NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 41,383 नए मरीज, सक्रिय मामलों में इजाफा जारी
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 41,383 नए मरीज, सक्रिय मामलों में इजाफा जारी
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 41,383 नए मरीज, सक्रिय मामलों में इजाफा जारी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 22, 2021
    09:16 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 41,383 नए मामले सामने आए और 507 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,12,57,720 हो गई है। इनमें से 4,18,987 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दूसरे दिन बढ़कर 4,09,394 हो गई है।

    पिछले कुछ हफ्तों से देश में हालात सुधर रहे हैं और कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज हो रही है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 38,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 38,652 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 3,04,29,339 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.36 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 17,18,439 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 45.09 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 62,37,755 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,30,918 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 32,05,197 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 15,617 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 28,88,341 ​मामलों और 36,262 मौतों के साथ कर्नाटक और 25,41,168 मामलों और 33,809 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 8,159 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 165 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।

    इसी तरह केरल में 17,481 लोगों को संक्रमित पाया गया और 105 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,639 मामले सामने आए और 36 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 1,891 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 27 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 41,78,51,151 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन मात्र 22,77,679 खुराकें लगाई गईं। सरकार ने जुलाई मध्य से रोजाना एक करोड़ खुराकें लगाने का लक्ष्य रखा था।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 19.19 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 19.19 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 41.26 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.42 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.10 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.94 करोड़ संक्रमितों में से 5.45 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 48,698 मरीज, छह लाख से कम हुए सक्रिय मामले केरल
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 50,040 मामले, 1,258 मरीजों की मौत केरल
    महाराष्ट्र: डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित पाए गए ज्यादातर लोगों को नहीं लगी थी वैक्सीन कोरोना वायरस के मामले
    महाराष्ट्र और केरल से कर्नाटक जाने वालों के लिए जरूरी होगी RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट कर्नाटक

    केरल

    वैक्सीनेशन अभियान: कैसे केरल कम खुराकों से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेट करने में कामयाब रहा? वैक्सीन समाचार
    अब दक्षिणी राज्यों में होने लगी ऑक्सीजन की किल्लत, तीन मुख्यमंत्रियों ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र तमिलनाडु
    कोरोना का कहर: बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल में एक सप्ताह और बढ़ाया गया लॉकडाउन पिनरई विजयन
    केरल सरकार के नए मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा को नहीं मिली जगह पिनरई विजयन

    कोरोना वायरस

    केरल: संक्रमण की तेज रफ्तार के बीच दो दिनों में किए जाएंगे 3.75 लाख टेस्ट महाराष्ट्र
    प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी को दिया 1,583 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का तोहफा नरेंद्र मोदी
    इंडोनेशिया में कोरोना का कहर: दैनिक मामले रिकॉर्ड स्तर पर, ऑक्सीजन संकट गहराया इंडोनेशिया
    WHO प्रमुख ने चेताया- कोरोना की तीसरी लहर के शुरुआती चरण में है दुनिया महामारी

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 54,069 मामले, 1,300 से अधिक मरीजों की मौत कर्नाटक
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 51,667 मरीज, महाराष्ट्र में कुल मामले 60 लाख पार महाराष्ट्र
    डेल्टा प्लस वेरिएंट के कारण महाराष्ट्र में कडे़ किए गए अनलॉक के नियम महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 46,000 मामले, कई महीने बाद 1,000 से कम मौतें कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025