Page Loader
'मां' रिव्यू: काजोल की फिल्म का टिकट खरीदने से पहले जानिए क्या बोली जनता

'मां' रिव्यू: काजोल की फिल्म का टिकट खरीदने से पहले जानिए क्या बोली जनता

Jun 27, 2025
01:31 pm

क्या है खबर?

काजोल काफी समय से मायथोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'मां' को लेकर चर्चा में हैं, जो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रोनित रॉय और खीरिन शर्मा भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं। काजोल फिल्म के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। अजय देवगन के 'शैतान' यूनिवर्स की नई एंट्री 'मां' में काजोल एक नए रंग और रौब के साथ लौटी हैं या नहीं, दर्शकों ने यह बता दिया है। फिल्म देखने से पहले जानिए जनता को कितनी लुभा पाई 'मां'।

प्रतिक्रिया

बस काजोल के लिए देखना फिल्म

फिल्म देख एक यूजर ने लिखा, 'काजोल की फिल्म शानदार ढंग से दर्शाती है कि एक मां का अपने बच्चे के लिए प्यार कानून से परे होता है।' एक लिखते हैं, 'इस फिल्म में डर नाम की कोई चीज नहीं है। हॉरर वाले तो ठगे रह जाएंगे। फिल्म देखने को एकमात्र कारण काजोल है, जो शुरू से लेकर अंत तक चमकती हैं।' एक कमेंट है, 'काजोल के सिवा कुछ भी देखने लायक नहीं।' एक ने लिखा, 'इसमें कुछ नया नहीं।'

ट्विटर पोस्ट

यूजर का पोस्ट

फिल्म

लोग बोले- मां में शैतान वाली बात नहीं

एक ने लिखा, 'इसे एक मौका बस काजोल के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया जा सकता है।' कुछ को इससे बेहतर अजय देवगन की 'शैतान' लगी। एक यूजर लिखते हैं, 'इससे कहीं ज्यादा डरावनी 'शैतान' थी।' एक कमेंट है, 'इसमें शैतान वाली बात नहीं। टाइमपास के लिए एक बार देखी जा सकती है।' उधर एक यूजर लिखते हैं, 'क्या फिल्म बनाई है विशाल फुरिया और अजय देवगन ने। काजोल का एक-एक सीन रोंगटे खड़े कर देता है।'

ट्विटर पोस्ट

यूजर का पोस्ट

अभिनय

राेनित ने भी जीते दिल

हालांकि, कई लोगों को फिल्म काजोल से बेहतर रोनित रॉय लगे। एक ने लिखा, 'काजोल पर भारी पड़े रोनित।' एक ने लिखा, 'रोनित कितने कमाल के कलाकार हैं, जानने के लिए बस ये फिल्म देख लीजिए।' एक लिखते हैं, 'रोनित की शानदार अदाकारी से समा बंध गया। बाकी डर तो जीरो है।' फिल्म के VFX को भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

कहानी

क्या है फिल्म की कहानी?

ये कहानी है पश्चिम बंगाल में चंद्रपुर नाम की एक जगह की, यहां एक परिवार में लड़की की पैदा होते ही बलि दे दी जाती है। समीक्षकों से भी फिल्म को कुछ खास रिव्यू नहीं मिले हैं। कुछ को तो फिल्म से बेहतर इसका ट्रेलर लगा है। हालांकि, काजोल इस फिल्म की जान हैं। उन्हें मां के एक दमदार किरदार को पूरी शिद्दत से निभाया है। फिल्म में दुर्गा मां और रक्तबीज जैसी पुरानी कहानियों का भी जिक्र है।