NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'द आर्चीज' रिव्यू: नई कहानी, नए चेहरे और नई प्रतिभाएं तराशने में सफल रहीं जोया अख्तर
    अगली खबर
    'द आर्चीज' रिव्यू: नई कहानी, नए चेहरे और नई प्रतिभाएं तराशने में सफल रहीं जोया अख्तर
    'द आर्चीज' रिव्यू: अभिनय के मोर्चे पर पास हुए स्टार किड्स

    'द आर्चीज' रिव्यू: नई कहानी, नए चेहरे और नई प्रतिभाएं तराशने में सफल रहीं जोया अख्तर

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 07, 2023
    06:36 pm

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने फिल्म 'द आर्चीज' से अभिनय जगत में पदार्पण कर लिया है।

    न सिर्फ सुहाना, बल्कि दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर की भी सिनेमा की दुनिया में यह पहली परीक्षा है, वहीं अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने भी इससे बॉलीवुड में अपनी बोहनी की है।

    फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर आई है तो आइए अब ये भी जान लें कि कैसी है 'द आर्चीज'।

    कहानी

    ये है फिल्म की कहानी

    इसकी कहानी अमेरिकी कॉमिक्स 'द आर्चीज' से प्रेरित है, जिसे जोया अख्तर ने अपने अंदाज में पर्दे पर परोसा है।

    आर्ची (अगस्त्य नंदा) और उसके दोस्तों के इर्द-गिर्द बुनी गई इस कहानी का मुख्य आकर्षण है, शहर रिवरडेल का दिल या कह लें इतिहास 'द ग्रीन पार्क', जिसे तोड़कर कुछ व्यवसायी वहां होटल बनाना चाहते हैं। हालांकि, आर्ची और उसके दोस्त उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं।

    अब क्या होगा इसका भविष्य, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

    जानकारी

    साधारण, लेकिन दिलचस्प है कहानी

    60 के दशक की यह कहानी है साधारण, लेकिन इसे दिखाने का तरीका दिलचस्प है। शुरुआत में फिल्म दिलचस्पी नहीं जगाती, लेकिन जैसे-जैसे यह आगे बढ़ती है, आप इसके किरदारों और कहानी से जुड़ते चले जाते हैं। यह आपको उसी दौर में ले जाती है।

    अभिनय

    सुहाना और अगस्त्य करते हैं सबसे ज्यादा आकर्षित

    यूं तो फिल्म में स्टार किड्स से लेकर हर कलाकार का अभिनय काबिल-ए-तारीफ है, लेकिन वैरोनिका के किरदार में सुहाना और आर्ची बने अगस्त्य सभी में अलग ही चमकते हैं।

    सुहाना के हाव-भाव और आत्मविश्वास देख लगता है मानों वह भी अपने पिता की तरह सिनेमा के लिए बनी हैं। उनका स्टाइल और स्वैग देखते ही बनता है।

    उधर अगस्त्य, आर्ची के किरदार में 100 फीसदी खरे उतरते हैं। वह अपने अभिनय के साथ डांस से भी हैरान करते हैं।

    जानकारी

    इन्होंने भी किया अनूठा प्रदर्शन

    बेट्टी के रूप में खुशी कपूर भी कुछ कम नहीं हैं। उनकी सादगी और सहजता खूब भाती है, वहीं वेदांग रैना (रेगी मेंटल) अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराते हैं। उनके अलावा युवराज मेंडा, अदिति डॉट और मिहिर आहूजा भी अपने-अपने किरदार में छाप छोड़ते हैं।

    निर्देशन

    दिल में उतरता है जोया का निर्देशन

    जोया ने लेखक रीमा कागती के साथ मिलकर हर एक किरदार को कहानी के मुताबिक बड़ी सूझ-बूझ से गढ़ा और चुना है। हर कलाकार से उन्होंने उम्दा अभिनय करवाया है।

    फिल्म देखते हुए एक खुशी महसूस होती है। यह ऐसी नहीं है, जिससे बोर हो जाएं। डांस से लेकर रोमांस, कॉमेडी और प्यार इसमें सबुकछ है। फिल्म में कई ऐसे संवाद हैं, जो दिल को छू लेते हैं।

    कुल मिलाकर जोया ने कॉमिक्स की एक शानदार दुनिया रची है।

    खामियां

    कमियां हैं, लेकिन उतनी खटकती नहीं

    फिल्म में कुछ कमियां हैं, जो न होतीं तो शायद ये और बेहतर होती। जैसे अंग्रेजी संवाद और किरदारों के नाम अंग्रेजी में होना।

