NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली से गायब होने वाली UK से आई कोरोना संक्रमित महिला आंध्र प्रदेश में मिली
    अगली खबर
    दिल्ली से गायब होने वाली UK से आई कोरोना संक्रमित महिला आंध्र प्रदेश में मिली

    दिल्ली से गायब होने वाली UK से आई कोरोना संक्रमित महिला आंध्र प्रदेश में मिली

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 24, 2020
    03:38 pm

    क्या है खबर?

    यूनाइटेड किंगडम (UK) से दिल्ली आई एक महिला 21 दिसंबर को हवाई अड्डे पर टेस्टिंग के दौरान कोरोना संक्रमित पाई गई थी।

    महिला को आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया, लेकिन वो वहां से गायब हो गई। गुरुवार सुबह महिला अपने बेटे के साथ आंध्र प्रदेश के राजामुंद्री रेलवे स्टेशन पर पाई गई।

    अधिकारियों ने महिला को स्टेशन से ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

    आइये, पूरी खबर जानते हैं।

    घटना

    इसमें चिंता की बात क्या है?

    आइसोलेशन से महिला का गायब होना इसलिए चिंता पैदा कर रहा है क्योंकि वह UK से दिल्ली आई है और कोरोना संक्रमित है।

    इन दिनों UK के कई इलाकों में कोरोना वायरस के दो नए स्ट्रेन फैले हुए हैं, जिस कारण वहां तेजी से मामले बढ़ रहे हैं।

    ऐसे में अगर महिला नए स्ट्रेन से संक्रमित पाई जाती है तो वह इसे दूसरे लोगों तक भी फैला सकती है, जिसके बाद इस पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा।

    जानकारी

    महिला की सेहत ठीक, संक्रमण के लक्षण नहीं

    आंध्र प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर टी रमेश किशोर ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि महिला की सेहत ठीक है और उसमें संक्रमण के लक्षण नही दिख रहे हैं। महिला के साथ उसका बेटा भी राजामुंद्री आया है। उसका भी कोरोना वायरस टेस्ट किया जाएगा। स्टेशन पर पहुंचने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने जिला प्रशासन को महिला के दिल्ली से आंध्र प्रदेश आने की जानकारी दी थी।

    जानकारी

    महिला और उसके बेटे को क्वारंटाइन किया गया

    किशोर ने बताया कि महिला और उसके बेेटे को क्वारंटाइन कर दिया गया है। अभी तक उनसे पूछताछ नहीं की गई है तो पता नहीं चल पाया है कि वो आइसोलेशन का उल्लंघन कर दिल्ली से आंध्र प्रदेश क्यों आए।

    घटना

    हवाई अड्डे से गायब हुए पांच यात्रियों में शामिल थी महिला

    यह महिला मंगलवार को UK से आए उन पांच कोरोना संक्रमितों में शामिल थी, जो दिल्ली हवाई अड्डे पर टेस्टिंग के बाद से गायब थे।

    इनमें से तीन का मंगलवार रात को पता लगा लिया गया था और उन्हें दिल्ली के लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    एक व्यक्ति पंजाब के लुधियाना पहुंच गया था। उसे बुधवार को वापस दिल्ली लाकर आइसोलेट किया गया है।

    वहीं यह महिला अब आंध्र प्रदेश में मिली है।

    जानकारी

    UK से आए यात्रियों पर रखी जा रही खास नजर

    कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद जारी की गई केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस के मुताबिक UK से आए यात्रियों को अलग स्थान पर आइसोलेट किया जाएगा। साथ ही उनका सैंपल नये स्ट्रेन की जांच के लिए एडवांस लैब भेजा जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    आंध्र प्रदेश
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    दिल्ली

    कृषि कानून: किसानों के समर्थन में पंजाब पुलिस के DIG ने दिया इस्तीफा जयपुर
    किसानों के समर्थन में कल उपवास रखेंगे केजरीवाल, केंद्र से की कानून वापस लेने की मांग आम आदमी पार्टी समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 336 मौतें, छह महीने में सबसे कम तमिलनाडु
    दिल्ली में लोगों को कोरोना वैक्सीन देने के लिए क्या योजना बनाई गई है? भारत की खबरें

    आंध्र प्रदेश

    भारी बारिश से हैदराबाद जलमग्न, दीवार गिरने से दो महीने के मासूम समेत नौ की मौत हैदराबाद
    आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश से कई लोगों की मौत, जानिए बड़ी बातें कर्नाटक
    कोरोना वायरस: देश में सुधर रही स्थिति, रोजाना होने वाली मौतों में बड़ी गिरावट भारत की खबरें
    आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा के कनक दुर्गा मंदिर में भूस्खलन से हड़कंप, पांच श्रद्धालु घायल विजयवाड़ा

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    ब्रेक्जिट डील देने में नाकाम रहने पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे का इस्तीफा, हुईं भावुक इंग्लैंड
    सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में पांचवें से सातवें स्थान पर फिसला भारत, इंग्लैंड-फ्रांस निकले आगे चीन समाचार
    अगर आपको इतिहास से लगाव है, तो ज़रूर करें इन पाँच जगहों की यात्रा कंबोडिया
    मेन्यू डिसाइड नहीं कर पाए तो कपल ने अपनी शादी में सबके लिए मंगवा दिया पिज्जा अजब-गजब खबरें

    कोरोना वायरस

    भारत सरकार ने दिए कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण से जुड़े सवालों के जवाब भारत की खबरें
    अधिक तेजी से फैलता है इंग्लैंड में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, सरकार ने की पुष्टि यइटेड किंगडम
    कोरोना वायरस: देश में लगातार सातवें दिन 30,000 से कम नए मामले, 350 से कम मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: स्वास्थ्य विशेषज्ञों का अनुमान- भारत में संक्रमण की दूसरी लहर आने की आशंका कम भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025