत

    वैक्सीनेशन के बाद भी 21 जुलाई को संक्रमित हो गई थी महिला

    TOI के अनुसार, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की कार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मंगला गोमारे ने कहा कि 63 वर्षीय महिला ने वैक्सीन की दोनों खुराकें लगवा ली थी। 21 जुलाई को उसके फिर से संक्रमण की पुष्टि हो गई। इसके बाद उसे ICU में भर्ती किया गया, लेकिन 27 जुलाई को उसकी मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि मौत के बाद उसे सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। जिसमें वह डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित मिली है।

    अन्य

    महिला के संपर्क में आए दो अन्य लोग भी मिले डेल्टा प्लस से संक्रमित

    डॉ गोमारे ने बताया महिला के संपर्क में आए छह अन्य लोगों को भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। ऐसे में उनके सैंपल भी जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे।

    उनमें से दो लोगों के डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसी तरह चार अन्य लोगों के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि महिला के परिवार के अन्य सभी सदस्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के हल्के लक्षण देखने को मिले हैं।

    जानकारी

    लोगों को घबराने की जरूरत नहीं- डॉ गोमारे

    डॉ गोमारे ने कहा कि डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत से लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। महिला की मौत डायबिटिज सहित कई अन्य बीमारियों से ग्रसित होने के कारण हुई है। लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंंसिंग का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

    मौत

    महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से हुई दूसरी मौत

    महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से यह दूसरी मौत हुई है। पहली मौत 13 जून को 80 वर्षीय एक महिला की रत्‍नागिरी में हुई थी। इसके बाद 11 अगस्‍त को इस बात की पुष्टि हुई थी कि महिला की मौत डेल्‍टा प्‍लस वेरिएंट की वजह से हुई है।

    इसी तरह महाराष्ट्र में बुधवार को डेल्टा वेरिएंट के 20 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ राज्य में इस वेरिएंट से संक्रमितों की कुल संख्या 65 पर पहुंच गई है।

    डाटा

    महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट की चपेट में आई कुल 33 महिलाएं

    स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, बुधवार को मिले 20 नए मरीजों में मुंबई सात, पुणे तीन, नांदेड, गोंदिया, रायगढ़, पालघर में दो-दो और चंद्रपुर और अकोला से एक-एक मरीज मिला है।

    डेल्टा से संक्रमित कुल 65 मरीजों में से 32 पुरुष और 33 महिलाएं हैं।

    खास बात यह है कि 33 संक्रमितों की उम्र 19-45 साल, 17 मीरजों की 46-60 साल, आठ मरीज 60 साल से अधिक और सात मरीज 18 साल के कम उम्र के हैं।

    संक्रमण

    मुंबई और महाराष्ट्र में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    मुंबई में गुरुवार को संक्रमण 281 मामले सामने आए और सात मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ शहर में संक्रमितों की कुल संख्या 7.4 लाख से अधिक हो गई है। अब तक 15,975 की मौत हो चुकी है।

    इसी तरह महाराष्ट्र में 6,388 नए मामले मिले और 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है। यह पिछले 12 दिनों में सबसे अधिक संख्या है।

    राज्य में संक्रमितों की संख्या 63,75,390 हो गई। इनमें से 1,34,572 की मौत हो चुकी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    डेल्टा प्लस वेरिएंट

    ताज़ा खबरें

    अन्ना विश्वविद्यालय यौन उत्पीड़न मामले में आया फैसला, दोषी गणानासेकरन को 30 साल आजीवन कारावास अन्ना विश्वविद्यालय
    'हाउसफुल 5' के कार्यक्रम में बेकाबू हुई भीड़, अक्षय कुमार बोले- धक्का-मुक्की मत करो अक्षय कुमार
    IPL 2025 फाइनल: PBKS बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    मई में कैसी रही हुंडई की घरेलू बिक्री? जानिए फायदा हुआ या नुकसान  हुंडई मोटर कंपनी

    मुंबई

    जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित फिल्म में जस्टिस शंकरन का किरदार निभाएंगे अक्षय- रिपोर्ट करण जौहर
    अफगानिस्तान: सुरक्षाबलों और तालिबान के संघर्ष को कवर कर रहे भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की मौत अफगानिस्तान
    'राम तेरी गंगा मैली' फेम मंदाकिनी 19 साल बाद बॉलीवुड में करने वाली हैं वापसी बॉलीवुड समाचार
    जरीन खान की मां ICU में भर्ती, अभिनेत्री ने की दुआ करने की अपील इंस्टाग्राम

    महाराष्ट्र

    दुनियाभर में तेजी से फैल रहा डेल्टा वेरिएंट, बीते सप्ताह 15 नए देशों में मिला अमेरिका
    महाराष्ट्र ने किया कोरोना के आंकड़ों में संशोधन, मौतों की संख्या में किया 3,509 का इजाफा भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 41,383 नए मरीज, सक्रिय मामलों में इजाफा जारी केरल
    महाराष्ट्र: 27 सालों से लंबित था मामला, सुनवाई से पहले ही 108 वर्षीय वृद्ध की मौत बॉम्बे हाई कोर्ट

    कोरोना वायरस

    अपने नागरिकों को वैक्सीन की तीसरी खुराक देंगे फ्रांस और जर्मनी, WHO की अपील नजरअंदाज जर्मनी
    वैक्सीनेशन अभियान: अगस्त-सितंबर में सरकार को 45 करोड़ खुराकें मिलने की उम्मीद वैक्सीन समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 44,643 मरीज, सक्रिय मामलों में इजाफा जारी महाराष्ट्र
    13 में से 12 राज्यों ने कही ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं होने की बात भारत में कोरोना वायरस

    डेल्टा प्लस वेरिएंट

    कोरोना: 'वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' बना एक और स्ट्रेन, अब तक 29 देशों में फैला अर्जेंटीना
    महाराष्ट्र: सात संक्रमितों में डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि, एक ही जिले से पांच मामले महाराष्ट्र
    देश के तीन राज्यों में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले, इम्युनिटी को चकमा देने की आशंका कोरोना वायरस
    देश की आबादी के बड़े हिस्से को वैक्सीन लगने के बाद खोले जाएंगे स्कूल- सरकार वैक्सीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025