NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / पांच महीने बाद देशभर में फिर से शुरू हुईं मेट्रो सेवाएं, सख्त नियम लागू
    देश

    पांच महीने बाद देशभर में फिर से शुरू हुईं मेट्रो सेवाएं, सख्त नियम लागू

    पांच महीने बाद देशभर में फिर से शुरू हुईं मेट्रो सेवाएं, सख्त नियम लागू
    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 07, 2020, 12:22 pm 1 मिनट में पढ़ें
    पांच महीने बाद देशभर में फिर से शुरू हुईं मेट्रो सेवाएं, सख्त नियम लागू

    पांच महीने से अधिक समय के बाद आज देशभर में मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू हो गईं। 'अनलॉक-4' के तहत केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली, नोएडा, चेन्नई, कोच्चि, बेंगुलरू, हैदराबाद, अहमदाबाद और लखनऊ में मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। हालांकि अभी सीमित मात्रा में सेवाएं शुरू की गई हैं और पूरी सेवाएं धीरे-धीरे शुरू की जाएंगी। इस दौरान कोरोना वायरस से बचाव के लिए कड़े नियम लागू किए गए हैं।

    मार्च से बंद थीं मेट्रो सेवाएं

    कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन में देशभर में मेट्रो सेवाओं को बंद कर दिया गया था। इस बीच पिछले पांच महीने में यातायात की अन्य सेवाओं को तो शुरू कर दिया गया, लेकिन मेट्रो बंद ही रहीं। अब हाल ही में 'अनलॉक-4' की गाइडलाइंस जारी करते हुए केंद्र सरकार ने मेट्रो सेवाएं शुरू करने की इजाजत दे दी, जिसके बाद अब मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी गई हैं।

    दिल्ली में अभी येलो लाइन पर शुरू की गईं सेवाएं

    राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुरू होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली है। आज सुबह 7 बजे समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर जाने वाली येलो लाइन पर पहली मेट्रो चली। अभी केवल इसी लाइन को शुरू किया गया है और बाकी लाइनों को धीरे-धीरे शुरू किया जाएगा। 12 सितंबर तक दिल्ली मेट्रो पूरी तरह से काम कर रही होगी। नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

    संक्रमण से बचाव के लिए दिल्ली मेट्रो में सख्त नियम लागू

    सेवाएं शुरू होने पर दिल्ली मेट्रो में सख्त नियम लागू किए गए हैं। जिन लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमण जैसे लक्षण नहीं होंगे, केवल उन्हें ही मेट्रो में घुसने दिया जाएगा और कंटेनमेंट जोन के स्टेशन बंद रहेंगे। स्टेशन पर घुसने से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और उन्हें अपने फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने को कहा गया है। टोकन और कैश लेनदेन को बंद कर दिया गया है। मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

    केवल 20 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगी मेट्रो ट्रेनें

    स्टेशनों और मेट्रो में भीड़ से बचने के लिए ट्रेनों की संख्या में भी बदलाव किया गया है और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने यात्रियों को सफर के लिए अतिरिक्त समय निकाल कर चलने को कहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रेनें केवल 20 प्रतिशत क्षमता पर चलेंगी और यात्रियों के बीच एक सीट का अंतर रहेगा। यात्रियों को कम बोलने की सलाह भी दी गई है ताकि संक्रमण फैलने का खतरा न रहे।

    भीड़ से बचने के लिए ऑफिस का समय अलग-अलग रखने की सलाह

    इसके अलावा यात्रियों को ऑफिस आदि आने-जाने के समय को अलग-अलग रखने की सलाह भी दी गई है ताकि सुबह-शाम और पीक टाइम पर भीड़ इकट्ठा न हो। DMRC ने कहा है कि वह चाहती है कि कुछ घंटों में यात्रियों की संख्या पीक करने के बजाय पूरे समय पर यात्रियों की संख्या लगभग एक समान रहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेवाएं शुरू होने पर खुशी जताई है और मेट्रो के इंतजामों पर संतुष्टि जाहिर की है।

    इन शहरों में नहीं शुरू की गईं मेट्रो सेवाएं

    सरकार से मंजूरी के बावजूद मुंबई, नागपुर, कोलकाता और जयपुर में मेट्रो सेवाओं को शुरू नहीं किया गया है। महाराष्ट्र में इस महीने सेवाएं शुरू नहीं की जाएंगी, वहीं जयपुर में सितंबर के तीसरे हफ्ते से सेवाएं शुरू होंगी। कोलकाता मेट्रो भी जल्द ही चलेगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    दिल्ली मेट्रो
    अरविंद केजरीवाल
    कोलकाता मेट्रो

    ताज़ा खबरें

    फरवरी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं दक्षिण भारत के ये 5 ऑफबीट पर्यटन स्थल  पर्यटन
    ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' की जल्द होगी घोषणा, राकेश रोशन ने किया खुलासा ऋतिक रोशन
    होंडा दे रही अपनी गाड़ियों पर आकर्षक छूट, जानिए फरवरी में कंपनी का ऑफर होंडा
    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान

    मुंबई

    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी महाराष्ट्र
    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस

    दिल्ली मेट्रो

    देश मना रहा 74वां गणतंत्र दिवस, पहली बार कर्तव्य पथ पर हुई परेड गणतंत्र दिवस
    दिल्ली में मेट्रो फीडर बसों से कहीं बेहतर सुविधा देने जल्द आ रहे हैं ई-ऑटो दिल्ली
    कोयले की कमी के चलते कट सकती है मेट्रो और अस्पतालों की बिजली- दिल्ली सरकार दिल्ली
    कोरोना: दिल्ली का कलर कोडेड प्लान क्या है और यह कैसे काम करता है? दिल्ली

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली शराब नीति घोटाले में केजरीवाल का नाम भी आया, ED ने किए कई बड़े दावे  शराब नीति
    दिल्ली: 6 फरवरी को होगा मेयर का चुनाव, उपराज्यपाल ने दी सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दिल्ली नगर निगम
    दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली, आरोपी पकड़ा गया दिल्ली
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन आम आदमी पार्टी समाचार

    कोलकाता मेट्रो

    पश्चिम बंगाल: देश की पहली अंडरवॉटर कोलकाता मेट्रो का काम दिसंबर 2023 में पूरा होगा कोलकाता
    मातृ शोक के बीच प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल की विकास परियोजनाओं का ऑनलाइन करेंगे उद्घाटन नरेंद्र मोदी

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023