NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली और मुंबई में पहली बार 2 के पार पहुंची ट्रांसमिशन रेट, क्या हैं इसके मायने?
    अगली खबर
    दिल्ली और मुंबई में पहली बार 2 के पार पहुंची ट्रांसमिशन रेट, क्या हैं इसके मायने?
    दिल्ली और मुंबई में पहली बार 2 के पार पहुंची ट्रांसमिशन रेट।

    दिल्ली और मुंबई में पहली बार 2 के पार पहुंची ट्रांसमिशन रेट, क्या हैं इसके मायने?

    लेखन भारत शर्मा
    Dec 31, 2021
    01:49 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के खतरनाक माने जा रहे ओमिक्रॉन वेरिएंट ने भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को बढ़ा दिया है।

    पिछले 24 घंटे में ही देश में 16,764 नए मामले सामने आए हैं और 220 लोगों की मौत हुई है। सबसे बुरी हालत दिल्ली और मुंबई की है।

    ओमिक्रॉन वेरिएंट के कारण यहां की ट्रांसमिशन रेट या रिप्रोडक्टिव रेट (R) वैल्यू महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार 2 के पार पहुंच गई है। इसने विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी।

    सवाल

    क्या होती है R वैल्यू?

    इंडिया टुडे के अनुसार, R वैल्यू में एक संक्रमित के संपर्क में आकर संक्रमित होने वालों की संख्या का पता लगाया जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो R वैल्यू के 1 पर होने का मतलब है कि 100 संक्रमित लोग अपने संपर्क में आने वाले 100 लोगों तक वायरस पहुंचा रहे हैं।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, 0.6 या उससे कम की R वैल्यू सुरक्षित है। इसके एक से अधिक होना महामारी के तेज प्रसार को दर्शाता है।

    कोरोना संक्रमण

    भारत में 1.22 पर पहुंची ट्रांसमिशन रेट

    भारत में ट्रांसमिशन रेट 1.22 पर पहुंच गई। इसका मतलब है कि देश में संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है और कुल संक्रमित लोगों की संख्या से अधिक लोग महामारी की चपेट में आ रहे हैं।

    भारत की ट्रांसमिशन रेट का आंकलन किया जाए तो यह देश में 100 संक्रमित लोग 122 लोगों को संक्रमित कर रहे हैं। यही कारण है कि अब देश में बड़ी तेजी से संक्रमण के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

    हालात

    दिल्ली और मुंबई की हालत सबसे अधिक खराब

    चेन्नई स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमैटिकल साइंसेज की सीताभरा सिन्हा के नेतृत्व में शोधकर्ताओं के नवीनतम विश्लेषण के अनुसार, दिल्ली और मुंबई में महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार ट्रांसमिशन रेट 2 के पार पहुंच गई है।

    दिल्ली में 23 से 29 दिसंबर के बीच ट्रांसमिशन रेट 2.54 और मुंबई में 23 से 28 दिसंबर के बीच 2.01 थी।

    इसका मतलब है दिल्ली में 100 संक्रमित 254 और मुबई में 100 संक्रमित 201 लोगों तक संक्रमण पहुंचा रहे हैं।

    अन्य शहर

    इन शहरों में 1 के पार पहुंची ट्रांसमिशन रेट

    नए विश्लेषण के अनुसार, दिल्ली और मुंबई के अलावा पुणे और बैंगलोर में ट्रांसमिशन रेट 1.11 पर पहुंच गई है। इसी तरह कोलकाता में यह 1.13 और चेन्नई में 1.26 हैं। यही कारण है कि इन शहरों में बड़ी तेजी से मामलों में उछाल आ रहा है।

    शोधकर्ता सीताभरा सिन्हा ने कहा कि ट्रांसमिशन रेट का 1 से ऊपर पहुंचने का मतलब है कि इन शहरों में महामारी की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है, जो गंभीर परिणाम दिखाएगी।

    संक्रमण

    दिल्ली और मुंबई में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामले

    दिल्ली में गुरुवार को संक्रमण के 1,313 नए मामले सामने आए हैं, जो बुधवार (923) की तुलना में 42 प्रतिशत अधिक है। वर्तमान में यहां की टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 1.29 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

    दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस उछाल के लिए ओमिक्रॉन को जिम्मेदार ठहराया है।

    इसी तरह मुंबई में गुरुवार को 3,671 नए मामले सामने आए हैं, जो बुधवार (2,510) की तुलना में 47 प्रतिशत अधिक है। इसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

    जानकारी

    दिल्ली और मुंबई में हो चुकी है तीसरी लहर की शुरुआत

    महाराष्ट्र की कोरोना टास्क फोर्स के सदस्य डॉ राहुल पंडित ने कहा कि मुंबई और दिल्ली के कुछ कलस्टरों में महामारी की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। जिस दर से मामले दोगुने हो रहे हैं, वह इशारा है कि ये ओमिक्रॉन के कारण है।

    संक्रमण

    भारत में यह है संक्रममण की स्थिति?

    भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 16,764 नए मामले सामने आए और 220 मरीजों की मौत दर्ज हुई।

    देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,48,38,804 हो गई है। इनमें से 4,81,080 की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 91,361 हो गई है।

    देश में ओमिक्रॉन के 1,270 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 450 और दिल्ली में 320 मामले सामने आए हैं। बचाव के लिए सरकारों ने पाबंदियां लगाना शुरू कर दिया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    दिल्ली
    चेन्नई
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    मुंबई

    ड्रग्स मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए आर्यन खान शाहरुख खान
    आर्थर रोड जेल के कैदियों की मदद के लिए NGO शुरू करेंगे आर्यन खान शाहरुख खान
    आर्यन खान के बाद अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी मिली रिहाई बॉलीवुड समाचार
    क्या दिवाली के बाद बेटे आर्यन खान को मन्नत से दूर शिफ्ट करेंगे शाहरुख खान? शाहरुख खान

    दिल्ली

    जामिया हिंसा मामला: दिल्ली की अदालत ने शरजील इमाम को दी जमानत दिल्ली पुलिस
    बिपिन रावत हेलिकॉप्टर हादसा: दिल्ली लाए गए सभी शव, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि नरेंद्र मोदी
    आज होगा CDS जनरल रावत का अंतिम संस्कार, 10 शवों की पहचान के प्रयास जारी नरेंद्र मोदी
    17 तोपों की सलामी और सैन्य सम्मान के साथ हुआ जनरल बिपिन रावत का अंतिम संस्कार राजनाथ सिंह

    चेन्नई

    चंद्रयान-2: चेन्नई के इंजीनियर का दावा- सुरक्षित हो सकता है रोवर, कुछ दूरी भी तय की भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में 1.16 पर पहुंची ट्रांमसिशन रेट, दिल्ली और मुंबई में 1 से नीचे भारत की खबरें
    चेन्नई: 12,000 की आबादी के दो किलोमीटर के दायरे में रखा है 740 टन अमोनियम नाइट्रेट भारत की खबरें
    बेरूत में विस्फोट के बाद नीलाम किया गया चेन्नई में रखा लगभग 700 टन अमोनियम नाइट्रेट हैदराबाद

    कोरोना वायरस

    ओमीक्रोन के खतरे के बीच केंद्र ने राज्यों को जिला स्तर पर पाबंदी लगाने को कहा भारत की खबरें
    ओमिक्रॉन: दिल्ली में कक्षा 5वीं तक अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, जानें अन्य राज्यों का हाल दिल्ली
    चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने को कहा वैक्सीन समाचार
    कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लगने के 9 महीने बाद दी जाएगी 'प्रिकॉशन डोज'- NHA भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025