NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.15 लाख मामले, आज तक के सबसे ज्यादा
    देश

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.15 लाख मामले, आज तक के सबसे ज्यादा

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.15 लाख मामले, आज तक के सबसे ज्यादा
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 07, 2021, 02:22 pm 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 1.15 लाख मामले, आज तक के सबसे ज्यादा

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,15,736 नए मामले सामने आए और 630 मरीजों की मौत हुई है। महामारी की शुरुआत के बाद देश में एक दिन में मिले ये सर्वाधिक मामले हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,28,01,785 हो गई है। इनमें से 1,66,177 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 8,43,473 हो गई है।

    बीते दिन ठीक हुए लगभग 60,000 मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 59,856 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,17,92,135 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 92.48 प्रतिशत है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 12,08,329 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 25.14 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 31,13,354 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 56,330 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 11,40,992 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,694 मौतें हुई हैं। इसी तरह 10,26,584 मामलों और 12,696 मौतों के साथ कर्नाटक और 9,10,943 मामलों और 7,251 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 55,469 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 297 मरीजों की मौत हुई। संक्रमण की तेज रफ्तार के कारण यहां हालात बेहद खराब हो चुके हैं। इसी तरह केरल में 3,502 लोगों को संक्रमित पाया गया और 14 मरीजों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में 1,941 नए मामले सामने आए और सात मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 6,150 मामले सामने आए और 39 मरीजों की मौत हुई।

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 8,70,77,474 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 33,37,601 खुराकें लगाई गईं। अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    दुनियाभर में 13.23 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 13.23 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 28.71 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.08 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 5.56 लाख लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.31 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 3.37 लाख मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    स्कोडा एनाक RS ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, बर्फ पर लगाया सबसे लंबा ड्रिफ्ट स्कोडा कार
    संसद में गूंजा अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का मामला, विपक्ष का हंगामा संसद
    बुमराह ने शुरू की नेट्स पर गेंदबाजी, खेल सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट जसप्रीत बुमराह
    RRR: ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा से पहले सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी फिल्म RRR फिल्म

    भारत की खबरें

    पुणे में खुला भारत का पहला 'स्मार्ट फूड कोर्ट', जानिए क्या होगा फायदा पुणे
    जाने-माने वकील शांति भूषण का निधन, दिल्ली स्थित घर पर ली अंतिम सांस दिल्ली
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम

    महाराष्ट्र

    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर पुणे

    केरल

    खाड़ी देश भी इस्लामिक कार्यों के लिए मुस्लिमों को भारत जैसी आजादी नहीं देते- सुन्नी मौलवी  मुस्लिम
    पोलैंड: सिगरेट पीने को लेकर हुए झगड़े में भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 घायल पोलैंड
    फरवरी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो भारत की इन प्रसिद्ध जगहों पर जाएं पर्यटन
    BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री: केरल में कांग्रेस और जाधवपुर यूनिवर्सिटी में SFI ने की स्क्रीनिंग नरेंद्र मोदी

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023