NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 39,796 मरीज, 723 मौतें
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 39,796 मरीज, 723 मौतें
    भारत में कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 39,796 मरीज, 723 मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 05, 2021
    09:29 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 39,796 नए मामले सामने आए और 723 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,05,85,229 हो गई है। इनमें से 4,02,728 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 4,82,071 रह गई है।

    देश में बीते कई हफ्तों से कोरोना मामलों में गिरावट आ रही है और हालात बेहतर हो रहे हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 42,000 से अधिक मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 42,352 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,97,00,430 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.09 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 15,22,504 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में लगभग 41.98 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 60,98,177 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,23,030 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 29,73,684 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 13,716 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 28,53,633 ​मामलों और 35,367 मौतों के साथ कर्नाटक और 24,96,287 मामलों और 33,005 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 9,336 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 123 मरीजों की मौत हुई। राज्य में कुछ दिनों से संक्रमण की रफ्तार काबू में नजर आ रही है।

    इसी तरह केरल में 12,100 लोगों को संक्रमित पाया गया और 76 मरीजों की मौत हुई, वहीं कर्नाटक में 1,564 मामले सामने आए और 59 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 3,867 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई और 72 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 35,28,92,046 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन 14,81,583 खुराकें लगाई गईं। धीरे-धीरे वैक्सीनेशन अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 18.37 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 18.37 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 39.76 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.37 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 6.05 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.87 करोड़ संक्रमितों में से 5.24 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    केरल
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम रहे नए मामले कर्नाटक
    मुंबई: वैक्सीन की दूसरी खुराक लगवाने नहीं आ रहे लोग, BMC ने शुरू किया विशेष अभियान मुंबई
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 91,702 नए मामले, 3,400 से अधिक मौतें कर्नाटक
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 84,332 नए मरीज, 4,000 से अधिक मौतें हुईं दर्ज कर्नाटक

    केरल

    केरल कांग्रेस ने जारी की 4.3 लाख दोहरे मतदाताओं की सूची, आयोग ने बताया गलती कांग्रेस समाचार
    कोरोना वायरस: बीते दिन देशभर में सामने आए 89,129 मामले, 714 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    केरल: चुनावी रेस से हटी पहली ट्रांसजेंडर उम्मीदवार, नेताओं पर लगाया उत्पीड़न का आरोप भाजपा समाचार
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 93,249 नए मरीज, महाराष्ट्र में लगभग 50,000 मामले भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं के लिए जारी की वैक्सीनेशन की गाइडलाइंस वैक्सीन समाचार
    क्या है EU का नया वैक्सीन पासपोर्ट कार्यक्रम जिसमें कोविशील्ड को नहीं दी गई है जगह? महामारी
    कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं हैं आप? स्मार्टफोन की स्क्रीन से लगेगा पता कोरोना वायरस के मामले
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए लगभग 46,000 मामले, 817 मरीजों की मौत महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस के मामले

    कोरोना वायरस: उत्तरी राज्यों में दक्षिणी राज्यों से दोगुना तेजी से घट रहे नए मामले महाराष्ट्र
    कोविड उपचार की सूची से हटाई गईं आइवरमेक्टिन और डॉक्सीसाइक्लिन समेत कई दवाएं कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: देश में 2 अप्रैल के बाद पहली बार 1 लाख से कम नए मामले कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 92,596 मामले, 2,200 से अधिक मौतें कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025