    1960 के दौर का परिवेश, जीवन शैली, खान पान और सलीके पर जोया ने बहुत बारीकी से काम किया है। पर्यावरण का मुद्दा भी सही चुना, लेकिन वह इसकी गहराई में जाने से चूक गईं। लगता है जैसे बड़ी जल्बदाजी में उन्होंने यह निपटा दिया।

    कहानी मुद्दे पर आने में भी थोड़ा वक्त लेती है।

    जानकारी

    गीत-संगीत भी बढ़िया

    2 घंटे 23 मिनट की 'द आर्चीज' में संगीत शंकर एहसान लॉय का है, जो अच्छा है। 'सुनो,' से लेकर 'वा वा वूम' फिल्म के गाने थिरकने पर मजबूर करते हैं। बॉस्‍को सीजर और गणेश हेगड़े की कोरियोग्राफी ने दृश्यों को और दमदार बना दिया।

    निष्कर्ष

    देखें या ना देखें?

    क्यों देखें?- डिजिटल के इस दौर में हम इंटरनेट के इर्द-गिर्द इतने सिमट गए हैं कि किताबें पढ़ने का शौक दम तोड़ रहा है। किताबों की क्या अहमियत है, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी चाहिए, वहीं अगर युवा शक्ति पर विश्वास है और लगता है कि युवा समाज में बदलाव ला सकते हैं तो भी यह फिल्म आपके लिए है।

    क्यों न देखें?- किताबों के सिनेमाई वर्जन से परहेज है तो फिल्म से दूर रहें।

    न्यूजबाइट्स स्टार- 4/5

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुहाना खान
    खुशी कपूर
    फिल्म रिव्यू
    जोया अख्तर

    ताज़ा खबरें

    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा

    सुहाना खान

    बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि विवादों के भी बादशाह हैं शाहरुख, इन कारणों से बटोरी सुर्खियां बॉलीवुड समाचार
    सुहाना खान ने उन्हें 'काली' कहने वालों को दिया जवाब, शेयर किए कमेंट्स इंस्टाग्राम
    इन स्टार किड्स ने फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही मैगजीन कवर पर बनाई जगह श्रीदेवी
    रक्षा बंधन विशेष: बॉलीवुड के भाई-बहन जिन्हें आप पर्दे पर साथ देखना चाहेंगे बॉलीवुड समाचार

    खुशी कपूर

    बोनी कपूर के घर स्टाफ के दो लोग और मिले कोरोना पॉजीटिव, परिवार की रिपोर्ट नेगेटिव बॉलीवुड समाचार
    खुशी कपूर भी करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू, बोनी कपूर ने किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    जान्हवी के बाद अब खुशी रखेंगी बॉलीवुड में कदम, बोनी कपूर ने दी जानकारी मनोरंजन
    नई मां श्रीदेवी का नाम लेकर अर्जुन को चिढ़ाते थे दोस्त, अभिनेता ने साझा किया दर्द श्रीदेवी

    फिल्म रिव्यू

    'नीयत' रिव्यू: सस्पेंस के बावजूद नहीं मिलता रोमांच, राम कपूर-विद्या बालन ने बचाई फिल्म विद्या बालन
    '72 हूरें' रिव्यू: आतंकवाद पर चोट करती फिल्म का विषय जानदार, पर रह गई ये कमी बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'ब्लाइंड' रिव्यू: न रहस्य दिखा, न रोमांच; सोनम की कोशिश नाकाम सोनम कपूर
    'इश्क-ए-नादां' रिव्यू: अभिनय की नींव पर टिकी रोमांस और रिश्तों की ये बेअसर कहानी  नीना गुप्ता

    जोया अख्तर

    हिप-हॉप पसंद है तो 'गली बॉय' के बाद देखें रैपर के ऊपर बनी ये पाँच फिल्में हॉलीवुड समाचार
    जोया बनाएंगी 'गली बॉय' का सीक्वल, बताया- कौन सा एक्टर रैपर के रोल में नहीं फिट दीपिका पादुकोण
    नेटफ्लिक्स ने की भारतीय मूल की दस फिल्मों की घोषणा, ये फेमस फिल्ममेकर करेंगे डायरेक्ट करण जौहर
    जोया अख्तर की शार्ट फिल्म से जाह्नवी कपूर करेंगी डिजिटल डेब्यू करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025