NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का निधन
    अगली खबर
    पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का निधन

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का निधन

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Jul 28, 2019
    12:57 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह बुखार और निमोनिया से पीड़ित थे।

    शनिवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें AIG हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक रात करीब 02:30 बजे उनका निधन हो गया।

    बता दें कि जयपाल रेड्डी UPA सरकार के दौरान केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री रह चुके हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का निधन

    Telangana: Former Union Minister and Congress leader, Jaipal Reddy, passes away in Hyderabad. (File pic) pic.twitter.com/kqbCJAH7jH

    — ANI (@ANI) July 27, 2019

    केंद्रीय मंत्री

    केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री रह चुके थे जयपाल रेड्डी

    16 जनवरी 1942 को हैदराबाद के मदगुल में जन्में जयपाल रेड्डी 1998 में आईके गुजराल कैबिनेट में सूचना और प्रसारण के लिए केंद्रीय मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं।

    वहीं UPA सरकार के दौरान वह केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी भी रह चुके हैं।

    बता दें कि UPA-1 की सरकार के दौरान रेड्डी शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वहीं UPA-2 में रेड्डी के पास पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय भी रहा है।

    पुराने मामले

    1977 में में कांग्रेस छोड़ जनता पार्टी में शामिल हो गए थे जयपाल रेड्डी

    जयपाल रेड्डी 1969 से 1984 के बीच आंध्र प्रदेश के कलवाकुर्ती से चार बार विधायक रहे थे। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के इमरजेंसी लागू करने के बाद 1977 में वह कांग्रेस का साथ छोड़ कर जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

    रेड्डी ने इमरजेंसी और इंदिरा की गलत नीतियों के खिलाफ आंदोलन भी छेड़ा था।

    1980 में रेड्डी ने इंदिरा गांधी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह इंदिरा को हराने में नाकाम रहे थे।

    वापसी

    21 साल बाद फिर हुई थी कांग्रेस में वापसी

    बता दें कि 1977 में कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले जयपाल रेड्डी ने 21 साल बाद 1999 में एक बार फिर कांगेस का दामन थाम लिया था।

    चार बार विधायक और पांच बार लोकसभा सांसदे रहे रेड्डी तेलुगु राजनीति के दिग्गज नेता माने जाते रहे हैं।

    कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर जयपाल रेड्डी के निधन पर शोक जताया। वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    तेलंगाना
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    भारत की खबरें

    स्मार्ट कंज्यूमर ऐप से आसानी से करें प्रोडक्ट के असली/नक़ली होने की पहचान मोबाइल ऐप्स
    भारत में 1.5 करोड़ एंड्रॉयड डिवाइस में खतरनाक वायरस, कहीं आपके फोन में भी तो नहीं? मालवेयर
    नॉर्दन कमांड के कमांडर बोले- LoC पार जारी हैं आतंकी कैंप, पाकिस्तान ने नहीं की कार्रवाई पाकिस्तान समाचार
    केन्या के सांसद ने 30 साल पहले लिए थे 200 रुपये उधार, अब भारत आकर लौटाए मुंबई

    तेलंगाना

    चप्पल बांट चुनाव प्रचार कर रहा उम्मीदवार, बोला- वादे पूरे न करूं तो इसी से पीटना इंदिरा नूयी
    पसंदीदा नेता को मुख्यमंत्री बनाने की चाहत में युवक ने अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ाई भारत की खबरें
    विधानसभा चुनावः कल आने वाले चुनाव परिणामों से पहले जानें पिछली बार के नतीजे मिजोरम
    2019 लोकसभा चुनाव: मोदी की राह पर राहुल गांधी, लड़ सकते हैं 2 जगह से चुनाव नरेंद्र मोदी

    कांग्रेस समाचार

    कर्नाटक संकटः बागी विधायकोें से मिलने पहुंचे शिवकुमार को रोका गया, राज्यपाल से मिलेंगे भाजपा नेता मुंबई
    कर्नाटक संकट: 2 और कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा, बागियों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता हिरासत में मुंबई
    गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका, 10 विधायकों ने थामा भाजपा का दामन कर्नाटक
    कर्नाटक संकटः सुप्रीम कोर्ट ने बागी विधायकों को दिया स्पीकर से मिलने का आदेश कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025