NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अम्फान प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री, 83 दिन बाद दिल्ली से निकले
    अगली खबर
    अम्फान प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री, 83 दिन बाद दिल्ली से निकले

    अम्फान प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री, 83 दिन बाद दिल्ली से निकले

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 22, 2020
    12:40 pm

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं। वो राज्य में अम्फान साइक्लोन से हुई तबाही का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता हवाई अड्डे पर मास्क पहने उतरे, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उनका स्वागत किया।

    लगभग तीन महीने बाद प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से बाहर किसी यात्रा पर गए हैं। इससे पहले वो 29 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रयागराज और चित्रकूट के दौरे पर गए थे।

    दौरा

    समीक्षा बैठकों में भी भाग लेंगे प्रधानमंत्री मोदी

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने उनके दौरे की जानकारी देेते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इलाके का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और समीक्षा बैठकों में हिस्सा लेंगे, जहां राहत और पुनर्वास की नीतियों पर चर्चा की जाएगी।

    अधिकारियों ने बताया कि अम्फान ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय आपातकाल जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। इसी वजह से प्रधानमंत्री मोदी 83 दिन बाद किसी यात्रा पर आए हैं। वो कोलकाता और 24 नॉर्थ परगना का भी दौरा करेंगे।

    दौरा

    दोपहर बाद ओडिशा जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

    बंगाल की खाड़ी में 1999 के बाद आए सबसे भयंकर साइक्लोन अम्फान के कारण पश्चिम बंगाल में 76 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।

    तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण यहां संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई है।

    ओडिशा में भी इस तूफान का असर देखने को मिला। दोपहर बाद प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा जाकर स्थिति वहां के हालात की जानकारी लेंगे।

    असर

    साइक्लोन से ओडिशा में 45 लाख लोग प्रभावित

    अम्फान बुधवार दोपहर बाद पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों से टकराया था और इसने कई घंटो तक कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना आदि इलाकों में जमकर तबाही फैलाई।

    इसी तरह ओडिशा को भी इसके प्रकोप का सामना करना पड़ा। यहां तटीय इलाकों में काफी नुकसान हुआ है।

    राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि साइक्लोन से ओडिशा के लगभग 45 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अब इन इलाकों में राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत करतीं ममता बनर्जी

    PM Narendra Modi received by West Bengal CM Mamata Banerjee and Governor Jagdeep Dhankhar on arrival at Kolkata Airport. The PM will be conducting an aerial survey of the areas affected by #CycloneAmphan. pic.twitter.com/efrNAog2Sd

    — ANI (@ANI) May 22, 2020

    जानकारी

    पटनायक ने दिया मदद का आश्वासन

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को ममता बनर्जी से फोन पर बात की संकट से निकलने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। पटनायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में ओडिशा के लोग पश्चिम बंगाल के साथ खड़े हैं।

    पश्चिम बंगाल

    ममता ने किया 1,000 करोड़ रुपये के पुनर्निमाण पैकेज का ऐलान

    बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साइक्लोन प्रभावित इलाकों में पुनर्निमाण कार्यों के लिए 1,000 करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया है। साथ ही मृतकों के परिवारों को 2.5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

    उन्होंने कहा मृतकों में अधिकतर बिजली का करंट लगने और पेड़ गिरने से आई चोटों के कारण मौत का शिकार हुए हैं।

    इससे पहले ममता अम्फान को कोरोना वायरस से भी बड़ी आपदा बता चुकी थीं।

    जानकारी

    साइक्लोन के कारण हजारों लोग हुए हुए बेघर

    मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि साइक्लोन से सैकड़ों गावों के जलमग्न होने के कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं। नदी के पानी का स्तर बढ़ने के कारण कैंप भी नहीं लगाए जा पा रहे हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    पश्चिम बंगाल
    कोलकाता
    ममता बनर्जी

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार

    ओडिशा

    ओडिशा: चार्जिंग पर लगे फोन में हुआ धमाका, युवक की मौत मध्य प्रदेश
    यहां निकली मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती, जानें विवरण शिक्षा
    ओडिशा के सिर से जुड़े दो बच्चों का हुआ सफल ऑपरेशन, लिम्का बुक में रिकॉर्ड दर्ज भारत की खबरें
    ओडिशा सरकार की पुस्तिका पर विवाद, लिखा गया- दुर्घटनावश हुई थी महात्मा गांधी की मौत गुजरात

    पश्चिम बंगाल

    केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की JNU और जामिया के छात्रों को धमकी, बोले- इलाज कर देंगे नरेंद्र मोदी
    पोहा खाने से घुसपैठियों की पहचान कर रहे भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय नरेंद्र मोदी
    गणतंत्र दिवस: परेड में दिखी भारत की शक्ति, जानिए क्या कुछ रहा खास नरेंद्र मोदी
    CAA विरोध: शाहीन बाग की तर्ज पर महिलाओं ने मुंबई में भी शुरू किया धरना प्रदर्शन मुंबई

    कोलकाता

    झारखंड में अलकायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, कई राज्यों के युवाओं का कर रहा था ब्रेनवॉश मुंबई
    तेजी से बढ़ रहा है समुद्र का जलस्तर, भारत के इन चार शहरों को बड़ा खतरा मुंबई
    भारत में 45.1 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं इंटरनेट, इनमें से 6.6 करोड़ बच्चे चीन समाचार
    नवरात्रि विशेष: नवरात्रि के दिनों में इन छह बातों का रखें विशेष ध्यान दुर्गा पूजा

    ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह बोले- एक-एक घुसपैठिये को देश से निकाला जाएगा पश्चिम बंगाल
    बंगाल में लाशों पर राजनीति? मृतक शिक्षक का परिवार बोला, भाजपा से नहीं था कोई संबंध पश्चिम बंगाल
    लोकसभा चुनाव: EC ने जारी किए आंकड़े, सबसे अधिक इस पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त बिहार
    पश्चिम बंगाल पर शोर के बीच उत्तर प्रदेश में हफ्ते में तीन भाजपा नेताओं की हत्या पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025