NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / वियना है दुनिया में रहने योग्य सबसे बेहतर शहर, दिल्ली और मुंबई को मिला यह स्थान
    अगली खबर
    वियना है दुनिया में रहने योग्य सबसे बेहतर शहर, दिल्ली और मुंबई को मिला यह स्थान
    दुनिया के रहने योग्य सबसे बेहतर शहरों की सूची

    वियना है दुनिया में रहने योग्य सबसे बेहतर शहर, दिल्ली और मुंबई को मिला यह स्थान

    लेखन अंजली
    Jun 22, 2023
    03:46 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को दुनिया में रहने योग्य सबसे बेहतर शहर चुना गया है, जबकि सीरिया की राजधानी दमिश्क सबसे खराब शहर है।

    द इकोनॉमिस्ट की ओर से रहने के हिसाब दुनिया के सबसे अच्छे और खराब शहरों की जारी की गई सूची में यह बात सामने आई है।

    'ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2023' नामक यह सूची 173 शहरों के सर्वे के बाद तैयार की गई है।

    ऐसे में आइए भारतीय शहरों की स्थिति के बारे में भी जानते हैं।

    जानकारी

    इन चीजों के आधार पर तैयार की गई है सूची 

    इस सर्वे में स्थिरता, स्वास्थ्य व्यवस्था, संस्कृति और पर्यावरण सहित कई महत्वपूर्ण कारकों के आधार पर शहरों को रैंकिंग दी गई है। इन बिंदुओं पर बेहतर प्रदर्शन न करने वाले शहरों को काफी कम रैंकिंग पर रखा गया है।

    वियना

    लगातार दूसरी बार दुनिया का सबसे बेहतर रहने योग्य शहर बना वियना

    द इकोनॉमिस्ट का सहयोगी संगठन EIU हर साल अपना ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स जारी करता है।

    साल 2023 के लिए जारी रैंकिंग में ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना को पहला स्थान मिला है। यह रहने के हिसाब से दुनिया का सबसे अच्छा शहर है।

    पिछले साल भी वियना को ही दुनिया का सबसे बेहतर रहने योग्य शहर चुना गया था, जबकि साल 2021 में इस रैकिंग के शीर्ष स्थान पर न्यूजीलैंड का ऑकलैंड शहर था।

    रैंकिंग

    शीर्ष 10 में शामिल हैं ये शहर 

    रहने के हिसाब से अन्य अच्छे शहरों की बात करें तो शीर्ष 10 में वियना के बाद डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन का नंबर है।

    इसमें ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न को तीसरा और सिडनी को चौथा स्थान मिला है।

    इसके बाद 5वें स्थान पर कनाडा का वैंकूवर, 6वें स्थान पर स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख, 7वें स्थान पर कनाडा का कैलगरी, 7वें स्थान पर ही स्विट्जरलैंड का जिनेवा, 9वें स्थान पर कनाडा का टोरंटो और 10वें स्थान पर जापान का ओसाका शहर है।

    भारतीय शहर

    रैंकिंग में क्या है भारतीय शहरों की स्थिति?  

    पिछली बार से सूची में भारतीयों शहरों ने बेहतर स्थान प्राप्त किया है, लेकिन उनका नाम शीर्ष 10 शहरों में शामिल नहीं है।

    नई दिल्ली और मुंबई ने सूची में 60वां स्थान हासिल किया है।

    इसी तरह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू और गुजरात की राजधानी अहमदाबाद, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के साथ 60वें स्थान से थोड़ा पीछे हैं।

    बता दें कि इन शहरों के अलावा भारत के अन्य किसी शहर को सर्वे में शामिल नहीं किया गया था।

    बयान

    कोविड प्रतिबंधों को हटाने के बाद शहरों की स्थिति में हुआ सुधार- उपासना दत्त

    लिवेबिलिटी इंडेक्स की प्रमुख उपासना दत्त ने एक बयान में कहा, "कोविड से संबंधित प्रतिबंधों को हटाने से 2023 में वैश्विक रहने योग्य स्थिति के लिए अच्छा संकेत मिला है।"

    उन्होंने आगे कहा, "एशिया और मध्य पूर्व की विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के शहरों में काफी सुधार हुआ है। इससे अस्पतालों और स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों पर बोझ कम होने के साथ-साथ बच्चों के स्कूलों में लौटने से शिक्षा मजबूत होकर उभरी है।"

    सबसे खराब

    सीरिया की राजधानी दमिश्क रहने के लिए सबसे खराब शहर

    रहने के मामले में सबसे बुरे शहरों की बात करें तो सीरिया की राजधानी दमिश्क इस मामले में सबसे पीछे है।

    सीरिया पिछले लगभग एक दशक से गृह युद्ध से जूझ रहा है।

    यूक्रेन की राजधानी और सबसे अधिक आबादी वाला शहर कीव भी 10 सबसे खराब शहरों में शामिल हैं।

    कीव उत्तर-मध्य यूक्रेन में द्नीपर नदी के किनारे स्थित है और यह रूस के साथ चल रहे युद्ध से खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्ट्रिया
    दिल्ली
    मुंबई
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    ऑस्ट्रिया

    ED का आरोप, चिदंबरम के पास 12 देशों में संपत्ति, विदेशों में 17 बेनामी बैंक खाते दिल्ली हाई कोर्ट
    फ्रांस के बाद अब ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में आतंकी हमला; दो की मौत, 15 घायल दुनिया
    रहने योग्य शीर्ष 100 शहरों में एक भी भारतीय नहीं, दिल्ली-मुंबई को मिला यह स्थान कनाडा
    क्रिसमस को लेकर दुनियार में प्रचलित हैं ये 5 अजीबोगरीब परंपराएं क्रिसमस

    दिल्ली

    पहलवानों को अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी- दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: रोहिणी में नाबालिग लड़की की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ AAP का समर्थन नहीं करेगी कांग्रेस- रिपोर्ट  कांग्रेस समाचार
    शराब नीति मामला: मनीष सिसोदिया को झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  दिल्ली हाई कोर्ट

    मुंबई

    निसाबा गोदरेज ने 985 अरब रुपये तक पहुंचाया अपनी कंपनी का मार्केट कैप, जानिए उनकी संपत्ति गोदरेज समूह
    महिंद्रा समूह के मालिक आनंद महिंद्रा 68 साल के हुए, जानिए इनकी संपत्ति आनंद महिंद्रा
    मुंबई जाने वाली 2 गो फर्स्ट फ्लाइट की सूरत में हुई लैंडिंग, कारण स्पष्ट नहीं गो फर्स्ट
    महाराष्ट्र: NCP में शरद पवार के इस्तीफे से हलचल, राष्ट्रीय महासचिव समेत कई ने छोड़ा पद महाराष्ट्र

    लाइफस्टाइल

    नारियल पानी बनाम नींबू पानी: गर्मियों में किस ड्रिंक का सेवन करना है ज्यादा बेहतर? खान-पान
    शरीर में फाइबर की कमी होने पर मिलते हैं ये शारीरिक संकेत, न करें नजरअंदाज खान-पान
    जन्मदिन विशेष: दिशा पाटनी फिट रहने के लिए इस वर्कआउट और डाइट को करती हैं फॉलो दिशा पाटनी
    गर्म खाना खाने से जल गई है जीभ तो इन तरीकों से करें उपचार, मिलेगा फायदा घरेलू नुस्खे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025