
दिल्ली में खौफनाक वारदात, ट्यूशन टीचर ने की पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या
क्या है खबर?
देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है।
यहां के महरौली इलाके में रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों को चाकू से रेतकर मार डाला।
आरोपी की उम्र 42 वर्ष है और वह ट्यूशन पढ़ाता है। पुलिस को मौके से एक नोट भी मिला है, जिसमें आरोपी ने अपनी पत्नी और बच्चों का मारने की बात कबूल की है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना
मृतकों में दो माह का बच्चा भी शामिल
जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम उपेंद्र शुक्ला है। उपेंद्र अपनी पत्नी अर्चना शुक्ला और तीन बच्चों के साथ महरौली इलाके में रहते थे।
मृतक बच्चों में एक लड़का और दो लड़कियां थीं। जिनकी उम्र 7 साल, 5 साल और 2 महीने बताई जा रही है।
घटना की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। अभी तक की छानबीन के अनुसार, यह घटना रात 1 से डेढ़ बजे के आसपास की है।
घटना
घटना के कारणों का पता नहीं
इस घटना के समय उपेंद्र की सास भी घर पर मौजूद थी। सुबह देर तक जब उन्होंने देखा कि उपेंद्र के दरवाजा का कमरा नहीं खुला है तो उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया।
पड़ोसियों ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो कमरे में चार लाशें पड़ी हुई थी और उपेंद्र वहां मौजूद थे।
इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके से एक नोट बरामद किया।
हालांकि, घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
ट्विटर पोस्ट
घटनास्थल की तस्वीरें
DCP South Delhi: The man who murdered his wife and three children in Mehrauli today, has been arrested. pic.twitter.com/epujQwepCb
— ANI (@ANI) June 22, 2019
जानकारी
पड़ोसियों ने बताया- डिप्रेशन में है आरोपी
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया है। आसपास के लोगों की मानें तो उपेंद्र पिछले कुछ वक्त से डिप्रेशन में था। उपेंद्र खुद भी अपने आप को डिप्रेशन में बता रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।