NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप, 4 जनवरी तक यही हाल रहने का अनुमान
    अगली खबर
    उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप, 4 जनवरी तक यही हाल रहने का अनुमान
    दिल्ली और उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी

    उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप, 4 जनवरी तक यही हाल रहने का अनुमान

    लेखन नवीन
    Dec 31, 2023
    10:37 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली समेत उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साल के आखिरी दिन भी शीतलहर के बीच कई राज्यों में घना कोहरा छाया हुआ है और नए साल में भी इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, रविवार सुबह जोरहाट (असम), पठानकोट और बठिंडा (पंजाब), जम्मू और आगरा (उत्तर प्रदेश) में शून्य दृश्यता दर्ज की गई है।

    4 जनवरी तक कोहरे और ठंड की स्थिति बनी रह सकती है।

    रिपोर्ट

    कम दृश्यता के चलते यातायात सेवाओं पर पड़ा असर

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे की वजह से खराब दृश्यता की स्थिति में यातायात सेवाओं पर भी काफी असर पड़ रहा है।

    इसके चलते कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जबकि कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

    रविवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 800 मीटर, जबकि अंबाला में 25 मीटर और बीकानेर, पटियाला, चंडीगढ़, ग्वालियर, झांसी में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई है।

    ट्विटर पोस्ट

    जम्मू-श्रीनगर में दृश्यता में आई कमी 

    #WATCH जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार आज श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2.5 डिग्री दर्ज़ किया गया।

    वीडियो सुबह 9:00 बजे शूट की गई थी। pic.twitter.com/ba7xxgBDFY

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2023

    IMD

    उत्तर भारत में अभी बनी रहेगी कोहरे और ठंड की स्थिति- IMD

    IMD ने कहा कि 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक देर शाम से सुबह के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा (दृश्यता 550 मीटर) रहने की संभावना है।

    इसी तरह 1 जनवरी तक रात और सुबह के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में यह स्थिति बनी रह सकती है और उत्तराखंड में 4 जनवरी तक घना कोहरा (दृश्यता 50-200 मीटर) छाए रहने की संभावना है।

    IMD

    "अगले 2 दिनों में मध्य भारत के कई हिस्सों को राहत के आसार"

    मौसम विभाग ने उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 2 जनवरी तक ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है।

    IMD ने कहा है कि अगले 2 दिनों के दौरान मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जबकि देश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

    बारिश

    पश्चिमी विक्षोक्ष के चलते बारिश और बर्फबारी की संभावना- IMD

    रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

    IMD ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के कारण 1 से 3 जनवरी तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की छिटपुट बारिश हो सकती है।

    इसके अलावा 3 जनवरी को दक्षिण तमिलनाडु, दक्षिण केरल और लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

    शनिवार

    शनिवार को 250 से अधिक उड़ानों और ट्रेनें प्रभावित 

    शनिवार को कोहरे और कम दृश्यता के चलते 150 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें प्रभावित हुई थी, जबकि अयोध्या धाम-दिल्ली एक्सप्रेस समेत 100 से अधिक ट्रेनें 2 से 8 घंटे की देरी से चलीं।

    शनिवार को दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया।

    पूरे उत्तर भारत में तापमान में जबरदस्त गिरावट देखी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    उत्तर भारत
    भारतीय मौसम विभाग

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    दिल्ली

    पेट्रोल-डीजल की कीमत: 16 दिसंबर के लिए जारी हुआ ताजा दाम, कितना हुआ बदलाव? पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    निर्भया कांड की 11वीं बरसी: कानून बदले, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराधों में नहीं आई कमी निर्भया गैंगरेप
    दिल्ली: अगले 3 दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 5 डिग्री तक जा सकता है तापमान भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली में आज विपक्षी गठबंधन INDIA की महत्वपूर्ण बैठक, सीट बंटवारे जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा  INDIA

    उत्तर भारत

    मूल तौर पर बिहार से संबंध रखता है ठाकरे परिवार, किताब में किया गया दावा बिहार
    पुलिस के 'कफन' में अंतिम यात्रा; पांच सालों में उत्तर भारत में मिले 26,000 अज्ञात शव DNA
    लॉकडाउन: उत्तर भारत में 20 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण- NASA वायु प्रदूषण
    महामारी के साथ-साथ वायु प्रदूषण का भी खतरा, बचाव के लिए कौन सा मास्क बेहतर? भारत की खबरें

    भारतीय मौसम विभाग

    हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का कहर, अब तक 66 लोगों की मौत हिमाचल प्रदेश
    हिमाचल प्रदेश में IMD का 'ऑरेंज अलर्ट', 22-24 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान हिमाचल प्रदेश
    पहाड़ी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 105 की मौत मानसून
    हिमाचल में आज बारिश का 'येलो अलर्ट', कुल्लू-मंडी राजमार्ग पर फंसे सैकड़ों यात्री हिमाचल प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025