NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / कर्नाटक में चोरी हुआ 1.25 लाख रुपए का गोबर, सरकारी कर्मचारी गिरफ़्तार
    कर्नाटक में चोरी हुआ 1.25 लाख रुपए का गोबर, सरकारी कर्मचारी गिरफ़्तार
    1/4
    अजब-गजब 1 मिनट में पढ़ें

    कर्नाटक में चोरी हुआ 1.25 लाख रुपए का गोबर, सरकारी कर्मचारी गिरफ़्तार

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Feb 07, 2019
    08:40 pm
    कर्नाटक में चोरी हुआ 1.25 लाख रुपए का गोबर, सरकारी कर्मचारी गिरफ़्तार

    जैसे-जैसे दुनिया आधुनिकता की तरफ़ बढ़ रही है, आपराधिक घटनाओं में भी वृद्धि हो रही है। आपने पुलिस को करोड़ों रुपए, गहने या किमती सामान की चोरी की जाँच करते देखा होगा, लेकिन हाल ही में कर्नाटक में एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस गाय का गोबर चोरी होने की घटना की जाँच कर रही है। बता दें कि पशुपालन विभाग ने 1.25 लाख रुपए के गोबर चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है।

    2/4

    सुपरवाइजर के ख़िलाफ़ मामला दर्ज

    प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना कर्नाटक के चिकमंगलुरु के बिरूर की है। पुलिस के मुताबिक़ लगभग 30-40 ट्रॉली गाय का गोबर विभाग से गायब बताया जा रहा है। जैसे ही विभाग को इस घटना की जानकारी मिली, सुपरवाइजर के ख़िलाफ़ मामला दर्ज करवा दिया गया। गायब हुए गाय के गोबर की कीमत लगभग 1.25 लाख रुपए बताई जा रही है। शिकायत के अनुसार भारी मात्रा में गाय का गोबर अमृतमहल कवल से निजी भूमि पर ले जाया गया।

    3/4

    ज़मीन के मालिक का नाम भी FIR में शामिल

    एक अंग्रेज़ी अख़बार से बातचीत के दौरान बिरूर के CPI सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि, "पशुपालन विभाग के जॉइंट डायरेक्टर की ओर से गाय के गोबर चोरी होने के मामले में FIR दर्ज करवाई गई है।" उन्होंने आगे बताया कि पशुपालन विभाग के सुपरवाइजर को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि FIR में उस व्यक्ति का भी नाम शामिल किया गया है, जिसकी निजी ज़मीन पर गाय का गोबर पाया गया।

    4/4

    पशुपालन विभाग को सौंप दिया गया गोबर

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोबर, पशुपालन विभाग को सौंप दिया गया है। गौरतलब है कि गाय का गोबर और गोमूत्र खेती-बाड़ी में ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इससे देशी खाद बनाया जाता है। कर्नाटक में गोमूत्र और गाय के गोबर की बहुत ज़्यादा माँग है। इसके साथ ही आयुर्वेद में भी गाय के गोबर की काफ़ी माँग होती है। जानकारों का कहना है कि गाय के गोबर और गोमूत्र का इस्तेमाल करने से पैदावार अच्छी होती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    कर्नाटक
    अजब-गजब खबरें

    भारत की खबरें

    भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, स्टार्क और मार्श को नहीं मिली जगह क्रिकेट समाचार
    नेपाल में काम करने के लिए अब भारतीयों को लेना होगा वर्क परमिट नेपाल
    केरल के इस व्यक्ति ने 31 लाख रुपए में ख़रीदा भारत का सबसे महँगा कार नंबर केरल
    दिल्ली बाल अधिकार आयोग ने कहा, PUBG जैसे गेम हैं बच्चों के लिए हानिकारक चीन समाचार

    कर्नाटक

    कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने महिला के साथ की सरेआम बदसलूकी, वीडियो वायरल भारतीय जनता पार्टी
    'हिंदू लड़की' वाले बयान के बाद अनंत हेगड़े का कांग्रेस नेता की पत्नी पर विवादित बयान भारतीय जनता पार्टी
    कर्नाटकः कांग्रेस विधायकों के हमलों से परेशान कुमारस्वामी ने दी इस्तीफे की धमकी कांग्रेस समाचार
    कर्नाटक के सियासी खेल में एक और नाटक, कांग्रेसी विधायकों में आपस में ही चले लात-घूंसे भारतीय जनता पार्टी

    अजब-गजब खबरें

    गलती या फ़ैशन? इस जींस को देखकर आपके मन में उठेगा यही सवाल सोशल मीडिया
    नहाने के लिए गर्म पानी और खाने में खीर के लालच से बेरोज़गार जा रहें जेल दिल्ली
    मध्य प्रदेश: बच्ची पर हमला करने की वजह से थाने में हाज़िर हुआ मुर्गा मध्य प्रदेश
    खोने के डर से इस महिला ने अपने एयरपॉड्स से बनाए झुमके, वीडियो वायरल ट्विटर
    अगली खबर

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023