
'जीरो से रीस्टार्ट' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक, जानिए कहां देख पाएंगे डॉक्यूमेंट्री
क्या है खबर?
जाने-माने निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'जीरो से रीस्टार्ट' को 13 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इसमें उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म '12वीं फेल' बनने के पीछे की कहानी से दर्शकों को रूबरू करवाया था, जिसके हीरो विक्रांत मैसी हैं। यह फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। अब 'जीरो से रीस्टार्ट' ने OTT का रुख कर लिया है। आइए जानें आप इस डॉक्यूमेंट्री को कहां देख पाएंगे।
जीरो से रीस्टार्ट
अमेजन प्राइम वीडियो पर देखें डॉक्यूमेंट्री
'जीरो से रीस्टार्ट' OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे OTT पर देख सकते हैं। विनोद ने इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के जरिए बताया है कि फिल्म '12वीं फेल' बनाने के लिए उन्होंने कितनी मुश्किलों का सामना किया था। इस फिल्म की कहानी IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी से प्रेरित थी। 'जीरो से रीस्टार्ट' के निर्देशन की कमान जसकुंवर कोहली ने संभाली थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
An unlikely film. A relentless filmmaker. The true story behind the making of 12th Fail—where doubt met defiance.#ZeroSeRestart (2024) by #JaskunwarKohli, now streaming on @PrimeVideoIN.#VidhuVinodChopra @VVCFilms @ShantanuMoitra @swanandkirkire @VikrantMassey @MedhaShankr pic.twitter.com/9HCjsUzhTJ
— CinemaRare (@CinemaRareIN) July 10, 2025