दिल्ली से मुंबई तक भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
क्या है खबर?
मुंबई में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज भी मुंबई वासियों को आसमानी आफत से निजात नहीं मिलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में बारिश का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है।
इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी भारी बारिश के आसार हैं। वहीं मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी राजस्थान में भी औसत से ज़्यादा बारिश हो सकती है।
संभावना
इन तटीय इलाकों में भी हो सकती है बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज़ बारिश हो सकती है।
वहीं कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तेलंगाना, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड और गंगेटिक पश्चिमी बंगाल जैसे तटीय इलाकों में भी जो़रदार बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने झारखंड में ते़ज बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में भी भारी बारिश के आसार हैं।
बारिश
29 जुलाई को भी इन राज्यों में हो सकती है बारिश
रिपोर्ट के अनुसार, आसमान से बरसती आफत का दौर इतनी जल्दी थमने वाला नहीं है। बल्कि अगले तीन दिन यानी 29, 30 और 31 जुलाई तक कई राज्यों में तेज़ बारिश जारी रह सकती है।
29 जुलाई को गुजरात, गोवा, कर्नाटक, और गुजरात के कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भीषण बारिश हो सकती है। साथ ही तटीय इलाकों में तेज़ हवा चलने की संभावना भी है।
संभावना
30 और 31 जुलाई को इन राज्यों में हो सकती है बारिश
30 जुलाई को सौराष्ट्र, कच्छ, गोवा और गुजरात के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
वहीं 31 जुलाई को छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा और कर्नाटक में आसमानी आफत का प्रभाव जारी रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में भी मानसून जोर पकड़ सकता है। मानसून की ट्रफ रेखा प्रदेश के कई इलाकों से होकर गुजर रही है।
समुंद्र
मछुआरों को समुंद्र में न उतरने की सलाह
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज़ हवाएं चलेंगी।
इन हवाओं की चपेट में बंगाल की खाड़ी, पश्चिमी केंद्र और उत्तरी केंद्र भी प्रभावित हो सकते हैं। इन इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ तेज़ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए मछुआरों को समुंद्र में न जाने की सलाह दी है।