NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आर्यन खान के बाद अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी मिली रिहाई
    अगली खबर
    आर्यन खान के बाद अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी मिली रिहाई
    आर्यन खान, मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट

    आर्यन खान के बाद अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी मिली रिहाई

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 31, 2021
    06:46 pm

    क्या है खबर?

    क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हाल में जमानत मिली थी। वह मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद थे। 30 अक्टूबर को उनकी रिहाई हुई है।

    उनकी रिहाई के बाद प्रशंसकों ने खुशी व्यक्त की थी।

    मामले में आर्यन के दोस्त और आरोपी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा भी जेल में बंद थे। आर्यन के साथ उन्हें भी जमानत मिली थी। आज अरबाज और मुनमुन को भी जेल से रिहा कर दिया गया है।

    जानकारी

    औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण हुई रिहाई में देरी

    आर्यन की तरह अरबाज को भी मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा गया था। आज उन्हें रिहा किया गया है।

    मॉडल मुनमुन को शहर की भायखला महिला जेल में रखा गया था। उन्हें भी कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद रिहाई मिल गई है।

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कुछ औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण इन दोनों की रिहाई में देरी हुई है। हालांकि, आर्यन के साथ ही दोनों को जमानत मिली थी।

    प्रतिक्रिया

    अरबाज के पिता ने बेटे की रिहाई पर जताई खुशी

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को आर्यन के साथ अरबाज और मुनमुन को जमानत दे दी थी। हालांकि, कुछ प्रक्रियाओं को पूरा करने में समय लगा।

    अरबाज के पिता असलम मर्चेंट ने बेटे की रिहाई पर अपनी खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार सभी जमानती शर्तों का पालन करेगा।

    उन्होंने ANI को कहा, "मैं बेहद खुश हूं। अरबाज की मां सबसे अधिक खुश हैं क्योंकि हमारा बेटा घर आ गया है।"

    बयान

    मुनमुन के वकील ने क्या कहा?

    मुनमुन के वकील अली काशिफ खान ने कहा, "मुनमुन को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जेल से रिहा कर दिया गया है। हम NCB को आवेदन दायर कर उनके मध्य प्रदेश जाने की अनुमति देने की मांग करने जा रहे हैं, क्योंकि वह मूल रूप से यहां की रहने वाली हैं।"

    हाईकोर्ट ने आर्यन, अरबाज और मुनमुन को प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच NCB के समक्ष पेश होने के लिए कहा है।

    गिरफ्तारी

    NCB ने 3 अक्टूबर को आर्यन समेत अरबाज और मुनमुन को किया था गिरफ्तार

    NCB ने मुंबई में क्रूज पर चल रही रेव पार्टी से आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, नुपूर सारिका, इश्मीत सिंह, मोहक जायसवाल, विक्रांत छोंकर और गोमित चोपड़ा को हिरासत में लिया था।

    NCB ने क्रूज से कोकीन पांच ग्राम M.D, 21 ग्राम चरस, MDM की 22 गोलियां और 1,33,000 रुपये नकद जब्त किए।

    3 अक्टूबर को लंबी पूछताछ के बाद आर्यन समेत उनके दोनों दोस्त अरबाज और मुनमुन को गिरफ्तार किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
    मुनमुन धमेचा

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    मुंबई

    नेहा कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए क्या कहा बॉलीवुड समाचार
    पायल घोष पर एसिड से हमले की कोशिश, अभिनेत्री ने वीडियो में बताया बॉलीवुड समाचार
    'न्यूट ब्लैंच' की हिन्दी रीमेक होगी शाहिद और अली अब्बास की अगली फिल्म बॉलीवुड समाचार
    मुंबई के सार्वजनिक परिवहन में जुड़ेंगी 1,900 इलेक्ट्रिक बसें, मिलेगा EV को बढ़ावा भारत की खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    फिल्म '36 फार्महाउस' में गीतकार और संगीतकार की भूमिका में होंगे सुभाष घई लेटेस्ट फिल्में
    जैकलीन फर्नांडिस ने सुकेश चंद्रशेखर को डेट करने की खबरों को किया खारिज प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    कोंकणा, आर बाल्की और अमित शर्मा को 'लस्ट स्टोरीज 2' के लिए किया गया अप्रोच नेटफ्लिक्स
    'ये हैं मोहब्बतें' फेम शिरीन मिर्जा ने बिजनेसमैन हसन सरताज से की शादी जयपुर

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो

    ड्रग्स मामला: NCB ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को तीसरी बार किया गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार
    ड्रग्स मामला: गैब्रिएला के भाई की गिरफ्तारी के बाद अर्जुन रामपाल ने जारी किया बयान गोवा
    NCB ने 'ड्रग्स पार्टी' में मौजूद शाहरुख खान के बेटे आर्यन को हिरासत में लिया मुंबई
    ड्रग्स मामले में पूछताछ के बाद शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान गिरफ्तार शाहरुख खान

    मुनमुन धमेचा

    आर्यन खान के साथ ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं मुनमुन धमेचा कौन हैं? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025