NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के दो और जिलों में लगाया गया लॉकडाउन, पुणे में भी कड़ी पाबंदियां
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के दो और जिलों में लगाया गया लॉकडाउन, पुणे में भी कड़ी पाबंदियां

    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र के दो और जिलों में लगाया गया लॉकडाउन, पुणे में भी कड़ी पाबंदियां

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 12, 2021
    05:48 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहे महाराष्ट्र के इलाकों में कड़ी पाबंदियां लगना जारी है और नागपुर के बाद अब राज्य के दो और जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

    संक्रमण के मामलों में वृद्धि का सामना कर रहे अकोला और परभणी जिले में आज रात से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन रहेगा।

    इसके अलावा जलगांव शहर में जनता कर्फ्यू और पुणे में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।

    समय

    अकोला में आज रात 8 बजे तो परभणी में 12 बजे शुरु होगा लॉकडाउन

    विभिन्न आदेशों के अनुसार, अकोला जिले में आज रात 8 बजे से लॉकडाउन लगेगा और यह सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। वहीं परभणी जिले में आज रात 12 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

    इसी तरह जलगांव जिले में स्थिति जलगांव शहर में आज रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक जनता कर्फ्यू लागू रहेगा।

    तीनों जगहों पर पाबंदियों के दौरान केवल आवश्यक सेवाओं की इजाजत होगी।

    पुणे

    पुणे में नाइट कर्फ्यू, 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद

    देश में सबसे अधिक दैनिक मामले दर्ज कर रहे पुणे जिले में भी मामलों को काबू में करने के लिए कई पाबंदियां लगाई गई हैं।

    इन पाबंदियों के तहत जिले में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा और किसी को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी।

    इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है और होटल और रेस्टोरेंट्स रात 10 बजे तक ही खुल सकेंगे।

    नागपुर

    नागपुर में लगाया गया है एक हफ्ते का लॉकडाउन

    बता दें कि बढ़ते मामलों को काबू में करने के लिए नागपुर में भी 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

    कल इसका ऐलान करते हए नागपुर के संरक्षण मंत्री नितिन राउत ने कहा कि इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाएं बंद रहेंगी।

    सरकारी कार्यालय 25 प्रतिशत क्षमता पर कार्य करेंगे, जबकि निजी कार्यालयों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। स्कूल-कॉलेज और कोचिंग सेंटर को पहले ही बंद कर दिया गया है।

    स्थिति

    महाराष्ट्र में क्या है स्थिति?

    कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है।

    राज्य में 11 फरवरी से अब तक औसत दैनिक मामलों की संख्या में 331 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और पिछले हफ्ते देश में सामने आए नए मामलों में से आधे महाराष्ट्र से थे।

    गुरूवार को यहां 14,317 नए मामले सामने आए जो 8 अक्टूबर के बाद सबसे अधिक हैं। राज्य में कुल 22,66,374 संक्रमित हैं और 52,667 लोगों की मौत हुई है।

    चेतावनी

    मामलों को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन की चेतावनी दे चुके हैं मुख्यमंत्री

    मामलों में इस वृद्धि को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य के कुछ इलाकों में सख्त लॉकडाउन लगाने की चेतावनी भी दे चुके हैं।

    गुरूवार को वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने कहा था कि अभी स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं हुई है, लेकिन स्थिति पर समय रहते नियंत्रण के लिए कुछ जगहों पर लॉकडाउन लागू करने का निर्णय जल्द लिया जाएगा।

    उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने और वैक्सीन लगवाने का अनुरोध भी किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पुणे
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    पुणे

    भारतीय डाक विभाग और BSF सहित कई जगह हो रही भर्तियां, जल्द करें आवेदन शिक्षा
    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण पुणे समेत इन जगहों पर फिर लागू होगा लॉकडाउन महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में फिर लग रहे लॉकडाउन कितने प्रभावी साबित होंगे? उत्तर प्रदेश
    महाराष्ट्र: कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए राजभवन के 16 कर्मचारी, सेल्फ-आइसोलेशन में राज्यपाल मुंबई

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: नागपुर में 7 मार्च तक बंद किए स्कूल-कॉलेज, साप्ताहिक बाजार भी रहेंगे बंद उद्धव ठाकरे
    कोरोना वायरस: दिल्ली हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों का किया जाएगा RT-PCR टेस्ट भारत की खबरें
    महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, अब तक संक्रमित पाए गए 60 प्रतिशत मंत्री उद्धव ठाकरे
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 10,584 नए मरीज, पांच दिन बाद घटे सक्रिय मामले भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: धारावी में फिर बढ़ने लगे संक्रमित, एक महीने में सात गुना बढ़े सक्रिय मामले कोरोना वायरस के मामले
    दिल्ली: उड़ान भरने से पहले कोरोना संक्रमित निकला इंडिगो फ्लाइट में सवार यात्री दिल्ली
    भारत को 'आंशिक स्वतंत्र' बताने वाली रिपोर्ट पर सरकार की प्रतिक्रिया, अनुचित और भ्रामक बताया भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,327 नए मरीज, अकेले महाराष्ट्र में 10,000 से ज्यादा मामले भारत की खबरें

    लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: दूसरी लहर के कारण फ्रांस और जर्मनी के बाद अब UK में भी लॉकडाउन फ्रांस
    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ऐलान- नए रोजगार देने वाली कंपनियों को सब्सिडी देगी सरकार निर्मला सीतारमण
    होली से लेकर दिवाली तक, देश पर कोरोना वायरस और पाबंदियों का क्या असर रहा? भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: WHO के पास दर्ज हुए 6.6 लाख मामले, एक दिन के सर्वाधिक भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025