Page Loader
'रामायण' को मिली नई रिलीज तारीख, इन भाषाओं में एनिमेशन में देख पाएंगे रामकथा; जानिए कब
भारत में रिलीज होगी 'रामायण' (तस्वीर: एक्स/@excelmovies)

'रामायण' को मिली नई रिलीज तारीख, इन भाषाओं में एनिमेशन में देख पाएंगे रामकथा; जानिए कब

Jan 08, 2025
01:01 pm

क्या है खबर?

भारत के महाकाव्या पर बनी एनिमेटिड फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' आखिरकार लंबे इंतजार के बाद भारत में रिलीज होने जा रही है। 1993 में आई यह फिल्म उस वक्त भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी, लेकिन अब 31 साल बाद इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म बीते साल 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब निर्माताओं ने 'रामायण' की नई रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है।

रामायण

इन भाषाओं में देख पाएंगे फिल्म

'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' एक जापानी-भारतीय एनिमेटेड फिल्म है। दोनों देशों के सहयोग से इसे बनाया गया था। फिल्म का निर्माण भारत के राम मोहन और जापान के युगो साको ने किया था। इस फिल्म के हिंदी संस्करण में अरुण गोविल और अमरीश पुरी समेत कई कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। फिल्म को 24 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हिंदी के साथ-साथ आप इस फिल्म को अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषा में देख पाएंगे।

ट्विटर पोस्ट

नया पोस्टर यहां देखिए