LOADING...
शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- दिवाली से पहले मारेंगे
शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- दिवाली से पहले मारेंगे

Oct 08, 2022
06:09 pm

क्या है खबर?

जानी-मानी टीवी अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोक सिंह सुख को जान से मारने की धमकी मिली है। एक अनजान शख्स ने उन्हें फोन करके मौत के घाट उतारने की बात कही है। धमकी देने वाले शख्स ने कहा है कि वह दिवाली से पहले शहनाज के पिता को मार डालेगा। खबरों की मानें तो जब शहनाज के पिता पंजाब के ब्यास से तरन तारन जा रहे थे, तभी उनके साथ यह घटना घटित हुई।

शिकायत

मामले में दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमकी देने वाले शख्स ने फोन पर शहनाज के पिता संतोक के साथ गाली-गलौज भी की। खबर है कि संतोक को एक अनजान विदेशी नंबर से फोन आया था। जैसे ही उन्होंने कॉल रिसीव किया, तो कॉलर ने उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। शहनाज के पिता संतोक को सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।

हमला

पिछले साल शहनाज के पिता पर हुआ था जानलेवा हमला

इससे पहले भी संतोक लोगों के निशाने पर रहे हैं। उनके पिछले साल भाजपा में शामिल होने के बाद 25 दिसंबर को दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया था। दोनों हमलावरों ने उन पर फायरिंग की थी। अमृतसर में हुई इस घटना में वे बाल-बाल बच गए थे। जब उन पर हमला हुआ, तो उनके बॉडीगार्ड ने उनकी रक्षा की थी। हमलावारों ने उनकी हत्या का प्रयास किया था।

Advertisement

अन्य मामला

हाल ही में हमले में चोटिल हुए थे पंजाबी गायक अल्फाज

हाल ही में लोकप्रिय पंजाबी गायक अल्फाज पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले में चोटिल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गायक हनी सिंह ने अल्फाज की एक तस्वीर शेयर करते हुए इस घटना के बारे में जानकारी दी थी। मोहाली पुलिस स्टेशन में हमलवार विक्की के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। कुछ समय पहले पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की सरेआम हत्या कर दी गई थी।

Advertisement

वर्कफ्रंट

सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी शहनाज

शहनाज के करियर की बात करें तो 'बिग बॉस' में शामिल होने के बाद उन्होंने बेशुमार शोहरत बटोरी थी। वह सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। 2015 में शहनाज ने गुरविंदर बरार के म्यूजिक वीडियो 'शिव दी किताब' से अपना करियर शुरू किया। वह 'माझे दी जट्टी', 'पिंडा दीया कुड़ियां' और पंजाबी सिंगर गैरी संधु के टाइटल सॉन्ग 'ये बेबी रिमिक्स' में भी नजर आई थीं।

Advertisement