Page Loader
रश्मिका मंदाना की कतार में ये 4 फिल्में, दूसरी वाली तो पक्का ब्लॉकबस्टर होगी
रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्में

रश्मिका मंदाना की कतार में ये 4 फिल्में, दूसरी वाली तो पक्का ब्लॉकबस्टर होगी

Jun 22, 2025
09:18 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों फिल्म 'कुबेरा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में जहां धनुष ने कमाल कर दिया है, वहीं रश्मिका भी काफी अच्छी लगी हैं। उनके आने के बाद फिल्म में एक अलग ताजगी आती है। ये किरदार पारंपरिक हीरोइन जैसा नहीं है और रश्मिका ने दर्शकों का फिर दिल जीत लिया है। रश्मिका के पास फिलहाल लाइन से 4 फिल्में हैं, जिन्हें लेकर उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।

#1

'थामा'

रश्मिका पिछले कुछ समय से हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' की शूटिंग में व्यस्त रही हैं। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ बनी है। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी। 'मुंज्या' वाले आदित्य सरपोतदार ने इसके निर्देशन की कमान संभाली है और मैडॉक फिल्म्स ने इसके प्रोडक्शन का काम संभाला है। यह फिल्म एक अधूरी प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी।

#2

'पुष्पा 3: द रैम्पेज'

पिछले साल अल्लू अर्जुन और रश्मिका की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' ने तहलका मचा दिया था। अब 'पुष्पा' का तीसरा भाग 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' साल 2028 में होगा। इसके आने से पहले ही उम्मीदें आसमान छू रही हैं। अल्लू के साथ तीसरे भाग में 'अर्जुन रेड्डी' के स्टार विजय देवरकोंडा दो-दो हाथ करते हुए नजर आ सकते हैं। वह अपने करियर में पहली बार विलेन बनने वाले हैं। उधर रश्मिका एक बार फिर श्रीवल्ली की भूमिका दोहराती दिखेंगी।

#3

'द गर्लफ्रेंंड'

रश्मिका की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' की रिलीज का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे हैं। रश्मिका ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने प्रशंसकों को यह भरोसा दिलाया था कि निर्देशक राहुल रविचंद्रन फिल्म काे बेहतर बनाने में जुटे हैं। अभिनेत्री बाेली थीं कि ये पूरी तरह किरदारों पर बनी फिल्म है। यही इसकी सबसे खास बात है। उन्होंने दावा किया था कि वह दर्शकों को बेहतरीन फिल्म देंगी और ये इंतजार उनके लिए यादगार होगा।

#4

'कॉकटेल 2'

दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कॉकटेल' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था, जो साल 2012 में रिलीज हुई थी। अब लगभग 13 साल इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है। 'कॉकटेल 2' के हीरो शाहिद कपूर हैं और फिल्म में वह 2 अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे। एक कृति सैनन और दूसरी रश्मिका। 'कॉकटेल 2' 2026 के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।