LOADING...
मानूसन: राजस्थान-उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना, दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम 
देश के कुछ राज्यों में मानसून अभी भी डटा हुआ है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

मानूसन: राजस्थान-उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश की संभावना, दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम 

Oct 02, 2024
08:55 am

क्या है खबर?

देश के कुछ राज्यों में मानसून की विदाई के बाद मौसम करवट बदलने लगा है। इससे दिल्ली सहित कई राज्यों में फिर से गर्मी-उमस का असर तेज हो गया है। दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में हलचल होने से कुछ राज्यों में बादल अभी डटे हुए हैं। इसके चलते पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि अधिकांश इलाकों में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है।

पूर्वानुमान 

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में अब भारी बारिश का सिलसिला थमता नजर आ रहा है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अभी भी हल्की बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 50 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही बिहार में नेपाल में हो रही रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण कोसी नदी खतरे के निशान को पार कर जाने से लगभग 10 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

दिल्ली NCR

दिल्ली में गर्मी-उमस का तेज हुआ जोर 

दिल्ली NCR में मौसम ने करवट बदल ली है। इन दिनों आसमान साफ होने और तेज धूप निकलने से एक बार फिर उमस भरी गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो सप्ताह भर के दौरान इस स्थिति में अधिक बदलाव की संभावना भी नहीं है। पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को भी मौसम साफ रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 26-डिग्री रह सकता है। रविवार तक यही स्थिति बनी रहेगी।