NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली में 1.4 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान, अभी शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी
    अगली खबर
    दिल्ली में 1.4 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान, अभी शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी
    दिल्ली में 1.4 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

    दिल्ली में 1.4 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान, अभी शीतलहर का प्रकोप रहेगा जारी

    लेखन नवीन
    Jan 16, 2023
    11:17 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप फिर से शुरू हो गया है और दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री दर्ज किया गया।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में आगामी दिनों में भी शीत लहर और कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

    रेलवे ने सोमवार को बताया कि कोहरे के कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

    IMD

    आने वाले दिनों में भी दिल्लीवासियों को नहीं मिलेगी राहत

    IMD के अनुसार, दिल्ली के लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि सफदरजंग पर 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    बुधवार तक दिल्ली-NCR क्षेत्र में कड़ाके की ठंड रहने की संभावना है और उत्तर भारत के कई इलाकों में आने वाले दिनों में तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा।

    इससे पहले दिल्ली में 5 जनवरी से 9 जनवरी के बीच भीषण शीत लहर देखी गई थी और अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी।

    भविष्यवाणी

    उत्तर-पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक छाया रहेगा घना कोहरा- IMD

    IMD ने अगले पांच दिनों के लिए उत्तर-पश्चिमी हिस्से में घने कोहरे और कम विजिबिलिटी की भविष्यवाणी की है और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

    हिमालय से आने वाली हवाओं के कारण अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    छह दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    बर्फबारी

    हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

    हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान माइनस में पहुंच गया है। लाहौल-स्पीति के केलांग में तापमान माइनस 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है और श्रीनगर में तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

    श्रीनगर में यह इस मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जबकि घाटी के अन्य हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

    तापमान

    राजस्थान के चुरू में रहा सबसे ठंडा दिन

    राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भी शीत लहर की स्थिति बनी हुई है और यहां चूरू में 0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया।

    IMD के मुताबिक, यहां अगले कुछ दिनों तक शीत लहर बनी रहेगी और विशेषकर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, सीकर और झुंझुनू में लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

    सीकर में तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    भारतीय मौसम विभाग
    उत्तर भारत
    पंजाब

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: समीर रिजवी ने जड़ा IPL में पहला अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    दिल्ली

    दिल्लीः मंडोली जेल से मिले 117 मोबाइल फोन, 5 अधिकारी निलंबित जेल
    एयर इंडिया में महिला पर पेशाब करने वाले व्यक्ति को कंपनी ने नौकरी से निकाला एयर इंडिया
    सुल्तानपुरी मामला: अंजलि और निधि के बीच उस रात पैसे को लेकर हाथापाई हुई थी- दोस्त दिल्ली पुलिस
    सुल्तानपुरी मामला: दिल्ली पुलिस का नया खुलासा, ड्रग्स तस्करी में निधि को किया था गिरफ्तार दिल्ली पुलिस

    भारतीय मौसम विभाग

    लू से बचने के लिए क्या करना चाहिए? आपदा प्रबंधन ने बताया लाइफस्टाइल
    पहले हीटवेव और अब आंधी-तूफान, मौसम विभाग की दिल्ली के लिए नई चेतावनी जारी दिल्ली
    दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज से बढ़ने लगेगा पारा, फिर सताएगी गर्मी दिल्ली
    दिल्ली में जारी रहेगा गर्मी का कहर, कई इलाकों में तापमान 46-47 डिग्री रहने का अनुमान दिल्ली

    उत्तर भारत

    मूल तौर पर बिहार से संबंध रखता है ठाकरे परिवार, किताब में किया गया दावा बिहार
    पुलिस के 'कफन' में अंतिम यात्रा; पांच सालों में उत्तर भारत में मिले 26,000 अज्ञात शव DNA
    लॉकडाउन: उत्तर भारत में 20 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण- NASA वायु प्रदूषण
    महामारी के साथ-साथ वायु प्रदूषण का भी खतरा, बचाव के लिए कौन सा मास्क बेहतर? भारत की खबरें

    पंजाब

    शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- दिवाली से पहले मारेंगे बॉलीवुड समाचार
    इस सर्दी वायु प्रदूषण को रोकने के लिए क्या कदम उठा रही है सरकार? दिल्ली
    दिवाली से पहले किन राज्यों में पटाखों पर लगा प्रतिबंध? दिल्ली
    पंजाब: 50 लाख रुपये की रिश्वत देते हुए पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा गिरफ्तार अमरिंदर सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025