NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म '12वीं फेल' का ट्रेलर जारी, IPS बनने का सपना लिए दिल्ली आए विक्रांत मैसी
    अगली खबर
    फिल्म '12वीं फेल' का ट्रेलर जारी, IPS बनने का सपना लिए दिल्ली आए विक्रांत मैसी
    विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' का ट्रेलर रिलीज, विक्रांत मैसी हैं हीरो

    फिल्म '12वीं फेल' का ट्रेलर जारी, IPS बनने का सपना लिए दिल्ली आए विक्रांत मैसी

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 03, 2023
    11:58 am

    क्या है खबर?

    अभिनेता विक्रांत मैसी कई फिल्मों में अपना दमखम दिखा चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से वह फिल्म '12वीं फेल' को लेकर चर्चा में हैं।

    यह फिल्म इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इसका निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा कर रहे हैं, जो 'मुन्ना भाई' सीरीज और '3 इडियट्स' जैसी शानदार फिल्में दर्शकों के बीच पेश कर चुके हैं।

    '12वीं फेल' का टीजर दर्शकों को पसंद आया था और अब इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।

    ट्रेलर

    IPS अधिकारी बनने चले विक्रांत

    ट्रेलर में UPSC की तैयारी की झलक देखने को मिलती है।

    विक्रांत, मनोज कुमार शर्मा के किरदार में हैं, जो IPS अधिकारी बनना चाहता है। इसी चाहत में वह चंबल के एक गांव से दिल्ली के मुखर्जी नगर में UPSC की तैयारी करने आता है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे वह बार-बार परीक्षा में फेल होने के बावजूद आगे बढ़ने का जज्बा रखता है।

    ट्रेलर देख लगता है एक बढ़िया प्रेरणादायी कहानी दर्शकों के बीच आने वाली है।

    आगाज

    27 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

    यह फिल्म अनुराग पाठक के इसी नाम से आए लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह उपन्यास IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की कहानी बताता है।

    12वीं फेल मनोज कैसे IPS अधिकारी बन गए, फिल्म में उनका यह सफर दिखाया जाएगा।

    इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग दिल्ली के मुखर्जी नगर में हुई है, जहां से मनोज ने UPSC की पढ़ाई की थी।

    यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    परिचय

    कौन हैं मनोज कुमार?

    मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले मनोज लोगों के लिए मिसाल हैं। वह नौवीं, 10वीं और 11वीं में नकल करके पास हुए थे, लेकिन 12वीं में फेल हो गए, क्योंकि इसमें उन्हें नकल करने का मौका नहीं मिला।

    दरअसल, इलाके के एक SDM की नजर उन पर थी। इसी समय मनोज को यह अहसास हुआ था कि SDM की कितनी पावर होती है। तभी उन्होंने मन ही मन यह ठान लिया कि उन्हें भी बड़ा अधिकारी बनना है।

    जानकारी

    चौथी कोशिश में बने IPS

    मनोज को बनना तो SDM था, लेकिन उनकी तैयारी उच्च स्तर पर जाने लगी। लगातार तीन कोशिशों के बाद चौथी बार में मनोज 2005 बैच के महाराष्ट्र कैडर से IPS बने। अब उनका यह सफरनामा फिल्म की शक्ल में दर्शकों के बीच आ रहा है।

    आगामी फिल्में

    विक्रांत की आने वाली दूसरी फिल्में

    विक्रांत 'यार जिगरी' नाम की एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेता सनी सिंह दिखाई देंगे।

    दिनेश विजन की फिल्म 'सेक्टर 36' भी उनके खाते से जुड़ी है। इसमें विक्रांत के साथ अभिनेता दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। 'सेक्टर 36' की कहानी कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित निठारी गांव में हुई भीषण हत्याओं पर आधारित है।

    विक्रांत अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'फिर आएगी हसीन दिलरूबा' भी लेकर आ रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विक्रांत मैसी
    फिल्म का ट्रेलर
    बॉलीवुड समाचार
    विधु विनोद चोपड़ा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    विक्रांत मैसी

    नीरज कोठारी की फिल्म 'ब्लैकआउट' में दिखेंगे विक्रांत मैसी और नोरा फतेही बॉलीवुड समाचार
    जल्द ही पर्दे पर दिख सकती है सारा अली खान और विक्रांत मैसी की जोड़ी बॉलीवुड समाचार
    सारा अली खान और विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म 'गैसलाइट' में दिखेंगी चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड समाचार
    शाहरुख के प्रोडक्शन की 'लव हॉस्टल' 18 फरवरी को ZEE5 पर होगी रिलीज शाहरुख खान

    फिल्म का ट्रेलर

    नानी और कीर्ति सुरेश की 'दसरा' का हिंदी ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    रोहित शेट्टी ने किया अपनी पहली मराठी फिल्म 'स्कूल कॉलेज एनी लाइफ' का ऐलान, ट्रेलर रिलीज रोहित शेट्टी
    एआर मुरुगादॉस की '16 अगस्त, 1947' का ट्रेलर जारी, हिंदी समेत इन भाषाओं में होगी रिलीज  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    फिल्म 'गुमराह' का ट्रेलर रिलीज, पुलिस को चकमा देते दिखे आदित्य रॉय कपूर आदित्य रॉय कपूर

    बॉलीवुड समाचार

    'द वैक्सीन वॉर' रिव्यू: विषय जोरदार, सितारों का अभिनय भी शानदार; फिर भी चूके विवेक अग्निहोत्री फिल्म रिव्यू
    मौनी रॉय हैं करोड़ों की संपत्ति की मालकिन, जानिए उनका कार कलेक्शन  मौनी रॉय
    'गदर 2' ने रचा इतिहास, बनी भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म गदर 2 फिल्म
    'फुकरे' के 'लाली' मनजोत सिंह इस वजह से ठुकरा चुके सरदारों की कई भूमिकाएं मनजोत सिंह

    विधु विनोद चोपड़ा

    जन्मदिन विशेष: विधु विनोद चोपड़ा की ये हैं सबसे कमाऊ फिल्में, एक बनी 700 करोड़ी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025