Page Loader
एनिमेटिड फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही

एनिमेटिड फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही

Jan 10, 2025
12:02 pm

क्या है खबर?

भारत के महाकाव्या पर बनी एनिमेटिड फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' का दर्शक पिछले काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, साल 1993 में आई यह फिल्म करीब 31 साल बाद आखिरकार भारत में रिलीज होने जा रही है। अब निर्माताओं ने 'रामायण' का ट्रेलर जारी कर दिया है। रामकथा अब आप एनिमेशन में देख पाएंगे। ट्रेलर को प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। आइए बताते हैं यह फिल्म कब रिलीज होगी।

रिलीज डेट

इन भाषाओं में देख पाएंगे फिल्म 

'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' एक जापानी-भारतीय एनिमेटेड फिल्म है। दोनों देशों के सहयोग से इसे बनाया गया था। फिल्म का निर्माण भारत के राम मोहन और जापान के युगो साको ने किया था। इस फिल्म के हिंदी संस्करण में अरुण गोविल और अमरीश पुरी समेत कई कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। फिल्म को 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हिंदी के साथ-साथ आप इस फिल्म को अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषा में देख पाएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट