NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / गणतंत्र दिवस: ऊंट सवार महिला दस्ते से लेकर प्रचंड हेलीकॉप्टर तक परेड में क्या-क्या होगा खास?
    देश

    गणतंत्र दिवस: ऊंट सवार महिला दस्ते से लेकर प्रचंड हेलीकॉप्टर तक परेड में क्या-क्या होगा खास?

    गणतंत्र दिवस: ऊंट सवार महिला दस्ते से लेकर प्रचंड हेलीकॉप्टर तक परेड में क्या-क्या होगा खास?
    लेखन सकुल गर्ग
    Jan 25, 2023, 07:26 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गणतंत्र दिवस: ऊंट सवार महिला दस्ते से लेकर प्रचंड हेलीकॉप्टर तक परेड में क्या-क्या होगा खास?
    गणतंत्र दिवस की परेड कई मायनों में खास होगी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    भारत गुरुवार को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाली परेड कई मायनों में खास होने वाली है। पहली बार कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन हो रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया था। आइए जानते हैं कि गणतंत्र दिवस परेड में क्या-क्या खास होने वाला है।

    गणतंत्र दिवस समारोह में क्या-क्या होगा?

    गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति के काफिले के आगमन के साथ होती है। इसके बाद ध्वाजारोहण होता है और राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाती है। इस साल 21 तोपों की सलामी 105 मिलीमीटर इंडियन फील्ड गन से दी जाएगी जो ब्रिटिश 25 पाउंडर का स्थान लेंगी। सलामी के बाद परेड कमांडर राष्ट्रपति को सलामी देंगे और इसके साथ परेड की शुरुआत होगी। विभिन्न सैन्य टुकड़ियों के साथ झांकियां और सांस्कृतिक नृत्य भी परेड का हिस्सा होंगी।

    रिक्शा चालक और श्रमिक परेड देखने के लिए किए गए आमंत्रित

    गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए इस बार करीब 1,000 खास लोगों को परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इनमें सेंट्रल विस्टा परियोजना के श्रमिक, कर्तव्य पथ का रखरखाव करने वाले कर्मचारी, सब्जी विक्रेता, रिक्शा चालक, छोटी किराना दुकानों के मालिक और दूध बूथ के विक्रेता शामिल होंगे। बता दें कि गणतंत्र दिवस परेड में स्कूल बैंड प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने वालीं आठ टीमें भी शामिल होंगी।

    भारतीय वायुसेना का प्रचंड हेलीकॉप्टर होगा शामिल

    भारतीय वायुसेना का प्रचंड मल्टीरोल हेलीकॉप्टर पहली बार फ्लाईपास्ट में शामिल होगा। इस स्वदेशी हेलीकॉप्टर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में भारतीय सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। बता दें कि फ्लाईपास्ट में 23 लड़ाकू विमान, 18 हेलिकॉप्टर और आठ ट्रांसपोर्टर विमान भी शामिल होंगे। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा रहा भारतीय नौसेना का IL-38 विमान पहली और आखिरी बार गणतंत्र दिवस परेड के फ्लाईपास्ट में हिस्सा लेगा।

    मिस्र की सेना की एक टुकड़ी भी होगी शामिल

    भारत के गणतंत्र दिवस के इतिहास में यह पहली बार होगा जब मिस्र के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर इसमें शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मिस्र की सेना की एक सैन्य टुकड़ी भी गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी।

    पहली बार NCB की झांकी होगी शामिल

    इस बार परेड में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की झांकी शामिल होगी। गृह मंत्रालय के तहत शामिल होने वाली इस झांकी को लेकर काफी चर्चा की जा रही है। बता दें कि विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 17 झांकियां होंगी, जबकि केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों की छह झांकियां गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेंगी। बता दें कि कई झांकियों का थीम 'नारी शक्ति' पर आधारित रखा गया है।

    पहला ऊंट सवार महिला दस्ता भी होगा शामिल

    सीमा सुरक्षा बल (BSF) का पहला ऊंट सवार महिला दस्ता गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार पुरूष ऊंट दस्ते के साथ राजपथ की परेड में हिस्सा लेगा। इस दस्ते में 20 से अधिक महिलाकर्मी होंगी। बता दें कि BSF की महिला प्रहारियों की वर्दी के डिजाइन में राजस्थान के इतिहास के प्राचीन और सांस्कृतिक तत्वों को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि वर्दी को विख्यात डिजाइनर राघवेंद्र राठौड़ ने तैयार किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    भारतीय नौसेना
    भारतीय वायुसेना
    गणतंत्र दिवस

    ताज़ा खबरें

    वाशिंगटन सुंदर ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड वाशिंगटन सुंदर
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    पहला टी-20: न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    ईशान किशन पिछले 12 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नहीं लगा सके हैं कोई अर्धशतक ईशान किशन

    दिल्ली

    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली मेयर चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, AAP उम्मीदवार शैली ओबरॉय ने दायर की याचिका सुप्रीम कोर्ट
    गणतंत्र दिवस: जानिए क्या है इस दिन को मनाने का कारण, महत्व और कुछ रोचक तथ्य गणतंत्र दिवस
    BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जामिया मिलिया इस्लामिया में हंगामा, कई छात्र हिरासत में जामिया मिलिया इस्लामिया

    भारतीय नौसेना

    भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल हुई पनडुब्बी INS वागीर, जानें इसमें क्या है खास मुंबई
    कतर में भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारियों को हिरासत में लिए जाने का मामला क्या है? कतर
    भारतीय नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक INS मोरमुगाओ राजनाथ सिंह
    नौसेना में पहली बार भर्ती हुईं 341 महिला नाविक, 3,000 अग्निवीर हुए शामिल अग्निपथ योजना

    भारतीय वायुसेना

    सेना दिवस: पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित हुई परेड, सेना प्रमुख ने की समीक्षा बेंगलुरू
    वायुसेना ने 400 किलोमीटर रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल का सुखोई जेट से सफल परीक्षण किया रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
    अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हुई झड़प के बाद चीन ने ड्रोन और जेट तैनात किये अरुणाचल प्रदेश
    अरुणाचल में चीन के साथ हुई झड़प के बीच भारतीय वायुसेना का पूर्वोत्तर में युद्धाभ्यास वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)

    गणतंत्र दिवस

    गणतंत्र दिवस पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाहर धार्मिक नारे लगाने पर छात्र निलंबित अलीगढ़
    गणतंत्र दिवस समारोह में योगी के बगल में बैठने के लिए नेताओं में होड़, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश
    गणतंत्र दिवस परेड की राष्ट्रपति ने ली 52 मिनट सलामी, ट्विटर पर तारीफ कर रहे लोग द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस पर भारत निर्मित दुनिया की पहली कोविड नेजल वैक्सीन लॉन्च, जानें इसके बारे में भारत बायोटेक

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023