NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,645 नए मामले, 228 मौतें
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,645 नए मामले, 228 मौतें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,645 नए मामले, 228 मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 10, 2021
    09:26 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,645 नए मामले सामने आए और 201 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,04,50,284 हो गई है। इनमें से 1,50,999 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,23,335 हो गई है।

    देश में सितंबर के बाद से ही लगातार नए मामलों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन 19,000 से ज्यादा मरीज हुए ठीक

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 19,299 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,00,75,950 हो गई है। देश की रिकवरी 96.41 प्रतिशत हो गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 8,43,307 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 18.10 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 19,65,556 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 50,027 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,26,767 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,138 लोगों की मौत हुई है।

    8,84,689 मामलों और 7,128 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,25,537 मामलों और 12,215 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    महामारी

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,581 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 57 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है और नए मामले कम हो रहे हैं।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 199 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई। राज्य में बीते कुछ दिनों से रोजाना 400 से कम मामले आ रहे हैं। वहीं तमिलनाडु में 761 और कर्नाटक में 899 लोगों को संक्रमित पाया गया।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में लगभग नौ करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 8.96 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 19.24 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 2.21 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.72 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 80.76 लाख संक्रमितों में से लगभग 2,02 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    ब्राजील

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने 16,504 नए मामले, 214 ने तोड़ा दम कर्नाटक
    भारत सरकार को 200 रुपये प्रति खुराक की दर से बेची जाएगी कोविशील्ड- पूनावाला वैक्सीन समाचार
    असम सरकार की अनूठी पहल; स्कूल जाने वाली छात्राओं को प्रतिदिन मिलेंगे 100 रुपये असम
    चेन्नई: एक और लग्जरी होटल बना कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट, अब तक 20 कर्मचारी संक्रमित तमिलनाडु

    कर्नाटक

    कोरोना वायरस: देश में सक्रिय मामले पांच लाख से नीचे, 80 लाख से अधिक हुए ठीक दिल्ली
    विधानसभा उपचुनाव: 11 राज्यों की 59 सीटों में से 41 पर भाजपा का कब्जा मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 48,000 नए मामले, अकेले दिल्ली में मिले 8,593 संक्रमित दिल्ली
    कर्नाटक: अगस्त तक कोरोना संक्रमित हो चुकी थी राज्य की लगभग आधी आबादी भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पार, अब तक 1.45 लाख मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में लगातार सातवें दिन 30,000 से कम नए मामले, 350 से कम मौतें भारत की खबरें
    महाराष्ट्र में नहीं लगेगा लॉकडाउन, लेकिन अगले छह महीनों के लिए मास्क अनिवार्य- उद्धव ठाकरे उद्धव ठाकरे
    कोरोना वायरस: आंध्र प्रदेश में रिकवरी रेट लगभग 99 प्रतिशत; अन्य राज्यों में क्या है हाल? भारत की खबरें

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन 480 मौतें, तीन महीनों में सबसे कम भारत की खबरें
    कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद क्वारंटाइन हुए WHO प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 82 लाख पार, बीते दिन मिले 45,231 नए मरीज भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 85 लाख पार, बीते दिन 45,674 नए मामले भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025