NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'राम तेरी गंगा मैली' फेम मंदाकिनी 19 साल बाद बॉलीवुड में करने वाली हैं वापसी
    अगली खबर
    'राम तेरी गंगा मैली' फेम मंदाकिनी 19 साल बाद बॉलीवुड में करने वाली हैं वापसी
    मंदाकिनी 19 साल बाद बॉलीवुड में करेंगी वापसी

    'राम तेरी गंगा मैली' फेम मंदाकिनी 19 साल बाद बॉलीवुड में करने वाली हैं वापसी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 16, 2021
    08:40 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री मंदाकिनी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से अपार लोकप्रियता हासिल की थी।

    इस फिल्म के जरिए वह देशभर के दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि मंदाकिनी 19 साल के लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस अभिनेत्री को वापसी के लिए अच्छे रोल की दरकार है।

    रिपोर्ट

    वेब सीरीज और फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं मंदाकिनी

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मंदाकिनी ने बॉलीवुड में वापसी करने का मन बना लिया है। कहा जा रहा है कि वह कई प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं।

    अभिनेत्री के मैनेजर बाबूभाई थिबा ने बताया, "मंदाकिनी निश्चित रूप से बॉलीवुड में वापसी करेंगी और वर्तमान में वह स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। वह कई फिल्मों के नैरेशन भी सुन रही हैं। वह वेब सीरीज और फिल्मों में काम करने के लिए तैयार हैं।"

    सूचना

    मंदाकिनी के भाई ने उन्हें वापसी के लिए किया राजी

    सूत्र ने बताया वह अपने कमबैक प्रोजेक्ट में केंद्रीय भूमिका करना चाहती हैं। मंदाकिनी के भाई भानु ने ही उन्हें अभिनय में वापसी के लिए राजी किया था।

    उन्होंने कहा, "जब वह कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडालों में जाती थीं, तो मैंने देखा था कि उनकी अभी भी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसलिए मैंने उनसे कहा कि उन्हें फिर से अभिनय शुरू करना चाहिए।"

    उनके मैनेजर ने बताया कि मंदाकिनी बाद में मीडिया के सामने मुखातिब होंगी।

    जानकारी

    'छोटी सरदारनी' के ऑफर को मंदाकिनी ने किया था रिजेक्ट

    बताया जा रहा है कि फिलहाल वह अपने कमबैक प्रोजेक्ट पर फोकस कर रही हैं। जब उन्हें एक अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश पूरी हो जाएगी, तो वह मीडिया से रूबरू होकर अपना अनुभव साझा करेंगी।

    मंदाकिनी के भाई ने बताया कि उन्हें 'छोटी सरदारनी' नामक एक धारावाहिक में केंद्रीय भूमिका की पेशकश की गई थी, जिसे अभिनेत्री ने मना कर दिया था।

    इसके बाद इस रोल के लिए उन्होंने अनीता राज का नाम सुझाया था।

    कामकाज

    आखिरी बार इस फिल्म में दिखी थीं मंदाकिनी

    मंदाकिनी की आखिरी बॉलीवुड फिल्म 'जोरदार' थी, जो साल 1996 में रिलीज हुई थी। इसमें गोविंदा, आदित्य पंचोली और नीलम कोठारी दिखी थीं।

    इसके बाद से वह बॉलीवुड की फिल्मों में नजर नहीं आई हैं। उन्हें पर्दे पर आखिरी बार बंगाली फ‍िल्‍म 'अमर प्रेम' में देखा गया था, 2002 में रिलीज हुई थी।

    उन्होंने अपने 17 साल के करियर में 48 फिल्मों में काम किया है। हिन्दी और बंगाली फिल्मों के अलावा उन्होंने तेलुगु फिल्म में भी काम किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    मुंबई

    'द फैमिली मैन 2' के दर्शन कुमार को करना पड़ा था आर्थिक तंगी का सामना बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड में वापसी करना चाहती हैं मीनाक्षी शेषाद्रि, अच्छे रोल का इंतजार अमेरिका
    'लाइगर' के लिए 200 करोड़ रुपये की OTT डील की खबर अफवाह, थिएटर में आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था? बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    22 साल के करियर के बाद राजपाल यादव ने बदला अपना नाम, जानिए कारण मुंबई
    स्वर्णपदक विजेता एथलीट पिंकी प्रमाणिक की बायोपिक फिल्म बनाएंगे अशोक पंडित ट्विटर
    दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन मुंबई
    अजय की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 13 अगस्त को हॉटस्टार पर होगी रिलीज डिज्नी+ हॉटस्टार

    सोशल मीडिया

    विक्रांत मैसी और कृति खरबंदा अभिनीत '14 फेरे' 23 जुलाई को होगी रिलीज मुंबई
    व्हाट्सऐप में इंस्टाग्राम जैसा मेसेजिंग फीचर, लेकिन एक बड़ी कमी मौजूद इंस्टाग्राम
    कोरोना महामारी के कारण फिल्म 'KGF चैप्टर 2' की रिलीज टली बॉलीवुड समाचार
    दिवंगत दिलीप कुमार की ये शानदार फिल्में दर्शक नहीं भुला पाएंगे मुंबई

    मनोरंजन

    देशभक्ति से लबरेज अजय देवगन की फिल्म 'भुज' का ट्रेलर रिलीज, देखिए वीडियो अजय देवगन
    टाइगर की बहन कृष्णा का 20 साल की उम्र में टूटा था दिल, बयां किया दर्द बॉलीवुड समाचार
    कोविड के बढ़ते मामलों के बीच BMC ने सील की सुनील शेट्टी की बिल्डिंग BMC
    इस फिल्म से निर्माता बनने जा रहीं ईशा देओल, लॉन्च किया खुद का प्रोडक्शन हाउस मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025