NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 16,311 मामले और 161 मौतें, सात महीने में सबसे कम
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 16,311 मामले और 161 मौतें, सात महीने में सबसे कम

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 16,311 मामले और 161 मौतें, सात महीने में सबसे कम

    लेखन मुकुल तोमर
    Jan 11, 2021
    09:28 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,311 नए मामले सामने आए और 161 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये पिछले सात महीने में एक दिन में सामने आए सबसे कम मामले और मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,04,66,595 हो गई है। इनमें से 1,50,999 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,22,526 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए लगभग 17,000 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 16,959 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,00,92,909 हो गई है। देश की रिकवरी 96.43 प्रतिशत हो गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 6,59,209 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 18.18 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 19,69,114 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 50,061 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,27,559 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,140 लोगों की मौत हुई है।

    8,84,916 मामलों और 7,129 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,26,261 मामलों और 12,222 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,558 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 34 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है और नए मामले कम हो रहे हैं।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 227 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई। राज्य में बीते कुछ दिनों से रोजाना 400 से कम मामले आ रहे हैं।

    वहीं तमिलनाडु में 724 और कर्नाटक में 792 लोगों को संक्रमित पाया गया।

    डाटा

    दिल्ली में बीते दिन 399 नए मामले

    दिल्ली की बात करें तो यहां बीते दिन 399 नए मामले सामने आए और 12 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 6,30,200 हो गई है, वहीं 10,678 लोगों की मौत हुई है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 0.51 प्रतिशत रही।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या नौ करोड़ पार

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 9.02 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 19.34 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 2.24 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.74 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 81.06 लाख संक्रमितों में से लगभग 2,03 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    दिल्ली

    उत्तर भारत में आने वाले दिनों बिगड़ेगी हवा की गुणवत्ता, तापमान में आएगी गिरावट भारत की खबरें
    गणतंत्र दिवस परेड के लिए दिल्ली आए 150 से अधिक जवान पाए गए कोरोना संक्रमित यूनाइटेड किंगडम (UK)
    मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तर भारत में 29 दिसंबर से भीषण शीतलहर, शराब पीने से बचें हरियाणा
    आज सिंघू बॉर्डर जाएंगे केजरीवाल, महीने में दूसरी बार प्रदर्शनकारी किसानों से करेंगे मुलाकात अरविंद केजरीवाल

    कर्नाटक

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 48,000 नए मामले, अकेले दिल्ली में मिले 8,593 संक्रमित दिल्ली
    कर्नाटक: अगस्त तक कोरोना संक्रमित हो चुकी थी राज्य की लगभग आधी आबादी भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 38,617 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 89 लाख पार दिल्ली
    कोरोना वायरस: नियमों का उल्लंघन करने पर किस राज्य में कितना जुर्माना? मुंबई

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में नहीं लगेगा लॉकडाउन, लेकिन अगले छह महीनों के लिए मास्क अनिवार्य- उद्धव ठाकरे उद्धव ठाकरे
    कोरोना वायरस: आंध्र प्रदेश में रिकवरी रेट लगभग 99 प्रतिशत; अन्य राज्यों में क्या है हाल? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 24,337 नए मामले, 333 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    किसान आंदोलन के समर्थन के लिए नासिक से दिल्ली के लिए रवाना हुए 5,000 किसान दिल्ली

    आंध्र प्रदेश

    कोरोना वायरस: देश में सात लाख से नीचे आए सक्रिय मामले, टेस्ट 10 करोड़ पार दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में 78 लाख हुई संक्रमितों की संख्या, 70 लाख से अधिक हुए ठीक भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में 90 प्रतिशत हुई रिकवरी रेट, जानें किस राज्य में क्या है हाल दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 36,469 नए मामले, पिछले तीन महीने में सबसे कम दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025