NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'आशिकी 2' से 'हमारी अधूरी कहानी' तक, इन फिल्मों का अंत देख नहीं थमेंगे आंसू
    अगली खबर
    'आशिकी 2' से 'हमारी अधूरी कहानी' तक, इन फिल्मों का अंत देख नहीं थमेंगे आंसू
    बॉलीवुड की इन फिल्मों का अंत है बेहद दर्दनाक

    'आशिकी 2' से 'हमारी अधूरी कहानी' तक, इन फिल्मों का अंत देख नहीं थमेंगे आंसू

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 19, 2024
    07:23 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में हर विषय की फिल्में बनती हैं। कुछ दर्शक कॉमेडी फिल्मों को पसंद करते हैं तो कुछ को गंभीर फिल्में पसंद आती हैं।

    हिंदी सिनेमा में अब तक न जाने ऐसी कितनी फिल्में बन चुकी हैं, जिनकी कहानी ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं।

    आज हम आपको उन चुनिंदा हिंदी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनके अंत देख दर्शक रोने पर मजबूर हो गए।

    इन फिल्मों की कहानी ने भी दर्शकों को खासा प्रभावित किया।

    #1

    'हमारी अधूरी कहानी' 

    फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन इस फिल्म की कहानी के अंत ने दर्शकों को रुलाकर छोड़ा था।

    जहां एक ओर फिल्म के गाने सुपरहिट हुए थे, वहीं इमरान हाशमी की अधूरी प्रेम कहानी ने दर्शकों की आंखें नम कर दी थीं। फिल्म के अंत में इमरान की मौत हो जाती है।

    मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    #2

    'दिल बेचारा'

    फिल्म 'दिल बेचारा' सुशांत सिंह राजपूत ने मैनी का किरदार निभाया है जो एक दिव्यांग होते हुए भी जिंदगी खुल के जीता है और उसकी मुलाकात होती है थायरॉइड कैंसर से जूझ रही बंगाली लड़की कीजी बासु से।

    मौत से लड़ते-लड़ते कीजी और मैनी दोनों करीब आ जाते हैं। कीजी के हर सपने को पूरा करके मैनी पूरी कोशिश करता है पर आखिर में खुद जिंदगी से खुशी-खुशी लड़ते हुए हुए चला जाता है।

    यह फिल्म डिज्नी+हॉस्टार पर मौजूद है।

    #3

    'फना'

    आमिर खान और काजोल की फिल्म 'फना' ने जहां दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था, वहीं इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में प्रेम कहानियों को फिर जगा दिया।

    आज भी इस फिल्म को देख दर्शक भावनाओं की नदी में डूब जाते हैं। इसमें में कई दिल छू लेने वाले संवाद हैं। फिल्म में जूनी (काजोल) अंत में अपने ही हाथों से अपने प्रेमी रेहान (आमिर) का कत्ल कर देती है।

    अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर यह फिल्म मौजूद है।

    #4

    'आशिकी 2'

    आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर की 'आशिकी 2' देखने के बाद दर्शकों की आंखें आंसूओं से भरी रह गई थीं। फिल्म देखने के बाद खासकर आशिकों की तो यही हालत थी।

    'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रृद्धा कपूर के सच्चे प्यार और बिना किसी मतलब के एक दूसरे का साथ देने का जुनून लोगों को बेहद पसंद आया।

    इस फिल्म की प्यारी और दिल को छू देने वाली प्रेम कहानी को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

    जानकारी

    'वीर जारा'

    अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर मौजूद शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और प्रीति जिंटा की फिल्म 'वीर जारा' ब्लॉकबस्टर रही। सरहदों से बंटे रिश्तों और अहसासों की इस खूबसूरत कहानी को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया। फिल्म का अंत देख सबकी आंखें भर आई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    इमरान हाशमी
    विद्या बालन
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    क्वालीफायर-1: फिल सॉल्ट ने IPL में 10वां अर्धशतक लगाया, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, बिना शतक बना दिए 400 रन  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: RCB ने क्वालीफायर-1 में PBKS को हराया, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    'जिगरा' या 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो', दूसरे दिन किसका चला बॉक्स ऑफिस पर जादू? आलिया भट्ट
    बाबा सिद्दीकी की हत्या से सदमे में सलमान खान, परिवार ने करीबियों से की ये अपील सलमान खान
    श्रद्धा कपूर को खूब भाता है अपने साथी का साथ, खुद लगाई अपने रिश्ते पर मोहर श्रद्धा कपूर
    हिना खान की कैंसर के कारण पलकें भी नहीं बची, लिखा भावुक नोट हिना खान

    इमरान हाशमी

    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी फिट रहने के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी के वो गाने, जो लोगों के दिलों में उतर गए  जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी कितने पढ़े लिखे हैं? यहां जानिए सबकुछ बॉलीवुड समाचार
    क्या इमरान हाशमी के साथ एक रोमांटिक म्यूजिकल थ्रिलर लाने की तैयारी में थे प्रदीप सरकार?  बॉलीवुड समाचार

    विद्या बालन

    पाकिस्तानी काजल से काले धागे तक, इन चीजों को अपने लिए शुभ मानते हैं ये सितारे बॉलीवुड समाचार
    विद्या बालन की 'दो और दो प्यार' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, रिलीज तारीख टली आगामी फिल्में
    विद्या बालन से और प्रतीक गांधी तक, 'दो और दो प्यार' से सितारों की झलक जारी प्रतीक गांधी
    विद्या बालन की 'दो और दो प्यार' का टीजर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  प्रतीक गांधी

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर बहन श्वेता ने साझा की पुरानी तस्वीर, लिखा भावुक नोट  बॉलीवुड समाचार
    रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, साझा किया अनेदखा वीडियो रिया चक्रवर्ती
    सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं सारा, बोलीं- मैं फिर ऐसा महसूस नहीं करूंगी  सारा अली खान
    सुशांत सिंह राजपूत मामला: 2 साल से अमेरिका से सबूत मिलने के इंतजार में CBI रिया चक्रवर्ती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025