Page Loader
रणदीप हुड्डा ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का आशियाना, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश 
रणदीप हुड्डा ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का आशियाना (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@randeephooda)

रणदीप हुड्डा ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का आशियाना, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश 

Jun 27, 2025
01:20 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा को पिछली बार फिल्म 'जाट' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ सनी देओल नजर आए थे। भले ही यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई, लेकिन हमेशा की तरह रणदीप ने अपनी दमदार अदाकारी से दिल जीत लिया। अब रणदीप एक बार फिर चर्चा में आ गए है और इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह बेहद खास है। दरअसल, रणदीप ने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना खरीदा है।

रिपोर्ट

रणदीप ने चुकाए 5 करोड़ रुपये से अधिक  

रणदीप ने मुंबई के रिहायशी इलाके अंधेरी वेस्ट के वर्सोवा में 5.63 करोड़ रुपये का एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। उन्होंने इस साल जून की शुरुआत में ये डील फाइनल की थी। रणदीप का यह अपार्टमेंट बियांका CHS लिमिटेड में स्थित है और यह 142.19 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसके रजिस्ट्रेशन में रणदीप ने 33.78 लाख रुपये का स्टांप शुल्क का भुगतान किया है और इसमें 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क भी शामिल है।

आगामी फिल्में

अब इस फिल्म में नजर आएंगे रणदीप

काम के मोर्चे पर बात करें तो रणदीप अब भारतीय सेना के सबसे साहसिक ऑपरेशन में से एक को बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रहे हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'ऑपरेशन खुकरी' है। यह फिल्म साल 2000 में पश्चिमी अफ्रीका के सिएरा लियोन में हुए एक वास्तविक सैन्य अभियान पर आधारित है, जहां भारतीय सेना के 233 जवानों को विद्रोही बलों ने बंधक बना लिया था। रणदीप भारतीय सेना के इस ऑपरेशन से खासा प्रभावित हैं।