NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स का 'सर्वे', लैपटॉप और मोबाइल जब्त
    अगली खबर
    BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स का 'सर्वे', लैपटॉप और मोबाइल जब्त
    दिल्ली स्थित BBC के दफ्तर पर इनकम टैक्स की टीम ने मारा छापा

    BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स का 'सर्वे', लैपटॉप और मोबाइल जब्त

    लेखन नवीन
    Feb 14, 2023
    03:36 pm

    क्या है खबर?

    ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कोर्पोरेशन (BBC) के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर इनकम टैक्स की टीम ने आज "सर्वे" किया।

    BBC दफ्तरों पर ये सर्वे ऐसे समय पर किया गया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनाई गई उसकी डॉक्यूमेंट्री के कारण यह मीडिया समूह विवादों में है।

    इस डॉक्यूमेंट्री की वजह से BBC पर देश में प्रतिबंध लगाने की मांग भी की गई थी, लेकिन इस याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था।

    सर्वे

    छापेमारी नहीं, आरोपों को लेकर चल रहा है सर्वे- इनकम टैक्स टीम

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को करीब 15 इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम ने BBC के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों का सर्वे किया। इस दौरान दोनों दफ्तरों में दस्तावेजों की जांच की गई और कुछ पत्रकारों के मोबाइल फोन और लैपटॉप भी छीन लिए गए हैं।

    इनकम टैक्स के अधिकारियों ने कहा कि BBC पर लगे अंतरराष्ट्रीय कराधान और स्थानांतरण मूल्य निर्धारण अनियमितताओं के आरोपों पर यह सर्वेक्षण किया जा रहा है और यह छापेमारी नहीं है।

    दफ्तर सील

    सर्वे के दौरान दफ्तरों को किया गया सील

    इनकम टैक्स की टीम ने दस्तावेजों को जब्त कर लिया है और पत्रकारों के लैपटॉप, मोबाइल इत्यादि भी अपने साथ ले गई है।

    इस सर्वेक्षण के दौरान दफ्तरों को सील कर दिया गया है और कर्मचारियों को किसी के साथ कोई जानकारी साझा नहीं करने को कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि जब्त मोबाइल फोन और लैपटॉप जल्द वापस कर दिये जाएंगे।

    उन्होंने BBC के वित्त विभाग से बही खातों का विवरण भी मांगा है।

    विपक्ष

    विपक्ष ने कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

    विपक्षी दलों ने इस कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से जयराम रमेश का एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है, 'सरकार BBC के पीछे पड़ी है, जबकि यहां हम अडाणी मामले पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की मांग कर रहे हैं।'

    समाजपाटी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस कार्रवाई को लेकर अपने ट्वीट में लिखा, 'BBC पर छापे की खबर 'वैचारिक आपातकाल' की घोषणा है।'

    विपक्ष

    तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने भी ली चुटकी

    BBC दफ्तर पर हुई इस कार्रवाई को लेकर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'BBC के दिल्ली ऑफिस पर आयकर छापे की रिपोर्ट। वाह, वास्तव में? यह कितना अप्रत्याशित है।"

    मोइत्रा ने इस कार्रवाई को अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद से जोड़ते हुए चुटकी लेते हुए लिखा कि वेलेंटाइन डे पर एजेंसियां 'सर्वे' का काम कर रही हैं, फिर क्यों वह सरकार के सबसे प्रिय व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं कर रहीं।

    पलटवार

    विपक्ष के विरोध को भाजपा ने बताया ओछेपन की राजनीति

    भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि BBC की रिपोर्टिंग एक एजेंडे से प्रेरित है और विभाग अपना काम कर रहा है।

    उन्होंने कहा, "कोई भी व्यक्ति या एजेंसी कानून से ऊपर नहीं हो सकती है। अगर वह देश में काम कर रहे हैं तो उन्हें भारतीय कानूनों का पालन करने की आवश्यकता है। कुछ गलत नहीं किया है तो चिंता नहीं होनी चाहिए।"

    कार्रवाई के विरोध को उन्होंने विपक्ष की ओछेपन की राजनीति करार दिया।

    BBC

    BBC डॉक्यूमेंट्री का विवाद क्या है?

    जनवरी में आई 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' नामक BBC की डॉक्यूमेंट्री में 2002 गुजरात दंगों के लिए नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया गया है।

    इसमें बताया गया है कि दंगों के बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने अपने स्तर पर मामले की जांच की थी और इसमें पाया गया था कि हिंसा पहले से सुनियोजित थी और राज्य सरकार के संरक्षण में विश्व हिंदू परिषद (VHP) जैसे संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इसे अंजाम दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    BBC
    इनकम टैक्स

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा BE Rall-E की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम

    दिल्ली

    BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया में हंगामा, कई छात्र हिरासत में जामिया मिलिया इस्लामिया
    गणतंत्र दिवस: ऊंट सवार महिला दस्ते से लेकर प्रचंड हेलीकॉप्टर तक परेड में क्या-क्या होगा खास? गणतंत्र दिवस
    गणतंत्र दिवस: जानिए क्या है इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और कुछ रोचक तथ्य गणतंत्र दिवस
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका सुप्रीम कोर्ट

    BBC

    बालाकोट एयरस्ट्राइक: पाकिस्तान ने 43 दिन बाद कराया पत्रकारों का दौरा, घटनास्थल पर दिखे ये निशान भारत की खबरें
    जामिया यूनिवर्सिटी: लाइब्रेरी में छात्रों पर डंडे बरसाती पुलिस का वीडियो जारी, लोगों ने किए सवाल दिल्ली पुलिस
    AI का कमाल! मृत महिला ने अपने अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों से की बात माइक्रोसॉफ्ट
    चीन: पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन कवर कर रहे BBC के पत्रकार को पीटा, गिरफ्तारी के बाद रिहा चीन समाचार

    इनकम टैक्स

    सरकार दे रही है सोने में निवेश करने का अच्छा मौका, यहां जानिये सब कुछ बिज़नेस
    बजट: टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, अब 5 लाख तक की आय पर नहीं लगेगा कोई टैक्स संसद
    पिछले 5 बजट में मोदी सरकार ने आयकर में किए ये बड़े बदलाव बजट
    आयकर विभाग से नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं! जानें कैसे दें जवाब भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025