Page Loader
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' से लीक हुआ रणवीर सिंह का लुक, पगड़ी पहने दिखे अभिनेता
'धुरंधर' से लीक हुआ रणवीर सिंह का लुक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' से लीक हुआ रणवीर सिंह का लुक, पगड़ी पहने दिखे अभिनेता

Jan 02, 2025
10:14 am

क्या है खबर?

अभिनेता रणवीर सिंह को पिछली बार फिल्म 'सिंघम अगेन' में देखा गया था, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आए। हालांकि, यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। पिछले काफी समय से रणवीर अपनी आगामी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसके निर्देशक की कमान यामी गौतम के पति आदित्य धर ने संभाली है। इन दिनों वह इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब 'धुरंधर' से रणवीर का लुक लीक हो गया है।

लुक

तस्वीरें हो रही खूब वायरल

'धुरंधर' में रणवीर बेहद अलग अवतार में नजर आएंगे। फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है। तस्वीरों में रणवीर पगड़ी पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने सूट पहना हुआ है और अभिनेता के चेहरे पर चोट के निशान भी दिख रहे हैं। एक अन्य तस्वीर में रणवीर कुर्ता पायजामा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके लंबे बाल और दाढ़ी-मूंछ ने प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया। फिल्म में आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी नजर आएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें