NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 16,432 नए मामले, छह महीने में सबसे कम
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 16,432 नए मामले, छह महीने में सबसे कम

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 16,432 नए मामले, छह महीने में सबसे कम

    लेखन मुकुल तोमर
    Dec 29, 2020
    10:08 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 16,432 नए मामले सामने आए और 252 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। ये पिछले छह महीने में एक दिन में सामने आए सबसे कम नए मामले हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,02,24,303 हो गई है। इनमें से 1,48,153 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,68,581 हो गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    पिछले 24 घंटे में ठीक हुए लगभग 25,000 मरीज

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 24,900 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 98,07,569 हो गई है। देश में रिकवरी 95.92 प्रतिशत पहुंच गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,83,695 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 16.98 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    राज्यों की स्थिति

    ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 19,22,048 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 49,305 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,16,909 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,070 लोगों की मौत हुई है।

    8,81,273 मामलों और 7,098 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,15,175 मामलों और 12,080 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में स्थिति काबू में

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 2,498 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 50 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति काबू में बनी हुई है और यहां मामले लगातार कम बने हुए हैं।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 212 नए मामले सामने आए। राज्य में बीते कुछ हफ्तों से रोजाना 500 से कम नए मामले आ रहे हैं।

    वहीं तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 1,005 और कर्नाटक में 653 लोगों को संक्रमित पाया गया।

    डाटा

    दिल्ली में बीते पांच महीने में सबसे कम नए मामले

    देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन 564 नए मामले सामने आए और 21 मरीजों ने दम तोड़ा। इसी के साथ शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 6,23,415 हो गई है, वहीं 10,474 मरीजों की मौत हुई है। टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 0.98 प्रतिशत रही।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में लगभग 8.12 करोड़ लोग हो चुके हैं संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 8.12 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 17.73 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 1.93 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.35 लाख लोगों की मौत हुई है। केवल अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या भारत से अधिक है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 75.05 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.92 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    तमिलनाडु
    महाराष्ट्र
    आंध्र प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    दिल्ली

    दिल्ली बॉर्डर पर डटे किसानों को हटाने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज हरियाणा
    कृषि कानून: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समिति बनाकर चर्चा करें किसान और सरकार; अगली सुनवाई कल हरियाणा
    सिंघु बॉर्डर पर सिख संत ने की आत्महत्या, किसान आंदोलन पर सुसाइड नोट भी छोड़ा किसान
    कोरोना वायरस: देश में लगातार चौथे दिन 30,000 से कम नए मामले, 355 मरीजों की मौत भारत की खबरें

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु: मृत समझकर फ्रिजर बॉक्स में रखा गया शख्स एक दिन बाद निकला जिंदा भारत की खबरें
    तमिलनाडु: पटाखा फैक्‍ट्री में आग लगने से पांच की मौत, तीन घायल एमके स्टालिन
    कोरोना वायरस: देश में 78 लाख हुई संक्रमितों की संख्या, 70 लाख से अधिक हुए ठीक भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 50,129 नए मामले, 578 मौतें; रिकवरी रेट लगभग 90 प्रतिशत दिल्ली

    महाराष्ट्र

    मुंबई: खेलते समय गले में गुब्बारा फंसने से चार वर्षीय मासूम की मौत मुंबई
    किसान आंदोलन: बैठक से पहले किसानों ने दी चेतावनी, कहा- सरकार के पास है आखिरी मौका किसान
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 35,551 नए मामले, 526 मरीजों की हुई मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में सक्रिय मामलों में गिरावट जारी, ट्रांसमिशन रेट 1 से नीचे भारत की खबरें

    आंध्र प्रदेश

    आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा के कनक दुर्गा मंदिर में भूस्खलन से हड़कंप, पांच श्रद्धालु घायल विजयवाड़ा
    आंध्र प्रदेश: 27 स्कूली छात्रों को हुआ कोरोना संक्रमण, चार स्कूल बंद जगन रेड्डी
    कोरोना वायरस: देश में सात लाख से नीचे आए सक्रिय मामले, टेस्ट 10 करोड़ पार दिल्ली
    कोरोना वायरस: भारत में 90 प्रतिशत हुई रिकवरी रेट, जानें किस राज्य में क्या है हाल दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025