NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,222 नए मामले, 228 की हुई मौत
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,222 नए मामले, 228 की हुई मौत

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,222 नए मामले, 228 की हुई मौत

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 09, 2021
    10:48 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,222 नए मामले सामने आए और 228 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,04,31,639 हो गई है। इनमें से 1,50,798 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,24,190 हो गई है।

    देश में सितंबर के बाद से ही लगातार नए मामलों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन 19,000 से ज्यादा मरीज हुए ठीक

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 19,253 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,00,56,651 हो गई है। देश की रिकवरी 96.40 प्रतिशत हो गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,16,951 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 18.02 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 19,61,975 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 49,970 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,25,868 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,134 लोगों की मौत हुई है।

    8,84,490 मामलों और 7,127 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,24,776 मामलों और 12,208 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    संक्रमण की स्थिति

    सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में कैसे हैं हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,693 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 73 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है और नए मामले कम हो रहे हैं।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 319 नए मामले सामने आए और एक मौत हुई। राज्य में बीते कुछ दिनों से रोजाना 400 से कम मामले आ रहे हैं। वहीं तमिलनाडु में 790 और कर्नाटक में 970 लोगों को संक्रमित पाया गया।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 8.8 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 8.88 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 19.11 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 2.18 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.68 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 79.63 लाख संक्रमितों में से लगभग दो लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।

    जानकारी

    अमेरिका में 24 घंटे में सामने आए 2.90 लाख मामले

    अमेरिका में पिछले 24 घंटों में सामने आए नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। यहां पिछले 24 घंटे करीब 2.90 लाख नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा देश में कुल 3,676 संक्रमितों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    टाटा को पिछले महीने बिक्री में लगा झटका, जानिए सेल्स रिपोर्ट  टाटा मोटर्स
    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: दो वैक्सीनों को मंजूरी मिलने के बाद अब आगे क्या होगा? वैक्सीन समाचार
    कोवैक्सिन: कांग्रेस ने उठाए सवाल, AIIMS निदेशक बोले- बैकअप के तौर पर होगी इस्तेमाल शशि थरूर
    तकनीक, ट्रायल और कीमत के मामले में कैसे अलग हैं 'कोविशील्ड' और 'कोवैक्सीन'? ऑक्सफोर्ड
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने 16,504 नए मामले, 214 ने तोड़ा दम कर्नाटक

    कर्नाटक

    मैसूर में प्री-वेडिंग शूट के दौरान नदी में डूबे वर-वधू, दोनों की मौत देश
    कोरोना वायरस: देश में सक्रिय मामले पांच लाख से नीचे, 80 लाख से अधिक हुए ठीक दिल्ली
    विधानसभा उपचुनाव: 11 राज्यों की 59 सीटों में से 41 पर भाजपा का कब्जा मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 48,000 नए मामले, अकेले दिल्ली में मिले 8,593 संक्रमित दिल्ली

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में लगातार चौथे दिन 30,000 से कम नए मामले, 355 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में लगातार पांचवें दिन 30,000 से कम नए मामले, 350 से कम मौतें भारत की खबरें
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पार, अब तक 1.45 लाख मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में लगातार सातवें दिन 30,000 से कम नए मामले, 350 से कम मौतें भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    शिवराज सिंह ने किया अभी कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने का निर्णय, जानिए क्यों मध्य प्रदेश
    'कोविशील्ड' और 'कोवैक्सिन' के अलावा भारत में अन्य कोरोना वैक्सीनों की क्या स्थिति है? भारत की खबरें
    #NewsBytesExclusive: विदेश मंत्रालय की कमाई के 1,264 करोड़ रुपये निगल गई कोरोना महामारी भारत की खबरें
    'कोवैक्सिन' की मंजूरी पर उठे सवाल, भारत बायोटेक के प्रबंध निदेशक ने किया बचाव भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025