Page Loader
मणिपुर के चुराचांदपुर में कार सवार 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मणिपुर के चुराचांदपुर में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर: एक्स/@manipur_police)

मणिपुर के चुराचांदपुर में कार सवार 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लेखन गजेंद्र
Jun 30, 2025
05:59 pm

क्या है खबर?

मणिपुर से हिंसा की खबरें आना जारी है। सोमवार को चुराचांदपुर जिले में कार में सवार 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को दोपहर 2 बजे मोंगजांग में अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक 72 वर्षीय महिला भी शामिल हैं। सभी को बेहद करीब से गोली मारी गई है। मोंगजांग गांव चुराचांदपुर मुख्यालय से 7 किलोमीटर की दूरी पर है। हमलावर अज्ञात बताए जा रहे हैं।

गोलीबारी

हमले की किसी भी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सामने नहीं आई है। सभी एक कार में सवार थे और कहीं जा रहे थे। तभी उन पर काफी नजदीक से गोलीबारी हुई है। मौके से 12 से अधिक खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और अर्धसैनिक बलों को मौके पर तैनात किया गया है।

विद्रोह

पुलिस खंगाल रही CCTV की फुटेज

पुलिस ने बताया कि जिन लोगों की गोली मारकर हत्या की गई उनकी पहचान थेनखोथांग हाओकिप उर्फ ​​थापी, सेखोगिन, लेंगोहाओ और फाल्हिंग के रूप में हुई है। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो हाओकिप एक कुकी उग्रवादी संगठन का डिप्टी कमांडर-इन-चीफ बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। ये गोलीबारी कुकी विद्रोहियों के बीच आपसी झड़प बताई जा रही है। पुलिस इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है।

ट्विटर पोस्ट

घटना की तस्वीरें