NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / वैक्सीनेशन अभियान: देश के अधिकतर जिलों में महिलाओं से ज्यादा पुरुष लगवा रहे वैक्सीन
    अगली खबर
    वैक्सीनेशन अभियान: देश के अधिकतर जिलों में महिलाओं से ज्यादा पुरुष लगवा रहे वैक्सीन
    देश में महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को लग रही वैक्सीन

    वैक्सीनेशन अभियान: देश के अधिकतर जिलों में महिलाओं से ज्यादा पुरुष लगवा रहे वैक्सीन

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 17, 2021
    01:40 pm

    क्या है खबर?

    श्रीनगर में 15 जून तक लगभग 2.6 लाख लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन की कम से कम एक खुराक लगाई जा चुकी थी। इनमें से 1.8 लाख खुराकें पुरुषों को और लगभग 80,000 खुराकें महिलाओं को दी गईं। यानी महिलाओं की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा खुराकें पुरुषों को लगाई गईं।

    वैक्सीनेशन अभियान में लैंगिक भेदभाव सिर्फ श्रीनगर ही नहीं बल्कि देश के अधिकतर जिलों में देखने को मिल रहा है।

    आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    वैक्सीनेशन अभियान

    620 जिलों में महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को लगी वैक्सीन

    इंडिया टुडे के अनुसार, 729 जिलों के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 85 प्रतिशत (620) जिलों में महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को खुराकें लगी हैं।

    देश के 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं, जिनके हर जिले में पुरुषों को महिलाओं से ज्यादा खुराकें लगी हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली आदि इन 16 राज्यों में शामिल हैं।

    केवल 109 जिले ऐसे हैं, जहां वैक्सीन लगवाने में महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक 22 जिले शामिल हैं।

    वैक्सीनेशन अभियान

    अधिकतर राज्यों में सामने आए अंतर

    इंडिया टुडे द्वारा इस महीने की शुरुआत में किए गए विश्लेषण में सामने आया था कि केरल, छत्तीसगढ और हिमाचल प्रदेश को छोड़ दिया जाए तो हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में वैक्सीनेशन में लैंगिक भेदभाव नजर आता है।

    हालांकि, उसके बाद से आंध्र प्रदेश में स्थिति कुछ बेहतर हुई है। 1 जून को यहां महिलाओं की तुलना में 4 प्रतिशत अधिक पुरुष वैक्सीन लगवा रहे थे, जबकि अब यहां महिलाओं की संख्या 7 प्रतिशत अधिक हो गई है।

    वैक्सीनेशन अभियान

    लगातार बढ़ता जा रहा है अंतर

    आंकड़ों से पता चलता है कि वैक्सीन लगवाने वाले पुरुषों और महिलाओं का अंतर लगातार बढ़ रहा है।

    1 जून को देश में महिलाओं की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक पुरुषों को वैक्सीन लगी थी। दो सप्ताह बाद यानी 15 जून को यह अंतर बढ़कर 17 प्रतिशत हो गया है।

    देश में लिंगानुपात की बात करें तो महिलाओं की तुलना में 5.7 प्रतिशत पुरुष अधिक है। इस हिसाब से वैक्सीनेशन में 6 प्रतिशत का अंतर समझा जा सकता है।

    कोरोना वैक्सीनेशन

    बड़ों शहरों में भी दिख रहा अंतर

    अगर आप सोच रहे हैं कि डिजिटल भेदभाव इस अंतर का बड़ा कारण है तो आंकड़े इसकी पुष्टि नहीं करते।

    मुंबई और दक्षिण दिल्ली में माना जाता है कि महिलाएं और पुरुष बराबर संख्या में इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यहां वैक्सीनेशन के मामले में अंतर साफ नजर आ रहा है।

    दक्षिण दिल्ली में कुल खुराकों में से 53 प्रतिशत पुरुषों को लगी हैं तो मुंबई में वैक्सीन लगवाने वाले पुरुषों और महिलाओं में 23 प्रतिशत तक का अंतर है।

    कोरोना वायरस

    देश में क्या है वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 26,55,19,251 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 34,63,961 खुराकें लगाई गईं। देश में वैक्सीनेशन अभियान धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है।

    देश में अब तक 21,58,48,080 लोगों को वैक्सीन की एक खुराक और 4,96,71,171 लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

    सरकार मध्य जुलाई से रोजाना एक करोड़ खुराकें लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीनगर
    वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस
    वैक्सीनेशन अभियान

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    श्रीनगर

    कश्मीर: राज्यपाल और राष्ट्रपति शासन में आई पत्थरबाजी के मामलों में कमी कश्मीर
    अभिनंदन वर्तमान और आतंकी ठिकानों पर बम बरसाने वाले पायलटों को मिलेगा वीरता सम्मान भारत की खबरें
    जम्मू-कश्मीर में शांति से मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी त्योहार की मुबारकबाद जम्मू-कश्मीर
    पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को मिलेगा वीर चक्र भारत की खबरें

    वैक्सीन समाचार

    पंजाब सरकार पर निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेचने के आरोप, स्वास्थ्य मंत्री बोले- जांच करेंगे पंजाब
    भारत में बच्चों के लिए भी कोरोना वायरस वैक्सीन ला सकती है फाइजर- AIIMS निदेशक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    पंजाब: विवाद बढ़ने पर सरकार ने वापस लिया निजी अस्पतालों को वैक्सीन देने का आदेश पंजाब सरकार
    सीरम इंस्टीट्यूट को मिली कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-V बनाने की प्रारंभिक मंजूरी पुणे

    कोरोना वायरस

    कैसे बनते हैं कोरोना वायरस के वेरिएंट और ये कितने खतरनाक हो सकते हैं? चीन समाचार
    सरकार ने कोरोना वैक्सीन पर बरकरार रखा पांच प्रतिशत GST, ब्लैक फंगस की दवा टैक्स फ्री निर्मला सीतारमण
    उत्तर प्रदेश में ग्रामीणों ने बनवाया कोरोना माता का मंदिर, प्रशासन ने रात में हटवाया उत्तर प्रदेश
    डॉक्टरों पर हो रहे हमलों के विरोध में 18 जून को देशव्यापी प्रदर्शन करेगा IMA महामारी

    वैक्सीनेशन अभियान

    इंजीनियर्ड एंटीबॉडी से तैयार नेजल स्प्रे से हो सकता है कोरोना वायरस का इलाज- रिपोर्ट टेक्सास यूनिवर्सिटी
    दिल्ली में 45+ उम्र वालों के लिए शुरू हुआ 'जहां वोट, वहां वैक्सीनेशन' अभियान दिल्ली
    राज्यों को मुफ्त में वैक्सीन देगी केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री मोदी ने किया ऐलान नरेंद्र मोदी
    अखिलेश ने "भाजपा की वैक्सीन" लगवाने से किया था इनकार, अब "भारत सरकार की वैक्सीन" लगवाएंगे अखिलेश यादव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025