NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / रेप के आरोपी नित्यानंद की तलाश के लिए इंटरपोल ने जारी किया नोटिस
    रेप के आरोपी नित्यानंद की तलाश के लिए इंटरपोल ने जारी किया नोटिस
    1/8
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    रेप के आरोपी नित्यानंद की तलाश के लिए इंटरपोल ने जारी किया नोटिस

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 22, 2020
    05:37 pm
    रेप के आरोपी नित्यानंद की तलाश के लिए इंटरपोल ने जारी किया नोटिस

    इंटरपोल ने नोटिस जारी कर देशों से खुद को संत बताने वाले नित्यानंद की तलाश करने में मदद मांगी है। रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे नित्यानंद के खिलाफ गुजरात पुलिस की मांग पर इंटरनपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है। ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी होने का मतलब यह है कि इंटरपोल के सदस्य देशों के लिए नित्यानंद से जुड़ी जानकारी मुहैया कराना जरूरी हो गया है। आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    2/8

    नित्यानंद का नहीं है कोई अता-पता

    पिछले कुछ महीनों से नित्यानंद के ठिकाने का कोई पता नहीं है। उसे केवल वीडियो में अजीब दावे करते हुए देखा जा सकता है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि उसने अपना नया देश 'कैलाशा' बसा लिया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

    3/8

    इक्वाडोर ने नहीं दी नित्यानंद को शरण

    कुछ रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि उसने इक्वाडोर में शरण ले ली है। इस बारे में इक्वाडोर ने कहा कि उसने नित्यानंद की शरण मांगने वाली अर्जी को खारिज कर दिया था, जिसके बाद वह हैती चला गया था। साथ ही इक्वाडोर ने नित्यानंद द्वारा नया द्वीप खरीदने और इस पर अलग देश बसाने की खबरों का भी खंडन किया था। फिलहाल यह जानकारी किसी के पास नहीं है कि नित्यानंद कहां रह रहा है।

    4/8

    रेप के आरोप में गिरफ्तार भी हो चुका है नित्यानंद

    गुजरात और कर्नाटक पुलिस बच्चों के अपहरण और उन्हें चंदा मांगने के लिए बंधक बनाए रखने के आरोपों में नित्यानंद की तलाश कर रही है। अहमदाबाद आश्रम से दो बच्चियों के गायब होने के मामले में उसके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। नित्यानंद को 2010 में रेप के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। उसे एक वीडियो में एक अभिनेत्री के खिलाफ आपत्तिजनक अवस्था में देखा गया था। नित्यानंद पिछले साल नवंबर में देश छोड़कर भाग गया था।

    5/8

    विदेश मंत्रालय ने रद्द किया नित्यानंद का पासपोर्ट

    सरकार ने पिछले महीने उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया था और नया बनाने की अर्जी खारिज कर दी थी। तब विदेश मंत्रालय ने कहा था कि उसने अपने सभी दूतावासों को नित्यानंद की तलाश करने में मदद करने को कहा था।

    6/8

    वीडियो में अजीब दावे करता है नित्यानंद

    हाल ही में सामने आए एक वीडियो में नित्यानंद कहते हुए सुना जा सकता है कि 'कोई उसे छू नहीं सकता' और किसी अदालत में उसके खिलाफ मुकदमा नहीं चल सकता। वह कह रहा है, "मैं आपको सच और असलियत बताउंगा। अब मुझे कोई नहीं छू सकता। मैं आपको सच बता सकता हूं- मैं परम शिव हूं। कोई पागल अदालत सच बताने के लिए मेरे खिलाफ मुकदमा नहीं चला सकती। मैं परम शिव हूं।"

    7/8

    अपना देश बनाने का दावा कर चर्चा में आया था नित्यानंद

    देश से भागने के बाद दिसंबर में नित्यानंद ने खुद का अलग देश कैलाशा बनाने का दावा किया था। इसकी वेबसाइट के मुताबिक, नित्यानंद ने 'कैलाशा' नामक 'हिंदू संप्रभु देश' बनाया है। इसके लिए प्रधानमंत्री समेत एक कैबिनेट की भी घोषणा की गई है। वेबसाइट पर 'सबसे महान हिंदू राष्ट्र' की नागरिकता के लिए चंदे की भी अपील की गई थी। यह वेबसाइट 21 अक्टूबर को बनाई गई थी और इसे पनामा में रजिस्टर करवाया गया था।

    8/8

    बिना सीमाओं वाला देश है कैलाशा- वेबसाइट

    वेबसाइट पर लिखा है कि कैलाशा एक बिना सीमा वाला देश है। इसे उन बेदखल हिंदूओं ने बनाया है, जिन्हें अपने देशों में हिंदू धर्म को पालन का हक नहीं है। इसके ध्वज पर नित्यानंद के साथ नंदी की तस्वीर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    कर्नाटक
    गुजरात
    रेप

    कर्नाटक

    मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, पहले भी हुआ था गिरफ्तार हवाई अड्डा
    भाजपा सांसद बोले- ममता बनर्जी के कुत्ते हैं CAA का विरोध करने वाले बुद्धिजीवी पश्चिम बंगाल
    विदेशों से महंगा प्याज खरीदकर बांग्लादेश को सस्ती कीमत पर क्यों दे रही सरकार? भारत की खबरें
    इस मांग को लेकर भड़के कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, दे डाली इस्तीफे की धमकी तेलंगाना

    गुजरात

    गुजरात: बच्चों की शादी से पहले घर से भागे दूल्हे का पिता और दुल्हन की मां सूरत
    गुजरात: 8वीं के छात्र के साथ भागी 26 वर्षीय टीचर, मामला दर्ज अजब-गजब खबरें
    जेपी नड्डा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसा रहा है उनका राजनीतिक सफर दिल्ली
    खाने में कड़वा लेकिन गुणाें से भरपूर है करेला, जानिए इसके फायदे भारत की खबरें

    रेप

    लड़की से छेड़छाड़ मामले में जमानत पर आए आरोपियों ने की पीड़िता की मां की हत्या कानपुर
    कोलकाता लगातार दूसरी बार बना देश का सबसे सुरक्षित शहर पश्चिम बंगाल
    देश की राजधानी में अन्य महानगरों की तुलना में चार गुना बढ़ी अपराध दर दिल्ली पुलिस
    2018 में हर दिन औसतन 80 हत्याएं और 91 रेप, मेट्रो शहरों में दिल्ली शीर्ष पर दिल्ली
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023