NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / अपनी पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला पहला शहर बना भुवनेश्वर
    देश

    अपनी पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला पहला शहर बना भुवनेश्वर

    अपनी पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला पहला शहर बना भुवनेश्वर
    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 02, 2021, 11:36 am 1 मिनट में पढ़ें
    अपनी पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला पहला शहर बना भुवनेश्वर
    अपनी पूरी आबादी को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला पहला शहर बना भुवनेश्वर

    ओडिशा का भुवनेश्वर देश का पहला शहर बन गया है, जहां की पूरी आबादी को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके अलावा करीब एक लाख प्रवासी मजदूरों को भी वैक्सीन की पहली खुराक लगाई गई है। भुवनेश्वर नगर निगम (BMC) के जोनल डिप्टी कमिश्नर अंशुमान रथ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने 31 जुलाई तक शहर की पूरी आबादी को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा था।

    "तय समय में रखा गया था वैक्सीनेशन का लक्ष्य"

    रथ ने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए बताया, "हमने तय समय में वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा था। नगर निगम के पास 18 साल से अधिक उम्र के नौ लाख लोगों का रिकॉर्ड था। इनमें से 31,000 स्वास्थ्यकर्मी, 33,000 फ्रंटलाइन कर्मी और 5.17 लाख 18-44 साल के उम्र वर्ग के लोग थे। इसके अलावा 45 साल से अधिक उम्र के तीन लाख लोग हैं। हमने 31 जुलाई तक इनका वैक्सीनेशन पूरा करने का लक्ष्य रखा था।"

    शहर में बनाए गए थे 55 वैक्सीनेशन केंद्र

    रथ ने कहा कि नगर निगम ने नौ लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक लगा दी है। 30 जुलाई तक शहर में 18.35 लाख खुराकें लगाई जा चुकी हैं। वैक्सीनेशन अभियान को रफ्तार देने के लिए शहर में 55 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से 30 सरकारी अस्पतालों में थे। बुजुर्ग और दिव्यांग आबादी को देखते हुए 15 सेंटर स्कूलों के अंदर बनाए गए थे। इसके अलावा 10 ड्राइव-थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए गए थे।

    प्रशासन ने किया लोगों का धन्यवाद

    स्थानीय लोगों का धन्यवाद करते हुए रथ ने कहा कि उनकी मदद से वैक्सीनेशन अभियान सफल हो पाया है। इसी वजह से भुवनेश्वर 100 फीसदी आबादी को वैक्सीनेशन कर पाया है।

    ओडिशा में संक्रमण और वैक्सीनेशन की क्या स्थिति?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ओडिशा में अब तक कोरोना संक्रमण के 9,78,705 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 14,138 सक्रिय मामले हैं, 9,58,601 लोग महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं और 5,966 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण जान गंवानी पड़ी है। वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो ओडिशा कोरोना वायरस वैक्सीन की 1,66,37,788 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 1,27,18,069 लोगों को पहली और 39,19,719 लोगों को दोनों खुराकें दी गई हैं।

    देश में लगातार छठे दिन बढ़े सक्रिय मामले

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 40,134 नए मामले सामने आए और 422 मरीजों की मौत हुई। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,16,95,958 हो गई है। इनमें से 4,24,773 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या लगातार छठे दिन बढ़कर 4,13,718 हो गई है। देश में बीते दिनों में कई बार सक्रिय मामले बढ़ चुके हैं, जो चिंता की बात है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    भुवनेश्वर
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    स्किन केयर रुटीन में आयुर्वेदिक चीजों को करें शामिल, मिलेगा फायदा आयुर्वेद
    बगीचे को साफ रखने के लिए इस्तेमाल करें ये 5 टिप्स गार्डनिंग टिप्स
    रोहित शर्मा का टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट

    ओडिशा

    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की हत्या करने वाला आरोपी पुलिसकर्मी था मानसिक रोगी मानसिक स्वास्थ्य
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा पुलिस
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने मारी गोली, नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती ओडिशा पुलिस
    ओडिशा: कटक में मकर संक्रांति के मेले के दौरान भगदड़, एक की मौत और कई घायल मकर संक्रांति

    भुवनेश्वर

    सीनियर्स मुझ पर मसाज करने और कपड़े धोने का दबाव बनाते थे- दुती चंद ओडिशा
    ओडिशा: 7 राज्यों की 14 महिलाओं से शादी कर ठगी करने वाला 54 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ओडिशा
    भुवनेश्वर: पटाखे चलाने के कारण युवक की धारदार हथियार से हत्या ओडिशा
    मायावती का ऐलान, हिन्दू धर्म त्यागकर अपनाएंगी बौद्ध धर्म, सही समय का कर रहीं इंतजार भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: दिल्ली में पहली बार नहीं मिला कोई नया मामला, मात्र 10 सक्रिय मामले दिल्ली
    कोरोना वायरस: चीन में पिछले एक महीने में लगभग 60,000 लोगों की मौत चीन समाचार
    चीन में कोरोना संक्रमण से भारत पर असर नहीं, बीते सप्ताह कम हुए हैं मामले कोरोना वायरस
    कोरोना: अमेरिका में फैल रहे XBB.1.5 सब-वेरिएंट के भारत में 7 मामले, जानें इसके बारे में कोरोना वायरस

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023