NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जरीन खान की मां ICU में भर्ती, अभिनेत्री ने की दुआ करने की अपील
    अगली खबर
    जरीन खान की मां ICU में भर्ती, अभिनेत्री ने की दुआ करने की अपील
    जरीन खान की मां ICU में हैं भर्ती

    जरीन खान की मां ICU में भर्ती, अभिनेत्री ने की दुआ करने की अपील

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jul 17, 2021
    12:15 pm

    क्या है खबर?

    जरीन खान बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है।

    अपने फिल्मी करियर के अलावा हाल के दिनों में वह अपनी मां प्रवीण खान के गिरते स्वास्थ्य को लेकर चर्चा में रही हैं। अब जरीन की मां की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती किया गया है।

    इस बात की जानकारी जरीन ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।

    बयान

    मेरी मां फिर अस्पताल में भर्ती हो गईं- जरीन

    जरीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी मां के ICU में भर्ती होने की खबर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'मेरी मां फिर अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। कृपया उनके लिए दुआ करें।'

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जरीन की मां प्रवीण काफी समय से बीमार रह रही हैं। इस दौरान जरीन मां की भलिभांति देखभाल कर रही हैं।

    पिछली बार मई में भी जरीन की मां की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

    जानकारी

    पिछली बार भी जरीन ने शेयर की थी मां की हेल्थ अपडेट

    पिछली बार भी जरीन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मां की तबीयत के बारे में जानकारी शेयर की थी।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'मैं अपनी मां की तबीयत बिगड़ने के कारण पिछले डेढ़ महीने से परेशान हूं। उनकी तबीयत ठीक नहीं है और बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अभी वह फिर से अस्पताल में भर्ती हैं। मैं आप सभी से उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की प्राथर्ना करती हूं।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए जरीन का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by zareenkhan on July 17, 2021 at 11:16 am IST

    देखभाल

    पिता के छोड़ने के बाद मां का ख्याल रख रहीं जरीन

    जरीन अपनी मां के काफी करीब हैं और पिता के अलग होने के बाद से वह अपनी बहन के साथ मां का भी ख्याल रखती हैं।

    एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि उनके पिता ने उन्हें छोड़ दिया था।

    उन्होंने कहा था, "मेरे पिता हमें छोड़कर घर से निकल गए। हमारे पास पैसे नहीं थे। एक रात हम सभी साथ बैठे थे, तो मां रोने लगी थीं। मैंने उन्हें ढांढस बढ़ाया था कि मैं सभी का ध्यान रखूंगी।"

    करियर

    ऐसा रहा जरीन का फिल्मी सफर

    जरीन ने कई चर्चित फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड की फिल्मों में डेब्यू किया था।

    यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी। इसके अलावा जरीन को फिल्म 'रेडी' में 'कैरेक्टर ढीला' गाने के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

    जरीन फिल्मों में खास उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई हैं। उन्हें पिछली बार फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में देखा गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    मुंबई

    बॉलीवुड में वापसी करना चाहती हैं मीनाक्षी शेषाद्रि, अच्छे रोल का इंतजार अमेरिका
    'लाइगर' के लिए 200 करोड़ रुपये की OTT डील की खबर अफवाह, थिएटर में आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था? बॉलीवुड समाचार
    मिनिषा लांबा ने किया कास्टिंग काउच का सामना, कहा- डिनर पर बुलाते थे फिल्म मेकर्स बॉलीवुड समाचार

    इंस्टाग्राम

    इंस्टाग्राम लाइव के दौरान बंद कर सकते हैं ऑडियो और वीडियो, नया फीचर सोशल मीडिया
    फेसबुक मेसेंजर और इंस्टाग्राम में मिलेगा एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, करना होगा इंतजार फेसबुक
    फेसबुक और इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने के बदले देने होंगे पैसे, मिले संकेत फेसबुक
    इंस्टाग्राम और मेसेंजर के लिए ढेरों नए फीचर्स लाई फेसबुक, मजेदार होगी चैटिंग फेसबुक

    बॉलीवुड समाचार

    कोरोना महामारी के कारण फिल्म 'KGF चैप्टर 2' की रिलीज टली सोशल मीडिया
    दिवंगत दिलीप कुमार की ये शानदार फिल्में दर्शक नहीं भुला पाएंगे मुंबई
    'पवित्र रिश्ता 2.0' में शाहिर निभाएंगे सुशांत का 'मानव' वाला रोल, कास्टिंग डायरेक्टर ने की पुष्टि टीवी शो
    जलियांवाला बाग हत्याकांड पर वेब सीरीज बनाएंगे निर्देशक राम माधवानी मुंबई

    सोशल मीडिया

    दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन मुंबई
    अजय की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' 13 अगस्त को हॉटस्टार पर होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    व्हाट्सऐप में मिलेगा नया लिंक प्रिव्यू फीचर, बीटा वर्जन में दिखे कई बदलाव फेसबुक
    भारत में डाटा प्राइवेसी कानून आने तक प्राइवेसी पॉलिसी मानना अनिवार्य नहीं- व्हाट्सऐप व्हाट्सऐप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025