NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना का नया स्ट्रेन: देश में 14 मामले और मिले; UK फ्लाइट बैन की अवधि बढ़ी
    अगली खबर
    कोरोना का नया स्ट्रेन: देश में 14 मामले और मिले; UK फ्लाइट बैन की अवधि बढ़ी

    कोरोना का नया स्ट्रेन: देश में 14 मामले और मिले; UK फ्लाइट बैन की अवधि बढ़ी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 30, 2020
    11:44 am

    क्या है खबर?

    भारत में यूनाइटेड किंगडम (UK) में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन के 14 और मामले सामने आए हैं।

    इसी के साथ देश में नए स्ट्रेन से संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हो गई है। छह लोगों में मंगलवार को नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी।

    दूसरी तरफ सरकार ने UK से आने वाली उड़ानों पर लागू अस्थायी रोक को 7 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इसके बाद कुछ प्रतिबंधों के साथ उड़ानों की मंजूरी दी जा सकती है।

    चिंता

    अधिक तेजी से फैलता है नया स्ट्रेन

    कोरोना का नया स्ट्रेन पहली बार सितंबर में दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में पाया गया था और UK की सरकार ने इसके 70 प्रतिशत संक्रामक होने का दावा किया है।

    अभी ये लंदन और UK के अन्य हिस्सों में बहुत तेजी से फैल रहा है और कुछ ही समय में यहां कोरोना वायरस का प्रमुख स्ट्रेन बन गया है।

    इस स्ट्रेन के अधिक घातक होने के सबूत नहीं मिले हैं, हालांकि अभी इस दिशा में और शोध किए जा रहे हैं।

    जानकारी

    आइसोलेट किए गए सभी मरीज और उनके संपर्क

    स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि नए स्ट्रेन से संक्रमित सभी मरीजों को अस्पतालों में आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस कर क्वारंटाइन कर दिया गया है।

    कोरोना वायरस टेस्ट

    इन जगहों पर हुई नए स्ट्रेन की पुष्टि

    मंत्रालय ने बताया कि नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) में जांचे गए आठ सैंपलों, कोलकाता के नजदीक स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जिनोमिक्स (NIBMG) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में एक-एक, बेंगलुरू स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो-साइंस हॉस्पिटल (NIMHANS) में सात, हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्युलर बॉयोलॉजी (CCMB) में दो और दिल्ली स्थिति इंस्टीट्यूट ऑफ जिनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (IGIB) में जांचे गए एक सैंपल में नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है।

    कोरोना का नया स्ट्रेन

    मंगलवार को पहली बार भारत में हुई थी नए स्ट्रेन की पहचान

    इससे पहले मंगलवार को भी UK से लौटे छह लोगों में नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी।

    इनमें से तीन लोगों के सैंपल NIMHANS, दो लोगों के CCMB और एक सैंपल NIV लैब में नए स्ट्रेन के लिए पॉजीटिव पाए गए थे।

    मंत्रालय ने कहा कि स्थिति पर सख्त नजर रखी जा रही है और कड़े सर्विलांस, कंटेनमेंट, टेस्टिंग और सैंपल्स को एडवांस लैब्स के पास भेजने के लिए राज्यों को लगातार सलाह दी जा रही है।

    ऐहतियात

    7 जनवरी तक UK से आने वाली उड़ानों पर रोक

    दूसरी तरफ भारत ने UK से आने वाली उड़ानों पर पहले से पहले से जारी रोक को आगे बढ़ा दिया है।

    केंद्र सरकार ने 21 दिसंबर को 22 दिसंबर रात 11:59 बजे से UK से आने वाली उड़ानों पर 31 दिसंबर तक के लिए रोक लगाई थी। अब इसे 7 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।

    इसके बाद हालातों को देखते हुए कुछ प्रतिबंधों के साथ उड़ान सेवाओं को बहाल किया जा सकता है।

    ऐहतियात

    नए स्ट्रेन को लेकर सतर्क है सरकार, जारी की गई है नई SOP

    बता दें कि नए स्ट्रेन को अपना यहां फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार ने UK से आने वाले यात्रियों के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है।

    इसमें UK से आए यात्रियों का अनिवार्य RT-PCR टेस्ट और उन्हें सबसे अलग क्वारंटाइन करना शामिल है।

    इसके अलावा पिछले चार हफ्तों में UK से भारत आने वाले लोगों पर नजर भी रखी जा रही है और और कोई भी लक्षण दिखने पर उनका तुरंत RT-PCR टेस्ट किया जाएगा।

    प्रसार

    इन देशों में भी आ चुके हैं नए स्ट्रेन के मामले

    भारत से पहले कई अन्य देशों में भी नए स्ट्रेन से संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं और इनमें ज्यादातर यूरोपीय देश हैं। फ्रांस, डेनमार्क, स्पेन, स्वीडन, नीदरलैंड्स, जर्मनी और इटली में नए स्ट्रेन के मामले पकड़ में आए हैं।

    वहीं यूरोप से बाहर जापान, ऑस्ट्रेलिया, लेबनान, कनाडा और दक्षिण अफ्रीक में नए स्ट्रेन से संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग करने पर अन्य देशों में भी इसके मामले सामने आने की आशंका जताई जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    लंदन
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    भारत की खबरें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 24,337 नए मामले, 333 मरीजों की मौत दिल्ली
    UK में मिले कोरोना के नए वेरिएंट पर चर्चा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक आज स्वास्थ्य मंत्रालय
    भारत में जनवरी से लोगों को लगना शुरू हो सकती है कोरोना वैक्सीन- हर्षवर्धन वैक्सीन समाचार
    भारत-पाक सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने भगाया; 11 हैंड ग्रेनेड मिले पाकिस्तान समाचार

    लंदन

    इंसानी अंगों के "आचार" समेत कई अजीबो-गरीब चीजें बेचता है ये शख्स, लाखों में है कीमत अजब-गजब खबरें
    काैन हैं नई मिस वर्ल्ड टोनी एन सिंह और भारत से क्या है इनका कनेक्शन? भारत की खबरें
    विदेश में नए साल का जश्न मनाने के लिए ये है बेस्ट पांच जगहें दुबई
    इस लड़की ने शादी का प्रपोजल ठुकरा दिया, लेकिन नहीं लौटाई करोड़ों की अंगूठी अजब-गजब खबरें

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    मेन्यू डिसाइड नहीं कर पाए तो कपल ने अपनी शादी में सबके लिए मंगवा दिया पिज्जा अजब-गजब खबरें
    तकनीकी सहायता देने के नाम पर विदेशियों से की तीन करोड़ की ठगी, दो गिरफ्तार हरियाणा
    केरल: अधिकारियों को चकमा दे एयरपोर्ट पहुंचा कोरोना का मरीज, विमान से सभी को उतारा गया भारत की खबरें
    पत्नी से झूठ बोलकर प्रेमिका के साथ इटली गया था पति, कोरोना संक्रमण ने खोली पोल इटली

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: UK से आए 22 यात्री पाए गए संक्रमित, नए स्ट्रेन की हो रही जांच यइटेड किंगडम
    दिल्ली से गायब होने वाली UK से आई कोरोना संक्रमित महिला आंध्र प्रदेश में मिली दिल्ली
    कोरोना वायरस: वैज्ञानिकों की पकड़ में कैसे आया नया स्ट्रेन? भारत की खबरें
    कोरोना: नया स्ट्रेन बढ़ा सकता है मौतों और अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या- अध्ययन यूनाइटेड किंगडम (UK)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025