इन स्टार किड्स ने फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही मैगजीन कवर पर बनाई जगह
क्या है खबर?
बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे फिल्मों में आने से पहले ही लोगों का ध्यान आकर्षित करने लगते हैं।
ज्यादातर स्टार किड्स अपनी स्टाइल या अन्य किसी वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं। इस वजह से प्रमुख मैगजीन उन्हें अपने कवर पर जगह भी देती हैं।
आज हम आपको पांच ऐसे ही स्टार किड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फिल्मों में डेब्यू करने से पहले ही मैगजिन के कवर पर जगह मिल चुकी है।
#1
आलिया भट्ट
महेश भट्ट की लाड़ली बेटी आलिया भट्ट आज बॉलीवुड की बड़ी स्टार बन चुकी हैं।
आलिया बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही अपनी स्टाइल और मासूमियत की वजह से चर्चा का विषय बन चुकी थीं।
जब उन्होंने फिल्मों में कदम नहीं रखा था, उससे पहले ही 'वोग इंडिया मैगजीन' ने अपने सितंबर, 2012 अंक के कवर पर आलिया को जगह दी थी।
इसके बाद अक्टूबर, 2012 में उनकी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' रिलीज हुई थी।
#2
सारा अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान बॉलीवुड की सबसे चर्चित स्टार किड हैं।
सारा ने जब फिल्मों में आने के बारे में सोचा भी नहीं था, तभी 'हेलो मैगजीन' ने अपने जनवरी, 2012 अंक के कवर पर उन्हें जगह दी थी।
मैगजीन के कवर पर वह अपनी मां अमृता के साथ थीं।
इसके बाद दिसंबर, 2018 में सारा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'केदारनाथ' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया।
#3
जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की हाल ही में फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में देखा गया था।
जाह्नवी भी फिल्मों में आने से पहले ही अपनी स्टाइल और मासूमियत की वजह से 'वोग इंडिया मैगजीन' के जून, 2018 अंक के कवर पर जगह पा चुकी हैं।
इसके बाद जुलाई, 2018 में जाह्नवी ने 'धड़क' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
#4
सुहाना खान
शाहरुख खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान फिल्मों में आएंगी या नहीं इसके बारे में अभी तक कोई जनकारी नहीं है। इसके बाद भी 'वोग इंडिया मैगजीन' ने अपने अगस्त, 2018 अंक के कवर पर सुहाना को जगह दी थी।
सुहाना को जब वोग ने अपने कवर पर जगह दी थी, तब सोशल मीडिया पर उसे लेकर खूब चर्चा हुई थी।
दरअसल, लोग समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर सुहाना को कवर पेज के लिए क्यों चुना गया।
#5
अनन्या पांडे
चंकी पांडे की लाडली बेटी अनन्या की चर्चा बॉलीवुड में कदम रखने से काफी पहले ही शुरू हो चुकी थी।
जब उनकी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' रिलीज भी नहीं हुई थी, उससे पहले ही 'एले मैगजीन' ने अनन्या को अपने अप्रैल, 2019 अंक के कवर पर जगह दिया था।
इसके एक महीने बाद उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई। हालांकि, फिल्म ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई, लेकिन अनन्या की खूबसूरती ने सबका ध्यान आकर्षित किया।